फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज वार्ड नंबर-14 का दौरा कर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे के साथ यामाहा कंपनी से होते हुए बाटा फ्लाईओवर, रामनगर और मिलहाड कॉलोनी तक का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त (कमिश्नर)धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। इसके साथ लगती एंक्रोचमेंट को हटाने के आदेश दिए गए, ताकि सड़क मार्ग सुचारू और व्यवस्थित बनाया जा सके। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने बाटा…
Author: Samachar Ambar
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट संजय भाटिया ने अपना नामांकन भर दिया है। उनके साथ सीएम नायब सैनी भी रहे। उधर, कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। यह उनका पहला चुनाव होगा। बीजेपी कैंडिडेट नामांकन भरने के बाद बौद्ध ने भी विधानसभा भवन पहुंचकर अपना नामांकन किया। उनके साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सहित कांग्रेस के 34 विधायक मौजूद रहे। इससे पहले कांग्रेस ऑफिस में कर्मवीर बौद्ध ने नामांकन पत्र भरा। बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक सीनियर आईएएस ने उन्हें पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया। इसके बाद राहुल गांधी ने ही उनका नाम…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और कांग्रेस पार्टी में बुधवार को सीट बंटवारे पर मुहर लग गई। DMK ने कांग्रेस को 28 सीट दी हैं। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी दी गई है। पार्टी नेताओं के अनुसार यह फैसला DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई के बीच हुई बैठक में लिया गया। राज्य में विधानसभा की 234 सीटें हैं। 2021 के चुनाव में DMK ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव…
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। हालांकि बीते 2 दिन में हालात आंशिक रूप से सुधरे हैं। स्पाइसजेट मिडिल ईस्ट में फंसे यात्रियों की वापसी के लिए गुरुवार को UAE से 13 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगी। इनमें 12 फुजैराह से और 1 दुबई से चलेंगी। फुजैराह से मुंबई के लिए सात और दिल्ली के लिए पांच स्पेशल फ्लाइट्स चलेंगी। वहीं एक फ्लाइट दुबई से मुंबई आएगी। इधर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जम्मू-कश्मीर के…
बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग को जल्दी खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सैन्य संघर्ष से कोई भी मसला हल नहीं हो सकता। भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और शांति स्थापित करने की कोशिशों का समर्थन करता रहेगा। पीएम ने यह बात फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कही। उन्होंने कहा कि भारत और फिनलैंड दोनों ही कानून के शासन, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम इस बात पर सहमत हैं कि सिर्फ सैन्य संघर्ष से कोई भी समस्या हल…
फरीदाबाद । मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा के उज्जवल भविष्य का बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री ने गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने पर फोकस रखा है। राज्य मंत्री राजेश नागर मंगलवार को रेस्ट हाउस भवन, बल्लभगढ़ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, वरिष्ठ नेता टिप्पर चंद शर्मा, चेयरमैन विजय लोहिया, जिला महामंत्री कविंदर चौधरी, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग एवं मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे। खाद्य मंत्री राजेश नागर ने…
फरीदाबाद । नगर निगम फरीदाबाद के निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज वार्ड नंबर 10 का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त के लगातार दौरे पूरे फरीदाबाद निगम क्षेत्र में जारी हैं, निगम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का आकलन करना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड के भीतर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से प्याली हार्डवेयर चौक के आसपास हो रहे अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को…
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को बजट पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं है बल्कि यह जनता के विश्वास और भविष्य की मजबूत नींव का दस्तावेज है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह बजट हर वर्ग की अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें प्रदेशवासियों के हजारों सुझाव शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत यह बजट जनभागीदारी की भावना को सशक्त करता है। यह किसी पर थोपे गए निर्णयों का बजट…
फरीदाबाद। करीब दस दिन पूर्व पल्ला के शिव एंक्लेव पार्ट-1 में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विक्रम सिंह निवासी शिव एन्क्लेव पार्ट-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति पत्नी का आपस में पारिवारिक विवाद हो गया। आरोपित शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट करता था,…

