राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस चल रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने गुरुवार को राज्यसभा के 229 सांसदों की एक रिपोर्ट जारी की। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं।राज्यसभा में 245 सदस्य होते हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 31 सांसद (14%) सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। बड़ी पार्टियों में कई…
Author: Samachar Ambar
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें 111 कैंडिडेट्स के नाम हैं। एक्ट्रेस रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने सोमवार को 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। इसके पहले सुबह असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी…
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों ने गुरुवार को जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। विदेश मंत्रालय (MEA) में जॉइंट सेक्रेटरी (गल्फ) असीम महाजन ने कहा कि यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के लिए परीक्षा की घड़ी है। पेट्रोलियम मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि युद्ध के कारण LPG की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि, देश में किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडर की कमी नहीं है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार,…
फरीदाबाद। फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-2 में सरूरपुर और गोछी इलाके में जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। डीटीपी यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन इलाकों में कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया था और भू-माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थीं। विभाग की ओर से पिछले लगभग एक साल से कब्जाधारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने और…
फरीदाबाद। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिले के प्रमुख वैश्य नेता नीरज गुप्ता का 57वां जन्मदिन सोमवार को सेक्टर-17 स्थित निवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और उन्होंने नीरज गुप्ता को केक खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी। वहीं इस मौके पर लोगों द्वारा जितेन्द्र भारद्वाज का भी पगडी बांधकर व स्मृति चिन्हृ देकर स्वागत किया गया। वहीं जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही लोगों की बधाईयों का तांता लग गया। जो देर रात तक जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां से आर्शीवाद…
फरीदाबाद। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में बुधवार को फरीदाबाद नगर निगम एवं रूस के तातारस्तान गणराज्य के ब्यूनस्की म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर फरीदाबाद के महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नगर निगम फरीदाबाद एवं हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों, विकास कार्यों एवं नवाचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इन पहलों से प्रभावित होकर दोनों देशों के महापौरों एवं प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग, तकनीकी ज्ञान एवं अनुभव के आदान-प्रदान के उद्देश्य से इस एमओयू को अंतिम…
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के चालू बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र में तकनीकि शिक्षा का मुद्दा बुलंद आवाज में उठाया। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष पृथला ब्लॉक के गदपुरी गांव में आईटीआई(औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान)बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पालिसी है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में आईटीआई बनाई जाएगी। पृथला ब्लॉक में 36 गांव लगते हैं और इन गावों में एक भी आईटीआई नहीं है। गदपुरी गांव नेशनल हाईवे-19 पर लगता है और ग्राम पंचायत ने यहां आईटीआई बनाने के लिए 5…
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लेबर डिपार्टमेंट परिसर में अंत्योदय आहार योजना के तहत चल रही महिला समूह की कैंटीन इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी कमी से जूझ रही है। एक ओर सरकार देश में पर्याप्त गैस उपलब्ध होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस सस्ते भोजन केंद्र को सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण संचालन में गंभीर परेशानी आ रही है। यह कैंटीन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूह की सदस्य पूनम द्वारा चलाई जा रही है। यहां लोगों को केवल ₹10 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे मजदूर, कर्मचारी और जरूरतमंद…
गुजरात की थराद तहसील में करीब 2 साल पहले हुई एक इंटर कास्ट मैरिज को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में चौधरी और रबारी समुदाय के लोग आमने सामने हैं। इसी मामले को लेकर बुधवार को थराद में चौधरी समुदाय का महासम्मेलन हुआ। इसमें उत्तर गुजरात और राजस्थान के अंजना चौधरी समुदाय के नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। सम्मेलन के बाद, चौधरी समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ अपने समुदाय की बेटी की घर-वापसी की मांग करते हुए ओगड़ के ऊण गांव जा पहुंची। भीड़ ने गांव का घेराव कर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़…
ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इसी बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्यों को 10% ज्यादा LPG कोटा देने का ऑफर दिया गया है। साथ ही राज्यों से धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करने को कहा गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू LPG उत्पादन 40% बढ़ा है लेकिन हालात पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अभी भी लंबी लाइनें लग रही…

