Author: Samachar Ambar

कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी की स्टडी में दावा किया गया है कि राज्य के 91% लोग मानते हैं कि भारत में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं और EVM सटीक नतीजे देती हैं। यह रिपोर्ट कर्नाटक मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अथॉरिटी (KMEA) ने प्रकाशित की है। यह सर्वे ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भाजपा पर कई राज्यों में ‘वोट चोरी’ का लगातार आरोप लगा रहे हैं। वे कर्नाटक के कलबुर्गी में भी वोट चोरी का दावा कर चुके हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने सर्वे रिपोर्ट को लेकर…

Read More

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जानबूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है। विदेश मंत्री ने यह बात IIT मद्रास के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि हम उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम खुद को बचाने के लिए जो कुछ…

Read More

इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतों के मामले में नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडिशनल कमिश्नर सिसोनिया को इंदौर से हटा दिया गया है। इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। सिसोनिया को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा गया है। खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह और आलीराजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है।…

Read More

बच्चों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : हरपाल सिंह यादव फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के गाँव भूपानी, सेक्टर-89 स्थित हेराल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय का वार्षिक उत्सव 1 जनवरी को गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों एवं लोकनृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह…

Read More

फरीदाबाद। जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही, इसी के चलते शहर में शांतिपूर्वक नववर्ष के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।  इस दौरान फरीदाबाद पुलिस ने सतर्क रहकर कानून व्यवस्था को बनाये रखा और लोगों ने शांतिपूर्वक नववर्ष का सेलिब्रेशन किया। पुलिस उपायुक्त यातायात, मकसूद अहमद भी फील्ड में मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि नववर्ष के उपलक्ष पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा 1500 अधिक पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। ड्रिंक एंड ड्राइव के 18 नाके लगाए गए थे, सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर भी नाकाबंदी की गई थी, साथ ही सभी…

Read More

फरीदाबाद। नव वर्ष के आगमन पर गुरुवार को फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय परिसर से ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ की दो अत्याधुनिक चिकित्सा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके साथ बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बडख़ल विधायक धनेश अदलखा, बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह भी मौजूद रहे।  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार के बिजली मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान राज्य मंत्री…

Read More

भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार 1 जनवरी को एक-दूसरे के साथ अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट शेयर की है। ये ठिकाने वही हैं, जहां दोनों देशों के परमाणु हथियार रखे जाते हैं। यह परंपरा पिछले 35 साल से चल रही है। भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के जरिए इस लिस्ट का आदान-प्रदान किया। यह सूची भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले के निषेध संबंधी समझौते के तहत आती है। यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को साइन किया गया था। इसमें लिखा है कि दोनों देश इन परमाणु ठिकानों पर…

Read More

अगले महीने से सिगरेट की कीमतें 20% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह है सरकार की और से लगाई गई एक्साइज ड्यूटी। इसे लेकर 31 दिसंबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक 1 फरवरी 2026 से सिगरेट की प्रति 1,000 स्टिक्स पर 2,050 रुपए से लेकर 8,500 रुपए तक की ड्यूटी ली जाएगी। बाजार जानकारों का कहना है कि टैक्स के इस बोझ को कम करने के लिए कंपनियां सिगरेट की कीमतें बढ़ा सकती है। सिगरेट पर अभी तक 28% GST के साथ ‘कंपनसेशन सेस’ लगता था। इससे कुल टैक्स 50% से ज्यादा हो जाता था। 3 सितंबर…

Read More

aउत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। कोल्ड वेव भी है। मेरठ-गाजियाबाद समेत 14 जिलों में बारिश की संभावना है। बुधवार को कानपुर सबसे ठंडा रहा, यहां मिनिमम टेम्परेचर 4.6°C रहा। राजस्थान के जयपुर- चित्तौड़गढ़ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। आज 8 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी है। हरियाणा के कुछ शहरों में बारिश हुई है। प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से विंटर वेकेशन घोषित किए गए। पंजाब के ज्यादातर जिलों में घना कोहरे छाया। बूंदाबादी भी हुई, कोल्ड वेव भी है। मौसम विभाग ने सभी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया…

Read More

कनाडा के वैंकूवर से दिल्ली आने वाली एअर इंडिया फ्लाइट के पायलट को विमान से उतार दिया गया। पायलट पर शराब पीने का आरोप था। मामला 23 दिसंबर का है, एयर इंडिया की फ्लाइट AI186 टेक-ऑफ करने वाली थी। तभी वैंकूवर एयरपोर्ट के एक स्टाफ ने पायलट को वाइन पीते हुए देखा। जिसके बाद कर्मचारी ने अधिकारियों से शिकायत की। कनाडाई अधिकारियों पायलट के पास जांच करने पहुंचे तो उसके मुंह के पास से महक आई। फिर पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट लिया गया। जिसमें वह फेल हो गया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार फ्लाइट…

Read More