Author: Samachar Ambar

फऱीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और प्रभावी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक विषयों पर अपडेट रहते हैं। पार्टी का लक्ष्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन की जड़ों को और मजबूत करना है। यह महाअभियान संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक प्रयास है, जो “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की भावना को…

Read More

फरीदाबाद। इनेलो के जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने कहा है कि हरियाणा में इनेलो ने सदैव किसान, गरीब, कमेरे सहित छत्तीस बिरादरी के हक-हकूक की आवाज बुलंद की है। भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गाे की सम्मान पैंशन बंद करने के मुद्दे को इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय चौटाला ने पुरजोर तरीके से उठाया, नतीजतन इनेलो पार्टी के बढ़ते दबाव के चलते भाजपा ने फिर से बुजुर्गाे की पैंशन शुरु कर दी, जिससे हजारों बुजुर्गाे के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटी है, इसको लेकर समूचे प्रदेश में इनेलो आज विजय दिवस मना रही है। श्री लाम्बा शुक्रवार को सेक्टर-11 स्थित जिला इनेलो कार्यालय…

Read More

फरीदाबाद। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को आईएमटी इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से चलाई जा रही एक जींस फैक्ट्री को पकड़ा है। इसमें जींस की पेंट रंगाई व धुलाई का काम किया जाता है। इस छापेमारी के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की टीम भी मौजूद रही। फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग डीसीएपी अभिमन्यू गोयत ने बताया कि, उनको सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बल्लभगढ़ की टीम के अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की है। जब वह फैक्ट्री पहुंचे, तो वहां पर जींस की पेंट रंगाई व धुलाई का कार्य चल रहा था।…

Read More

देशभर में 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुछ राज्यों से हंगामे की खबर भी आई। कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद तनाव की स्थिति बन गई। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के लागू की गई। हैदराबाद में गुरुवार रात मस्जिद के सामने से जुलूस निकालने पर दो समुदाय के बीच विवाद की स्थिति बनी। यहां पहले एक यूट्यूबर से मस्जिद की रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान मस्जिद के सामने से जुलूस निकालने पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ…

Read More

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब ‘मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया, यानी भारत को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। रमेश का कमेंट पीएम मोदी का समिट में आए ग्लोबल टेक लीडर्स…

Read More

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को ‘पाकिस्तान लिंक’ के आरोपों में घसीटना गलत राजनीति है। प्रियंका ने कहा कि असम के सीएम चुनाव से पहले डर गए हैं, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें निजी आरोपों की बजाय राज्य के विकास पर बात करनी चाहिए। प्रियंका बोली- गौरव जी और उनके परिवार को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है, उससे साफ है कि यह गलत राजनीति है। असम की जनता जानती है कि दूसरी तरफ के लोग उनसे घबराए हुए हैं। वह सही रास्ते पर चल रहे…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने देश की सीमाएं खुली छोड़ दी थीं, जिसकी वजह से असम में घुसपैठ बढ़ी। भाजपा सरकार ने इस समस्या से सख्ती से निपटा है। शाह ने असम के कछार जिले में जनसभा में कहा कि कांग्रेस के शासन में असम में कोई विकास कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ। आज राज्य में हर दिन 14 किलोमीटर सड़क बन रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है। शाह दो दिन के लिए असम दौरे पर हैं। उन्होंने कछार के नाथनपुर गांव से ₹6,900 करोड़ रुपए की ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ के दूसरे चरण…

Read More

पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राज्य सरकार और चुनाव आयोग (EC) के बीच विवाद जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए न्यायिक अधिकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार और आयोग के बीच विश्वास की कमी के कारण SIR ड्राफ्ट रोल से जुड़े दावे और आपत्तियों का निपटारा और निगरानी सेवारत और पूर्व न्यायिक अधिकारी करेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर पूर्व जजों की सेवाएं भी ली सकती हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…

Read More

फरीदाबाद । एलिम्को, फरीदाबाद- भारत सरकार के उपक्रम हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) पहल के अंतर्गत आज एलिम्को के बल्लभगढ़, फरीदाबाद स्थित परिसर में दिव्यांगजन को सहायक उपकरणों प्रदान कराने हेतु वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया, जिसमे फरीदाबाद क्षेत्र के 71 पूर्व चिन्हित दिव्यांगजन को 45 लाख से अधिक लागत के विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण एवं 3डी प्रिंटिंग से बने कृत्रिम अंग प्रदान किये गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हुडको ने दीप…

Read More

फरीदाबाद । महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19 फरवरी को माता जी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजमाता जीजाबाई एवं बाल शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके शौर्य और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिवाजी महाराज केवल एक शासक नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा थे जिन्होंने स्वराज्य की नींव रखी। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1627 को शिवनेरी किले में हुआ था। माता जीजाबाई ने उन्हें धर्म, संस्कृति और वीरता की…

Read More