Author: Samachar Ambar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। PM नई दिल्ली में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हुआ वो राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि अहंकार से भरा व्यक्ति, चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में बर्बाद हो जाता है। दरअसल, शनिवार को पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ…

Read More

फरीदाबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शक्ति, आत्मविश्वास और एकजुटता का संदेश देते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महिला राइडर्स के नेतृत्व में एक भव्य बाइकर्स रैली का सफल आयोजन किया। यह रैली सुबह 7 बजे हॉस्पिटल परिसर से माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती प्रवीण जोशी (मेयर, फरीदाबाद) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुश्री कंचन लखानी (पैरा एथलीट), डॉ. पुनीता हसीजा (पूर्व अध्यक्ष, आईएमए), डॉ. किरण चांदना (प्रेसिडेंट, FOGS), डॉ. सतरूपा चटर्जी (सीएमओ, एनएचपीसी) और डॉ. अनीता गौतम…

Read More

दिल्ली में प्रशासन ने रविवार को मर्डर के आरोपी का घर का अतिक्रमण वाला हिस्सा बुलडोजर से ढहा दिया। यह एक्शन उत्तम नगर इलाके की जेजे कॉलोनी में आरोपी निजामुद्दीन के खिलाफ लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस मौके पर तैनात रही। दरअसल 4 मार्च को होली पर रंग का गुब्बारा फेंकने पर हुए विवाद में निमामुद्दीन समेत कई लोगों ने तरुण (26) नाम के युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और SC/ST एक्ट में केस दर्ज…

Read More

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी के तय प्रोटोकॉल में हुई चूक पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, गृह सचिव ने रिपोर्ट में कहा कि राष्ट्रपति के लिए बनाए गए वॉशरूम में पानी नहीं था। प्रशासन ने जो रास्ता चुना था, वह कचरे से भरा था। अधिकारियों के मुताबिक, यह रिपोर्ट आज शाम 5 बजे तक गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मार्च को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में…

Read More

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा के चालू बजट-सत्र में क्षेत्र की बदहाल सडक़ों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार जमकर घेरा। विधायक तेवतिया ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्री का ध्यान केन्द्रीत करते हुए कहा कि पृथला हल्का फरीदाबाद व पलवल जिलों में सबसे अधिक टैक्स देने वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां आईएमटी और पृथला इंडस्ट्रियल जोन होने के कारण लगभग एक हजार से अधिक बड़ी एवं छोटी फैक्ट्रियां हैं जिसके चलते भारी वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। इसके बावजूद क्षेत्र की सडक़ों की…

Read More

फरीदाबाद। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा के भाजपा नेताओं की ड्यूटी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लगाई है। श्री बड़ौली ने हरियाणा के नेताओं के साथ-साथ फरीदाबाद  युवा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर, जिला युवा भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं युवा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण गोयल, फरीदाबाद भाजपा महानगर के जिला प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा, जिला सचिव योगेश तेवतिया की जिम्मेंदारी लगाई गई है। श्री बड़ौली ने सभी पदाधिकारियों को आदेश दिए है कि दो दिन बाद पश्चिम बंगाल स्थित प्रदेश…

Read More

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल प्रशिक्षण वर्गों की श्रृंखला का शुभारंभ कर दिया गया है। इस अभियान के तहत पहला प्रशिक्षण वर्ग अजरौंदा मंडल का भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास विकास, विचारधारा और संगठन के निरंतर विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला…

Read More

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को ‘विश्व महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकॉर्ड अस्पताल और ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्ता जोशी उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं को संबोधित करते हुए मेयर ने उनके साहस और बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की। एक महिला…

Read More

फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन सीआईटीयू हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान देविद्री शर्मा, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता, नगर पालिका कर्मचारी संघ से कमला,एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन की प्रधान सविता, सर्व कर्मचारी संघ की जिला प्रधान करतार सिंह व सीटू के प्रधान निरंतर पाराशर ने संयुक्त रूप से की। सीटू की राज्य उप प्रधान सुधा द्वारा संचालित इस सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More