फरीदाबाद। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने समर्पण और सेवा के सफल एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता की मेहनत, निष्ठा और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, जिनके समर्पण से संगठन निरंतर मजबूत हुआ है। इस एक वर्ष में भाजपा फरीदाबाद ने जनसेवा और संगठन विस्तार के माध्यम से जनता के बीच अपना विश्वास व प्रभाव और अधिक सुदृढ़ किया है। श्री पंकज रामपाल ने कहा कि आने वाले समय…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक और तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रोहित नागर में कहा है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से हर वर्ग दुखी है भाजपा की सरकार जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है संवैधानिक संस्थाओं को माध्यम बनाकर जनता के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सडक़ से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। पल्ला पावर हाउस सेक्टर 35 में आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए बलजीत कौशिक ने कहा कि आज…
फरीदाबाद। फरीदाबाद शहर में साइबर ठगों ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के साथ अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया है। ठगो ने शेयर मार्किट में पैसा निवेश कराकर मोटे मुनाफे का लालच देकर 17 करोड़ रूपए ठग लिए। अब पुलिस की 20 टीमों को इन ठगो को पकडऩे के लिए लगाया गया है, जो अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार पीडि़त प्रॉपर्टी कारोबारी सेक्टर -15 का रहने वाला है। कुछ समय पहले उसने हाईवे के साथ एक एकड़ जमीन को बेचा था। जिसको बेचकर उसके पास ये पैसा आया था, उसी दौरान उसके…
फरीदाबाद। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा से मुलाकात कर जिले में थैलेसीमिया पीड़ितों को आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। संस्था ने हाल ही में कुछ बच्चों में रक्त चढ़ाने के दौरान हुए एचआईवी और एचसीवी संक्रमण पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सुरक्षित इलाज की मांग की है। संस्था के महासचिव रविंद्र दुडेजा और अध्यक्ष भगवान गुलाटी ने मांग की कि सभी ब्लड बैंकों की सख्त निगरानी हो और मरीजों को केवल एनएटी टेस्ट सुरक्षित रक्त ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अस्पताल में मिल रही दवाओं की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते…
फरीदाबाद। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वाईएमसीए) के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘डिजिटल युग में मीडिया, समाज और सार्वजनिक विमर्श’ का मंगलवार आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री आलोक मेहता और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का प्रयोग न करने का संकल्प भी लिया गया। तथ्यों की सत्यता और जवाबदेही सबसे बड़ी चुनौती: आलोक मेहता मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री…
फरीदाबाद। सरूरपुर में ज्वेलरी शॉप से 64 लाख रुपये के सोने की लूट मामले में वांछित चल रहा कुख्यात बदमाश धर्मवीर उर्फ बाबू मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। सूरजकुंड शूटिंग रेंज रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व हत्या के प्रयास जैसे करीब 11 संगीन मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर दिल्ली…
भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि फैमिली कोर्ट बच्चों के मन से मनोवैज्ञानिक डर को खत्म करें। इसके लिए कोर्ट के पारंपरिक कामकाज में कुछ बदलाव किए जाएं। उन्होंने पूछा कि क्या फैमिली कोर्ट में काले चोंगे होने चाहिए? CJI ने कहा कि जब हम फैमिली कोर्ट के लिए एक नई सोच और अवधारणा बना रहे हैं तो क्या इससे बच्चे के मन में कोई मनोवैज्ञानिक डर पैदा नहीं होगा? उन्होंने सुझाव दिया कि फैमिली कोर्ट में पीठासीन जज और वकील यूनिफॉर्म में नहीं आने चाहिए। CJI सूर्यकांत ने ये…
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान बेंच 17 मार्च से औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत ‘उद्योग’ शब्द को परिभाषित करने के विवादित मुद्दे पर सुनवाई शुरू करेगी। बेंच की अध्यक्षता CJI सूर्यकांत करेंगे। 16 फरवरी को कोर्ट ने तय किया था कि वह उद्योग की परिभाषा, सरकारी संस्थाओं की स्थिति, NGO/चैरिटी की भूमिका और 1978 के पुराने फैसले की समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर यह बेंच फैसला सुनाएगी। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि इससे तय होगा कि कौन-कौन सी संस्थाओं पर लेबर लॉ लागू होंगे। क्या उद्योग की परिभाषा तय होने से कर्मचारियों के अधिकार (जैसे छंटनी,…
204 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, IPS, IAS और वकीलों ने राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखकर देश से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने लिखा कि 12 मार्च को संसद परिसर में किया गया विरोध संसदीय नियमों और संसद की गरिमा के खिलाफ था। ओपन लेटर में कहा गया कि संसद परिसर में प्रदर्शन या विरोध न करने को लेकर स्पीकर की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध किया। लेटर में आगे कहा कि राहुल गांधी कुछ सांसदों के साथ संसद की सीढ़ियों पर…
उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है। यूसीसी के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद इसने अंतिम सिफारिशों सहित अपनी रिपोर्ट पेश की है। गुजरात सरकार आज शाम को इस रिपोर्ट पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा करेगी। यूसीसी से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा मौजूदा विधानसभा सत्र में ही की जाएगी। रिपोर्ट 23 मार्च को सदन में रखी जा सकती है, जबकि 24 मार्च को बिल पेश किए जाने…

