Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिष्ठाता एवं श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थ पीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा के पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने आज सेक्टर 9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचकर फरीदाबाद के पूर्व विधायक स्वर्गीय आनंद कौशिक को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करके मंत्र उच्चारणों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे व हमेशा ही धार्मिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेते थे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आस्था रखते हुए वह लगातार लक्ष्मी नारायण मंदिर धाम में आकर आशीर्वाद…

Read More

फरीदाबाद। सतयुग दर्शन वसुन्धरा में आयोजित राम नवमी यज्ञ महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भाव – स्वभाव परिवर्तन क्रांति के अंतर्गत सजनों को ‘सजन भाव’ जैसे सर्वश्रेष्ठ भाव की महिमा बताते हुए कहा गया कि सजन वह श्रेष्ठ अर्थात भला मनुष्य है जो जनहित को समझने वाला, मानव-धर्म अनुसार, मनुष्यता के स्वभावों से अलंकृत हो यानि हर विध्र विचारशील, बुद्धिमान व विद्वान है। ऐसे सजन पुरुष की वाणी में माधुर्य और मन में विषयों में प्रवृत्त होने की क्षमता नही होती तभी वह जितेन्द्रिय व निर्विकारी कहलाता है। सजन भाव को जीवन में अपनाने की महत्ता का वर्णन करते हुए…

Read More

फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिला में कहीं भी अवैध खनन होता पाया गया तो दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन अवैध खनन की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा और इस संबंध में संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित खनन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन की सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव…

Read More

फरीदाबाद : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने आज रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भारत विकास परिषद एवं राजस्थान एसोसिएशन फरीदाबाद के सहयोग से मन्दता ग्रस्त बच्चों हेतु संचालित केंद्र में मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के साथ साथ नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन रोगियों के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी का जन्मदिन बनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव बिजेंद्र सोरोत ने अपनी टीम के साथ राजस्थान एसोसिएशन, भारत विकास केंद्र द्वारा संचालित केंद्र में बच्चों के साथ केक काटा एवं उनको फल एवं मिठाईयां वितरित की गई। इस अवसर पर…

Read More

डीएसपी क्राइम पलवल अनिल कुमार ने बताया कि श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में हथियार की नोक पर लाखों की चांदी तथा नगदी की ब्लाइंड लूट में शामिल गैंग के 6 आरोपियों को काईम बांच पलवल ने अब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में नूंह के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले कपिल सिंगला ने बताया कि वह अपने भाई शुभम के साथ 11 मार्च को अपनी स्विफ्ट कार से कच्ची चांदी लेकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से चांदी…

Read More

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल पंपों को सप्लाई करने वाले टर्मिनलों पर भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान लोगों से डर और घबराहट में पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करने से बचने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया गया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। सुजाता शर्मा ने कहा- पैनिक बाइंग के कारण पिछले…

Read More

Faridabad / बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कूल में हाल ही में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि दीपक यादव के स्वागत के साथ हुई। चेयरमैन एस.के. शर्मा, शिक्षकों और स्टाफ ने दीपक यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित…

Read More

ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है। वहीं, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर सभी दलों के मिडिल ईस्ट के हालतों पर ब्रीफ करेंगे। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री…

Read More

गुरुग्राम। जगन्नाथ आश्रम, सेक्टर-15, गुरुग्राम में बाल विकास परिषद द्वारा सेवा कार्य के अंतर्गत बालिकाओं को खिलौने, पुस्तकें एवं इको-फ्रेंडली थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मंडल अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री जी, श्रीमती किरण जी, श्रीमती मीना,श्रीमती समिता जी एवं श्रीमती गीता जी शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमती रश्मि चौकसे राय जी (संस्थापक/प्रधान) द्वारा किया गया। श्री महाकाल सेवा समिति ने बताया कि संस्था समय-समय पर बच्चों के बीच खिलौने, पुस्तकें एवं वस्त्र वितरण जैसे सामाजिक कार्य करती रहती है। इसी श्रृंखला में आज जगन्नाथ आश्रम, सेक्टर-15 में यह सेवा कार्य…

Read More

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस एनआईटी स्थित भगत सिंह चौक पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपनी टीम के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं एवं चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांगे्रसियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरू…

Read More