फ़रीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और प्रभावी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक विषयों पर अपडेट रहते हैं। पार्टी का लक्ष्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन की जड़ों को और मजबूत करना है। यह महाअभियान संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक प्रयास है, जो “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की भावना…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को किया जा रहा है। यह आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में संपन्न होगा। लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप गर्ग के कुशल मार्गदर्शन और सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रितु यादव के सक्षम नेतृत्व में किया जा रहा है। सीजेएम रितु यादव ने बताया कि इस लोक अदालत में सभी प्रकार के ऐसे मामले लिए जाएंगे, जिनका निपटारा आपसी सहमति से संभव हो सके।…
फरीदाबाद । शहर को गंदगी और सीवर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने एक निर्णायक युद्ध छेड़ दिया है। शहर के रिहायशी इलाकों और Unauthorized Colonies में बिना अनुमति के चल रही डेयरी अब प्रशासन के निशाने पर हैं। मेयर Praveen Batra Joshi की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद, कमिश्नर ने स्पष्ट कर दिया है कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीवर व्यवस्था के लिए काल बना पशु अपशिष्ट : शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित अवैध डेरियों के कारण Sewerage System पूरी तरह…
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गुरुवार को कहा कि मैंने राहुल गांधी से कहा कि मैं पार्टी में अपमानित महसूस कर रहा हूं। तो उन्होंने कहा कि वह भी अपमानित हैं। फिर मेरे अपमान की क्या कीमत रह जाती है? मैं इतना अपमान सहने की क्षमता नहीं रखता। बोरा ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा कि इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया था। उसी दौरान राहुल गांधी से ये बातचीत हुई थी। भूपेन बोरा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बोरा के…
हैदराबाद में बिरयानी रेस्टोरेंट चेन की जांच करते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देशभर में फैले एक बड़े टैक्स चोरी घोटाले का खुलासा किया है। विभाग का दावा है कि 2019-20 से अब तक कम से कम ₹70,000 करोड़ की बिरयानी बिक्री छिपाई गई। हैदराबाद जांच यूनिट ने देशभर के करीब 1.77 लाख रेस्टोरेंट में इस्तेमाल हो रहे एक बिलिंग सॉफ्टवेयर के 60 टेराबाइट ट्रांजैक्शन डेटा का विश्लेषण किया। अधिकारियों के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर बाजार के करीब 10% हिस्से को कंट्रोल करता है। जांच में पाया गया कि कई रेस्टोरेंट ग्राहकों से रुपए लेने के बाद सिस्टम से बिल डिलीट…
करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गुरुवार को यह दावा किया। उन्होंने धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। पवन खेड़ा ने लिखा कि पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक ‘गोडसे फैक्ट्री’ है। तथाकथित करणी सेना द्वारा राहुल गांधी और ’25 सांसदों’ के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है। यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साजिश का हिस्सा है। उन्होंने X पर लिखा- कट्टरपंथ ऐसे ही काम करता है। वे पहले एक झूठ बनाते हैं, पॉलिटिकल अथॉरिटी उसे आगे…
भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन लेवल लोड टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हुआ। क्वालिफिकेशन लेवल टेस्ट में अधिकतम उड़ान भार से ज्यादा लोड डालकर पैराशूट की मजबूती और सुरक्षा मार्जिन की जांच की गई। इस टेस्ट के बाद पक्का हुआ कि भारत मजबूत और बड़ी क्षमता वाले रिबन पैराशूट को डिजाइन और बनाने में पूरी तरह सक्षम है। साथ ही पैराशूट असली मिशन जैसी परिस्थितियों में भी सुरक्षित और ठीक तरह से काम करेगा। गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने के लिए ड्रोग पैराशूट बहुत जरूरी है। जब कैप्सूल…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फ्रीबीज कल्चर (मुफ्त की रेवड़ियां) पर कहा कि अगर सरकार लोगों को सुबह से शाम तक फ्री खाना, गैस और बिजली देती रहेगी तो लोग काम क्यों करेंगे। ऐसे तो काम करने की आदत खत्म हो जाएगी। सरकार को रोजगार देने पर फोकस करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि गरीबों की मदद करना समझ में आता है, लेकिन बिना फर्क किए सबको मुफ्त सुविधा देना सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई करते हुए की। इसमें कंज्यूमर्स की फाइनेंशियल हालत की परवाह किए बिना सभी…
फरीदाबाद । शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी की अध्यक्षता में आज बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला फरीदाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर सीईओ एफएमडीए जे. गणेशन, एडीसी सतबीर मान और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारियों के साथ 9वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, शहरी परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क, आवास विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य शहरी आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सीएक्यूएम के निर्देशों पर विस्तृत चर्चा : बैठक में प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने बताया कि…
फरीदाबाद। शहर के एकॉर्ड अस्पताल में बुधवार को न्यूरोलॉजी से जुड़े डॉक्टरों को स्ट्रोक के आधुनिक उपचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘एकॉर्ड स्ट्रोक इंटरवेंशन वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। यह हैंड्स-ऑन कार्यशाला अस्पताल की अत्याधुनिक न्यूरो कैथ लैब में आयोजित हुई, जिसमें शहर के न्यूरो विशेषज्ञों, चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने भाग लिया। कार्यशाला में अस्पताल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि जीवनशैली में बदलाव और बढ़ती उम्र के साथ नसों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। स्ट्रोक भी ऐसी ही गंभीर बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क में रक्तस्राव या रक्त प्रवाह रुकने से…

