लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत 3 सांसदों ने सस्पेंशन…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। 12.32 लाख रुपये की साइबर ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने महिला सहित दो आरोपितों को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुरुष की पहचान राहुल निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार अलायंस पेट्रोप्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-11 फरीदाबाद के एक कर्मचारी द्वारा साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि 16 दिसम्बर 2024 को उनकी कम्पनी की ई-मेल आईडी पर एक कम्पनी सप्लायर की ई-मेल आईडी से सामान के बिल की पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट की डिटेल के साथ संदेश प्राप्त हुआ। संदेश के आधार…
फरीदाबाद। रसोई गैस सिलेण्डरों की हो रही किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने आज बाटा पुल के नीचे केन्द्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश भड़ाना, जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार, लोकसभा अध्यक्ष अमन गोयल, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान, प्रवक्ता नरेश शर्मा, भीम यादव, सुदेश राणा, देवराज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी संगठन मंत्री पं.राजेन्द्र शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता राकेश भड़ाना ने कहा कि जुमलेबाज…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की परेशानी लगातार बरकरार है। सोमवार को शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी देखी गई। हालात ऐसे हैं कि लोग सुबह-सवेरे से ही एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। डबुआ इलाके में 17 नंबर चुंगी स्थित गैस एजेंसी के बाहर भी लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। कई लोग पिछले कई दिनों से सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रकाश ने बताया कि उनकी पर्ची शुक्रवार को कट…
फरीदाबाद। नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने आज एनआईटी,बड़खल और एनआईटी जॉन के एरिया में दौरा किया। शहर के चौक-चौराहों और सड़कों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वयं अधिकारियों के साथ फील्ड में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए खुले में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति के बिल्डिंग मैटेरियल रखने वालों पर कार्रवाई कराई। निगम टीम द्वारा मौके पर ही ऐसे लोगों का सामान जब्त कराया गया तथा बिना अनुमति के चल रहे वॉशिंग स्टेशन भी बंद करवाए गए। आज सुबह करीब 10 बजे महापौर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बीके…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की। जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान शिविर आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी एवं प्रशासनिक विभागों से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध…
फरीदाबाद । बार काउंसिल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद के मार्गदर्शन में पोलिंग स्टाफ को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बैलेट पेपर, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदाता पहचान, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान के बाद की कार्यवाही के बारे में विस्तार से समझाया गया। बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद एवं नोडल अधिकारी त्रिलोक चंद ने बताया कि 18 मार्च, 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक हरियाणा राज्य…
फरीदाबाद । जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक, फरीदाबाद कार्यालय द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कविता सिंह परिहार, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत फरीदाबाद के कार्यकारिणी सदस्य ऋषि शर्मा, जितेन्द्र कश्यप व अजित सिंह सहायक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी, ओल्ड फरीदाबाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक कविता सिंह परिहार ने उपभोक्ताओं को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के बारे जानकारी देते हुए बताया कि वे अपने अधिकारों विशेषतः सुरक्षा का अधिकार, चुनने का अधिकार, सूचना का…
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने संसद में विपक्ष के हंगामे के तरीके को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिखा है। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना संसद उनके विरोध की आलोचना की। 92 साल के देवगौड़ा ने दो पेज के लेटर में राहुल के हाल के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान लगातार नारेबाजी, पोस्टर दिखाने और धरना-प्रदर्शन से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है। संसद परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर चाय-नाश्ते के साथ प्रदर्शन करना संस्थान की…
ओडिशा में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 3 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों…

