फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कांग्रेस नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिलकर ध्वजारोहण किया और सभी को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा है, कांग्रेस इतिहास बहुत…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सेक्टर-12, टाउन पार्क में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा के निरंतर विकास और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में प्रस्तावित अटल लाइब्रेरी के पुस्तकालय भवन का भव्य उद्घाटन किया यह पुस्तकालय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति को समर्पित है जो ज्ञान विचार और सुशासन के प्रतीक रहे हैं। इस गरिमामय अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, स्वतंत्र प्रभार मंत्री राजेश नागर, नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीन बत्रा जोशी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य…
दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा- रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हुए। इसी दौरान यह बयानबाजी हुई। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपनी पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनावों में बार-बार हार ‘डेवलपमेंट की पॉलिटिक्स’ न समझ पाने का परिणाम है। उन्होंने कहा- ‘राहुल आप अभी से थकिए मत, आगे भी हारना है। आप पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनाव हारेंगे। 2029 में पीएम मोदी के नेतृत्व में BJP एक बार फिर सत्ता में लौटेगी।’ अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश की सोच से मेल नहीं खाती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विकास और सुशासन जैसे मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय कानूनी और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 129वां एपिसोड 2025 में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की। 2025 के आखिरी एपिसोड में नए साल 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की। पीएम ने कहा- 2025 भारत के लिए गर्व भरे मील के पत्थरों का साल था। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक इनोवेशन हो या दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म हों, भारत का असर हर जगह दिखाई दे रहा था। इसके अलावा पीएम मोदी ने खेल, पीएम मोदी ने खेल, वंदेमातरम्, अंतरिक्ष, महाकुंभ, राम मंदिर और 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी बात रखी। इससे पहले 30…
टीएमसी से निकाले गए विधायक नेता हुमायूं कबीर के बेटे को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) पर पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है। रविवार को जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की। घटना हुमायूं कबीर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे। वहीं, बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि TMC के इशारे पर हमें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे। राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी। राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंचीं। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर को जनवरी में नौसेना में शामिल किया गया था।…
फरीदाबाद: ‘दा हेराल्ड पब्लिक’ स्कूल का वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन हरपाल सिंह यादव ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं है, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास पर…
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपए की ठगी मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने शनिवार को खाताधारक को मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को एसबीआई सिक्योरिटी का कर्मचारी बताया। जिसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका एसबीआई सिक्योरिटी एडवांस ब्रोकर अकाउंट खोला गया। फिर उसे एसबीआई सिक्योरिटी ग्रुप में व्हॉट्सएप से जोडा गया। जिसके…
फरीदाबाद। रेल मंत्रालय द्वारा घोषित रेल किराया वृद्धि शुक्रवार से लागू हो गई है। इसके बाद फरीदाबाद से विभिन्न स्टेशनों तक मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के जनरल टिकट के किराए में 5 रुपए से लेकर 35 रुपए तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किराए में इजाफा होते ही स्टेशन पर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और कई यात्रियों ने टिकट काउंटरों पर रेलकर्मियों से इस बढ़ोतरी को लेकर सवाल-जवाब किए। सबसे अधिक असर फरीदाबाद से बिहार जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है। इस रूट पर जनरल टिकट के किराए में 30 से 35 रुपए तक की बढ़ोतरी…

