Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में सोमवार को गणतंत्र दिवस का भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा रहे। उनके साथ बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज और एसीपी जितेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने…

Read More

फरीदाबाद । जिला मुख्यालय फरीदाबाद में 26 जनवरी, सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का भव्य आयोजन सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल थाने के पास हेलिपैड ग्राउंड में किया जाएगा। इस गरिमामयी समारोह में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। समारोह को लेकर आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, अनुशासित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद के पुलिस संयुक्त आयुक्त राजेश दुग्गल को विशिष्ट एवं अतुलनीय सेवाओं केलिए गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें ‘प्रेसीडेंट पोलिस मेडल फॉर डिस्टिगस्ड सर्विस से सम्मानित किया गया है। इससे पूर्व उन्हें पुलिस विभाग में उत्कृष् सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2014 में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त फरीदाबाद राजेश दुग्गल, भा.पु.से., हरियाणा पुलिस विभाग के एक अत्यंत अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ एवं साहसी अधिकारी हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 1993 को हरियाणा पुलिस में अपनी सेवाएं प्रारंभ की। अपनी प्रभावशाली कार्यशैली, साहस, अनुशासन, कर्तव्यों के प्रति पूर्ण समर्पण एवं बेदाग छवि…

Read More

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता के दिलों में बसते हैं। जनता के प्रति उनकी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवा भावना ने उन्हें न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय और विश्वासपात्र मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री का निवास सदैव जनता के लिए खुला रहता है और वे हर हरियाणवी को अपना परिवार मानते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक सच्चे जनसेवक के रूप में प्रदेश…

Read More

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया । फरीदाबाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष भड़ाना ने अपने दफ्तर पर पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी सहित दर्जनों लोगों के साथ कार्यक्रम को ध्यान से सुनने के बाद कहा कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश को बहुत कुछ बताते हैं। आज के मन की बात में पीएम मोदी ने बाजरे के लड्डू का जिक्र किया और फायदे इसके बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आधे घंटे में…

Read More

फरीदाबाद । फरीदाबाद के सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का आज भव्य उद्घाटन कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना…

Read More

इंदौर में दूषित पानी से 28वीं मौत हुई है। भागीरथपुरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक राजाराम बौरासी (75) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बौरासी कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष भी थे। परिजन ने बताया कि राजाराम बौरासी को शुक्रवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह उन्हें सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- 2018-19 की एंजियोग्राफी रिपोर्ट के अनुसार राजाराम बौरासी हृदय रोग से पीड़ित थे।…

Read More

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम के स्टालिन ने तमिल भाषा शहीद दिवस पर रविवार को राज्य के भाषा शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यहां हिंदी के लिए कभी भी कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे। तमिल के तमिल भाषा के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा। स्टालिन ने कहा कि जब भी हिंदी को हम पर थोपा गया, इसका उसी तेजी से विरोध भी किया गया। CM ने कहा कि मैं उन शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक सम्मान देता हूं जिन्होंने तमिल के लिए अपनी कीमती जान दे दी।…

Read More

जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के बाद इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बटोटे में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल में बर्फबारी से तापमान और गिर गया है। यहां कुसुमकेरी का तापमान माइनस 7°C रहा। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी के कारण 1291 सड़कें बंद हैं। बर्फ हटाने के लिए 385 मशीनें लगाई हैं। हिमाचल और कश्मीर में 1300 से ज्यादा सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 40-50 किमी/घंटे…

Read More

गणतंत्र दिवस 2026 पर केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल की घोषणा की है। इस बार 982 पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़ें कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू और कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को दिए गए हैं। इसके बाद नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात 5 कर्मियों को दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मी भी वीरता पदक विजेताओं में चुने गए…

Read More