महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार जिस लेयरजेट चार्टर प्लेन में सवार थे, उसका ब्लैक बॉक्स हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने इसकी पुष्टि की है। ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर है। इसकी जांच की जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि दिल्ली से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और मुंबई स्थित DGCA की टीमें घटनास्थल पर गई थीं। इससे पहले दिन में, DGCA के अधिकारी और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुणे ग्रामीण पुलिस…
Author: Samachar Ambar
बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। पत्नी सुनेत्रा पवार ने पति के पार्थिव शरीर पर गंगाजल चढ़ाकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे। बारामती में देर रात से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के वक्त कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। समर्थक…
महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया। प्लेन के पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके…
अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी CM बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने सुनेत्रा से मुलाकात की है। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं, वे अब अजित पवार की बारामती सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस प्रस्ताव पर एनसीपी के नेता सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगे। उधर एनसीपी पार्टी का शरद गुट से भी विलय हो सकता है। दरअसल अजित पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वे 66 साल के थे।…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। कोर्ट ने यह टिप्पणी मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान की याचिकाओं पर की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इनका देशभर में विरोध हो रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और…
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में लगने वाला 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला इस बार आत्मनिर्भर भारत की सोच को समर्पित रहेगा। इसी कारण मेले को इस वर्ष सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल के नाम से आयोजित किया जा रहा है। 42.5 एकड़ में फैले मेला परिसर में 1300 स्टॉल बनाई गई है। वर्ष 2025 के लगे 38वें मेले में 44 से अधिक देशों के 635 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा 15 लाख से अधिक पर्यटकों ने मेले का भ्रमण किया था। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। मेले को लेकर पर्यटन…
फरीदाबाद: भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मुजेसर, एनआईटी जोन, ग्राम नचौली के विद्यालय और ग्राम मोहना सहित विभिन्न स्थानों पर बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वहां उपस्थित आमजन को यह शपथ भी दिलाई गई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बाल विवाह के विरुद्ध कानून की सख्त प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह एक गंभीर और…
फरीदाबाद । 14वीं जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर में पैरा ओलंपिक कमेंटी ऑफ इंडिया द्वारा संपन्न कराई गई। जिसमें प्रथम ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रथम के पिता महेश चन्द जोकि एक साधारण किसान है थोड़ी बहुत खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर लहा है और खेल में प्रथम को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि को लेकर गणतंत्र दिवस पर प्रथम को पूर्व…
18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की जॉइंट मीटिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है। राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर…
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई। हादसा तब हुआ जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई…

