फरीदाबाद। राज्यसभा में पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध के निर्वाचित होने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 9 पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने मिठाई खिलाकर कर्मवीर बौद्ध को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का ध्यान रखती है कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण दलित परिवार में जन्मे कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में भेज कर दलितों का ही नहीं एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान किया है। बलजीत कौशिक ने कहा कि पार्टी की शुरू से ही…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। चांदपुर गांव में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर गुरुवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सरपंच निवास पर सरपंच सूरजपाल भाटी के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन कुंड में आहुति देते हुए लोगों ने गांव की सुख-शांति, समृद्धि और देश की उन्नति की कामना की। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सरपंच सूरजपाल भाटी ने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक…
फरीदाबाद। शराब ठेका व प्रापर्टी डीलर कार्यालय पर गोली चलाकर रंगदारी मांगने के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गांव मच्छगर निवासी अनिल उर्फ खान व गांव चंदावली निवासी मनीष के रुप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 14 मार्च की रात्रि को आरोपितों ने सेक्टर 68 चंदावली आईएमटी रेड लाइट पर स्थित ठेका पर फायरिंग कर दस प्रतिशत की हिस्सेदारी मांगी थी, उसके कुछ देर उपरांत इन्होंने गांव मच्छर…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार “समाधान शिविर” की पहल जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया। समाधान शिविर की अध्यक्षता नगराधीश (सीटीएम) अंकित कुमार ने की। सीटीएम अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने राज्य भर में बिना लाइसेंस संचालित हो रही मांस की दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विशेष रूप से सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियमों के विरुद्ध चल रही दुकानों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह बात आई है कि कई स्थानों पर मांस की दुकानें बिना आवश्यक लाइसेंस के संचालित हो…
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में नवरात्रि पर्व की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और दिन चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या भी निरंतर बढ़ती गई। मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मंदिर में विशेष प्रबंध किए। प्रथम नवरात्रे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व् उनकी धर्मपत्नी चंचल वोहरा दवा्रा मां की ज्योत प्रचण्ड की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने उनका मंदिर प्रांगण में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान डा.…
फरीदाबाद। आज नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में संबंधित क्षेत्रों के सफाई निरीक्षक, और सहायक सफाई निरीक्षक एवं दरोगा के साथ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वेंडर्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों एवं वेंडर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निर्देश दिए कि कचरा संग्रहण का कार्य केवल कम्पार्टमेंट वाइज वाहनों के माध्यम से ही किया जाए। सभी वाहनों में GPS सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया…
फरीदाबाद- शहर में पहली बार ‘भजन क्लबिंग’ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला। यह कार्यक्रम ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में आयोजित हुआ, जहां 1200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर इसे खास बना दिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। यह कार्यक्रम इस प्रमुख हाई-स्ट्रीट डेस्टिनेशन पर आयोजित किया गया,इसमें इस्कॉन फरीदाबाद, वीवो हरियाणा और यथार्थ अस्पताल, सेक्टर-88 का सहयोग मिला। वहीं, भक्ति रेव, यूएनसीओ और ग्रेटर फरीदाबाद वुमन क्लब कम्युनिटी पार्टनर रहे और इंफोमर्शियल आउटरीच पार्टनर के रूप में जुड़ा रहा। शाम के दौरान भक्ति संगीत…
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात के साथ ओले गिरे हैं। आंधी-बारिश के कारण हुए हादसे में जैसलमेर में दो भाइयों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश और 3 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया है। उधर हरियाणा के रेवाड़ी में रात में हुई तेज बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और शांति बहाली की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने मैक्रों से बातचीत में कहा कि पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं और तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी है। दोनों नेताओं ने शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति…

