फरीदाबाद। संगठनात्मक विषयों को लेकर फरीदाबाद में भाजपा की बैठक हुई। तिगांव विधानसभा के कार्यकर्ताओं की हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की गई। इससे पहले बैठक में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, मंत्री राजेश नागर, नगर निगम महापौर प्रवीण बतरा जोशी समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी…
Author: Samachar Ambar
केंद्र सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए संसद के मौजूदा सत्र में दो बिल लाए जा सकते हैं। इसके जरिए महिला आरक्षण लागू करने की मौजूदा शर्त में बदलाव किया जाएगा। इससे लोकसभा में सदस्यों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो सकती है। इनमें महिला सांसदों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 273 हो जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर सहमति बनाने के लिए सोमवार को एनडीए और गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। सहमति बनने पर बिल इसी हफ्ते पेश…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन बजट’ के रूप में तैयार किया गया है। इसी के तहत कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए निर्धारित किया गया है। बजट में एजुकेशन के लिए 19 हजार करोड़ का आवंटित किए गए हैं। नई योजना में 10वीं क्लास में मेरिट में आने वाले में…
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की महिला अफसरों को पूरी पेंशन देने का आदेश दिया। जिन मामलों में महिला अफसर परमानेंट कमीशन (PC) नहीं मिलने के कारण पहले ही सेवा छोड़ चुकी थीं, उन्हें एकमुश्त राहत देते हुए 20 साल की सेवा पूरी मानकर पेंशन और अन्य लाभ देने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- सशस्त्र बलों के भीतर मौजूद सिस्टमिक भेदभाद के कारण महिला अफसरों को परमानेंट कमीशन से वंचित किया गया। महिलाओं को परमानेंट कमीशन न देना उनकी योग्यता की कमी नहीं, बल्कि व्यवस्था में मौजूद भेदभाव का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। एक दिन पहले पीएम ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच…
फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में दुर्गा माता के छठे स्वरूप माता कात्यानी की भव्य पूजा अर्चना की गई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां कात्यानी के दरबार में माता देखकर अपनी हाजिरी लगाई तथा अपने मन की मुराद मांगी. बड़ी संख्या में भक्ति महारानी वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना में हिस्सा लिया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन हवन यज्ञ और पूजा का शुभारंभ करवाया. इस खास पावन मौके पर उद्यमी और समाजसेवी मनमोहन गुप्ता तथा आर के बत्रा ने माता रानी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई तथा ज्योति प्रज्वलित की. मंदिर…
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में I-PAC के ऑफिस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने मंगलवार को ममता बनर्जी की बंगाल सरकार से पूछा कि अगर केंद्र में आपकी सरकार होती और कोई राज्य ऐसी कार्रवाई करता तो आपका रुख क्या होता। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने पूछा कि क्या ड्यूटी पर मौजूद ED अधिकारी अपने अधिकार खो देते हैं। कोर्ट ने बताया कि ED के कुछ अधिकारियों ने निजी तौर पर भी याचिका दायर की है। राज्य की ओर से सीनीयर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि…
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्यव्यापी आह्वान पर शहीदी दिवस पर मंगलवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में साम्राज्यवाद की बर्बरता और भगतसिंह के विचार विषय पर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। सेमीनार को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड बादल सरोज ने बतौर मुख्य वक्ता संबोधित किया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, कोषाध्यक्ष शशिकांत राय व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री आदि सभी अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव की को याद किया और श्रृद्धासुमन अर्पित कर सेमीनार की शुरुआत की। जिला प्रधान…
फरीदाबाद। …या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।-जैसे भाव से चैत्र नवरात्रि उत्सव के पांचवे दिन सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में चल रहे आदिशक्ति मां दुर्गा के विशेष अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के पंचम स्वरुप अधिष्ठात्री स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों और आचार्यो द्वारा किए गए देवी पुराण महाभागवत के मंत्रोच्चार के साथ युवाचार्य स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी ने विश्व कल्याण की विशेष-पूजा-अर्चना की। आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने ममतामयी स्कंदमाता की संतान के सुखमयी जीवन के लिए मंदिरों में विशेष…
फरीदाबाद। नवरात्रि का पांचवां दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। महारानी वैष्णो देवी मंदिर में मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रात: कालीन आरती का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं ने स्कंद माता की पूजा अर्चना में हिस्सा लेकर अपने मन की मुराद मांगी और माता रानी को प्रसाद का भोग लगाया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुई श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और माता स्कंद की महिमा का…

