फरीदाबाद । 14वीं जूनियर व सब जूनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर में पैरा ओलंपिक कमेंटी ऑफ इंडिया द्वारा संपन्न कराई गई। जिसमें प्रथम ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रथम के पिता महेश चन्द जोकि एक साधारण किसान है थोड़ी बहुत खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर लहा है और खेल में प्रथम को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि को लेकर गणतंत्र दिवस पर प्रथम को पूर्व…
Author: Samachar Ambar
18वीं लोकसभा के बजट सत्र का पहला हिस्सा बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा की जॉइंट मीटिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार देश में आर्थिक प्रगति और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने में सफल रही है। राष्ट्रपति ने 45 मिनट की स्पीच में VB- जी राम जी कानून का भी जिक्र किया। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया और कानून वापस लो के नारे लगाए। उधर, एनडीए सांसदों ने समर्थन में नारेबाजी की। पीएम मोदी और अमित शाह भी मेज थपथपाते नजर…
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस हादसे में चार और लोगों की जान गई। हादसा तब हुआ जब उनका विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। अजित ‘लियरजेट 45’ प्रीमियम बिजनेस जेट में सवार थे, इसकी ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड है। इसी कंपनी का ‘लियरजेट 45’ प्लेन 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर भी क्रैश हो गया था और दो हिस्सों में टूट गया था। पायलट, को-पायलट और 6 यात्रियों को चोटें आई थीं। शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई…
मुंबई के मीरा-भायंदर इलाके में मेट्रो लाइन-9 प्रोजेक्ट के तहत बने नए डबल डेकर फ्लाई ओवर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से बना यह डबल-डेकर फ्लाई ओवर शुरुआत में फोर लेन का है लेकिन आगे चलकर अचानक सिर्फ टू लेन का रह जाता है। सोशल मीडिया पर इसकी डिजाइन को इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना बताते हुए तंज कसा जा रहा है। लोगों ने इसे ‘डेथ ट्रैप’ और ‘आसमान में लगने वाला जाम’ जैसे नाम दिए। लोगों ने कहा कि फोर लेन से अचानक टू लेन में सिमटने के कारण यह फ्लाई ओवर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली कैंटोनमेंट के कैरियप्पा परेड ग्राउंड में नेशनल कैडेट कोर (NCC) पीएम रैली में शामिल हुए। रैली की थीम ‘राष्ट्र प्रथमकर्तव्य निष्ठ युवा’ रही। पीएम ने NCC में लड़कियों की संख्या बढ़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- इस बार भी बड़ी संख्या में लड़कियों ने शिविर में हिस्सा लिया। मैं खासतौर पर उन्हें बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि कुछ सालों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। खासकर बॉर्डर-तटीय इलाकों में काफी बढ़ोतरी हुई है। पीएम ने कार्यक्रम में महाराष्ट्र…
देशभर में जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोगों का यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर विरोध जारी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की मांग स्वीकर की। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने वकीलों की दलीलों पर ध्यान दिया। सीजेआई ने कहा- हमें पता है कि क्या हो रहा है। सुनिश्चित करें कि खामियों को दूर किया जाए। हम इसे लिस्ट करेंगे। इधर, यूपी-बिहार में आज भी जमकर हंगामा हुआ। स्टूडेंट्स और सवर्ण जातियों के लोग सड़कों पर उतरे। यूपी के पीलीभीत में…
सहदेव माहौर सुप्रीम कोर्ट ने एसिड अटैक को लेकर जो बात कही, वह सिर्फ कानून की टिप्पणी नहीं थी। वह उन लोगों की आवाज़ थी, जो सालों से चुपचाप दर्द सह रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि जब तक आरोपियों को ऐसी सजा नहीं मिलेगी जो उन्हें सच में दर्द का एहसास कराए, तब तक ऐसे अपराध रुकने वाले नहीं हैं। यह बात कड़वी ज़रूर है, लेकिन बिल्कुल सच है। एसिड अटैक कोई अचानक हुआ गुस्सा नहीं होता। यह सोच-समझकर किया गया अपराध होता है। इसका मकसद किसी की जान लेना नहीं, बल्कि उसकी पूरी ज़िंदगी बिगाड़ देना होता है।…
फरीदाबाद। जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर समाजसेवी विमल खंडेलवाल को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त आयुष सिंह IAS, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान IAS, पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता IPS, जॉइंट कमिश्नर सत्येंद्र दुग्गल IPS, एसडीएम अमित कुमार, जिला सिटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से…
सोनीपत : दिनांक: 26-01-2026 — 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपाल निंबल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, हरियाणा पर्यटन, एथनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई, सोनीपत एवं जोनल हेड करनाल एवं रोहतक जॉन को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यटन विभाग में उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह की विशेषताएं सम्मान समारोह सोनीपत में आयोजित किया गया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा द्वारा राजपाल निंबल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।…
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी रात 10 बजे श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने 2 साल पुराने मामले में की है। गैंगस्टर के माता-पिता अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल में ठहरे हुए थे। गिरफ्तारी के बाद पिता शमशेर सिंह और माता पीरतपाल कौर को श्री मुक्तसर साहिब कोर्ट में पेश किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार सिंगला ने दोनों को 30 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों की पेशी का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, 2…

