Author: Samachar Ambar

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कमिश्नर भूषण गगरानी ने 22 दिसंबर को लेटर जारी कर निचली अदालतों के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी पर बुलाया था। इस आदेश पर बॉम्बे हाइकोर्ट ने पिछले हफ्ते स्वतः संज्ञान लेते हुए रोक लगा दी थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने BMC को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि कमिश्नर के पास किस प्रावधान से ये अधिकार हैं? आप उन्हें नहीं बुला सकते। आपके पास वे अधिकार नहीं हैं। इसपर कमिश्नर की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि कमिश्नर की ओर से वे लेटर जारी करना एक गलती थी। उन्हें वापस…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया। हालांकि 5 अन्य आरोपियों को 12 शर्तों के साथ जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उमर और शरजील एक साल तक इस मामले में जमानत याचिका दाखिल नहीं कर सकते हैं। दरअसल, उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद दिल्ली दंगों के आरोप में 5 साल 3 महीने से तिहाड़ में हैं। इन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें 2020 के दिल्ली…

Read More

चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसलिए दोनों को बुलाया गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियों मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया है। शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC)…

Read More

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पुलिस ने भी पीड़ित को बचाने, हमलावरों को…

Read More

आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले के राजोले इलाके में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं से भारी गैस रिसाव हुआ। घटना उस वक्त हुई, जब कुएं में मरम्मत का काम चल रहा था। हालात को देखते हुए प्रशासन ने इरुसुमंदा और आसपास के तीन गांवों को एहतियातन खाली करा लिया। अभी किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, तेल कुएं से उत्पादन अस्थायी रूप से रोका गया था और मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और गैस व कच्चा तेल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। कुछ…

Read More

फरीदाबाद। गुर्जरों के बड़े गांव बड़ौली व प्रहलादपुर में आशियानों को बचाने की मुहिम को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। आज धरने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर व ने पहुंचकर लोगों को अपना समर्थन दिया और उनकी मांगों को पूरी तरह से जायज बताया। इस दौरान उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि सरकार कोई भी रही हो, अधिकारियों ने बिना जांच-पड़ताल किए बसे हुए गांवों व कालोनियों को एक्वायर करने की कार्रवाई की थी, जिसे अब खाली करवाना मुमकिन नहीं है इसलिए…

Read More

फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा किसान हित में 18 दिसंबर 2025 से एग्री स्टैक पोर्टल की शुरुआत की गई है।  इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के सभी काश्तकार किसानों की एक यूनिक आईडी बनाई जा रही है, जिससे किसान अपनी भूमि से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव जाकर विशेष कैंपों के माध्यम से किसानों की एग्री स्टैक पोर्टल पर आईडी बनाई जा रही है। प्रत्येक गांव में…

Read More

फऱीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे समाज में संवेदनशीलता सहयोग और सेवा भाव को सशक्त आधार मिलता है। वे शनिवार को रोटरी क्लब फऱीदाबाद ईस्ट एवं मिड टाउन द्वारा टैम्स एंड कंपनी एलएलपी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा एवांटेज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करने पहुँचे। सेक्टर 10 डीएलएफ स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के पुत्र एवं पुत्री दोनों ने स्वयं रक्तदान कर सेवा,…

Read More

रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का ऐलान कर दिया है। एक बयान के मुताबिक 77वें गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड, बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल और मुख्य बीटिंग रिट्रीट समारोह के टिकटों की बिक्री 5 जनवरी से शुरू होगी। बिक्री 14 जनवरी तक जारी रहेगी। टिकट रोज सुबह 9 बजे से तब तक खरीदे जा सकते हैं जब तक आवंटित कोटा खत्म नहीं हो जाता। टिकटों की कीमत 20 से 100 रुपए है। बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए टिकट 20 रुपए में…

Read More

शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति पहले वोट चुराती थी अब उम्मीदवार चुरा रही है। देश में ऐसा माहौल हो गया है जैसे लोकतंत्र पर भीड़तंत्र का कब्जा हो। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को महायुति के 68 उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के मामले में कही। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे 20 साल बाद शिवसेना भवन पहुंचे जहां दोनों नेताओं ने पार्टी मेनिफेस्टो भी रिलीज किया। वहीं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वर्ली में एक रैली में कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें देश से बाहर निकालेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि देश की…

Read More