सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) ने अपने AI एप Grok पर बनाए जा रहे अश्लील कंटेंट को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। कंपनी ने कहा है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाया जाएगा। साथ ही अगर कोई यूजर Grok का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कंटेंट बनाता है तो उसके खिलाफ वही कार्रवाई होगी, जो सीधे अवैध कंटेंट अपलोड करने पर होती है। यानी कि यूजर्स का अकाउंटर हमेशा के लिए बैन कर दिया जाएगा। X ने भारत सरकार की तरफ से आपत्ति जताए जाने के तीन दिन बाद नए नियम बनाए हैं। केंद्र सरकार ने 2 जनवरी को X से कहा…
Author: Samachar Ambar
ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक पत्थर की खदान में चट्टानों का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब गोपालपुर गांव के पास बनी खदान में कुछ मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि कुछ अभी भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे फायर सर्विस अधिकारी ने बताया कि फायर सर्विस टीमें, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीमें, डॉग स्क्वाड और बचाव अभियान में लगी मशीनों को इलाके में भेजा गया है।…
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई। राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा। मध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन…
फरीदाबाद। आईपीओ व शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपए की ठगी मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने शनिवार को द्वारका दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-35, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसने आईआईएफएल का लिंक दिखाई दिया, जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास एक मैसेज आया, जिस नम्बर पर निवेश के लिये उसकी बात होने लगी। जिसके बाद ठगों ने उसे एक व्हाट्सएप पर ग्रुप में जोडा, जहां पर शेयर…
फरीदाबाद। 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस बार थीम स्टेट के रूप में उत्तर प्रदेश को चुना गया है, जो अपनी समृद्ध लोक कलाओं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत के साथ मेले में विशेष पहचान बनाएगा। उत्तर प्रदेश के स्टॉलों पर फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी कांच की चूडिय़ां, कन्नौज की विश्वप्रसिद्ध इत्र परंपरा, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी और वाराणसी, लखनऊ व भदोही की जरी-जरदोजी कला पर्यटकों को खास तौर पर आकर्षित करेगी। पर्यटन विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति को दर्शाने के लिए पारंपरिक नृत्य, संगीत, हथकरघा, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों का भव्य…
फरीदाबाद। हर डिपार्टमेंट के लिए एक जिम्मेदारी चार्ट तैयार किया जाएगा। इस चार्ट में बताया जाएगा कि कौन सा अधिकारी या कर्मचारी किस काम के लिए जिम्मेदार है। यह चार्ट डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को भेजा जाएगा। इसके बाद लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को अपने ऑफिस में संबंधित अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में ये निर्देश दिए, जिसका मकसद लोगों की शिकायतों का समय पर, पारदर्शी और असरदार तरीके से समाधान करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि शिकायत निवारण कैंप सिर्फ एक औपचारिकता नहीं हैं,…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से आरएसएस को समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी (भाजपा) को कंट्रोल नहीं करता। संघ का उद्देश्य सत्ता, टिकट या चुनाव नहीं, बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है। भोपाल में RSS के 100 साल पूरे होने पर आयोजित ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ में बोलते हुए भागवत ने कहा कि हम वर्दी पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और लाठी का अभ्यास करते हैं। ऐसे में अगर कोई सोचता है कि यह एक पैरा…
कर्नाटक के CM सिद्धरमैया ने शनिवार को मनरेगा स्कीम की जगह लाए गए विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट (VB-G RAM G) की आलोचना की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को पहली बार गोडसे ने मारा था। लेकिन मनरेगा को खत्म करके केंद्र सरकार ने दूसरी बार महात्मा गांधी को मारा है। बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में सिद्धरमैया ने कहा कि मनरेगा का मकसद गरीब और छोटे किसानों को फायदा पहुंचाना था, लेकिन मोदी सरकार ने राज्यों से सलाह किए बिना यह फैसला लिया, जो तानाशाही रवैया दिखाता है। सिद्धारमैया ने BJP और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर…
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेषों की भारत वापसी पर कहा कि इन अवशेषों को अपने बीच पाकर हम धन्य है। 125 साल के इंतजार के बाद भारत की विरासत लौटी है। अवशेषों का भारत से बाहर जाना फिर वापस आना एक बड़ा सबक है। गुलामी के काल में इन्हें भारत से छीना गया था। जो लोग इसे लेकर गए थे उनके ये केवल एंटीक थे इसलिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में नीलाम करने की भी कोशिश की। भारत ने तय किया कि हम इनकी नीलामी नहीं होने देंगे। हम गोदरेज समूह का आभार व्यक्त करते हैं उनके सहयोग…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को तंज कसते हुए ‘वैनिश कुमार’ कहा और बीजेपी सांसदों की तुलना ‘सांप’ से की। अभिषेक ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा- बीजेपी सांसद और सांप एक…

