ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले TMC गुट को पार्टी के चार बैंक खाते चलाने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इन खातों में करीब ₹804 करोड़ जमा हैं और पुलिस ने इनसे निकासी पर रोक लगा रखी है। कोलकाता हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसी मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसी राहत देने से उसके पहले के आदेश का असर खत्म हो जाएगा। उस आदेश में राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की अनुमति दी गई थी। मामले की अगली सुनवाई दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद होगी। कोर्ट ने इससे पहले दोनों…
Author: Samachar Ambar
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर परिसीमन पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। खड़गे ने मोदी से आग्रह किया कि वे परिसीमन के लिए सरकार के प्रस्तावों को सभी राजनीतिक दलों के साथ शेयर करें। उन्होंने सभी दलों और राज्य सरकारों को इन प्रस्तावों का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय देने को कहा। लेटर में खड़गे ने पीएम से कहा कि लोकसभा में राज्यवार मौजूदा संख्या बल को अगले 25 साल तक 543 बनाए बनाए रखने की मांग की है। 2029 के लोकसभा चुनावों से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण…
पीएम मोदी ने गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। 2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ी तैयार करें। मोदी ने कहा- 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा। यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और…
मुंबई में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता ने 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से पहले वह नीचे पेड़ में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, पेड़ की एक मोटी डाल उसके पैर में घुस गई, जिससे वह हवा में लटकी रही। घटना भांडुप पश्चिम के तुलशेतपाड़ा की सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में सुबह करीब 9:30 बजे की है। खबर मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 20 फीट की ऊंचाई से महिला को नीचे उतारा। 26 साल की प्रतीक्षा हिवराले की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रतीक्षा ने…
CJI सूर्यकांत को चीफ गेस्ट बनाए जाने के विरोध के बीच गुरुवार को बेंगलुरु नेशनल लॉ स्कूल (NLSIU) ने 12 सितंबर को होने वाला अपना दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया। यहां के छात्र और पूर्व छात्रों के CJI को चीफ गेस्ट बनाने का विरोध कर रहे थे। यूनिवर्सिटी ने 27 अगस्त को यह जानकारी दी, हालांकि नोटिस में छात्रों के विरोध का जिक्र नहीं है। पिछले एक महीने में यह चौथा संस्थान है, जहां CJI के विरोध के बाद दीक्षांत समारोह को या तो कैंसिल कर दिया गया या उसका मुख्य अतिथि बदल दिया गया। NLSIU, बेंगलुरु के 700 से…
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले बुधवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकजुट होकर शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन विभाग के कर्मियों की 6 अगस्त से चल रही हड़ताल और पटवारियों व गेस्ट टीचर के आंदोलन के समर्थन में डीसी आफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व जिला प्रधान करतार सिंह जागलान की अध्यक्षता में दर्जनों विभागीय संगठनों से जुड़े सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने डीसी आफिस के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर द्वारा संचालित इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, एएचपीसी वर्कर यूनियन के…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बुधवार को सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ तिगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र के सभी पार्षदों, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली गई। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृत विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश…
फरीदाबाद। जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आज बुधवार को सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा, फायर एक्सटिंगिशर की उपलब्धता और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कैमरे लगातार सक्रिय स्थिति में रहने…
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की बेटी सृष्टि गुलाटी ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत को राखी बांधी है। सृष्टि ने राखी बांधने के बाद सीजेआई को श्रीमद्भगवद्गीता और राष्ट्रध्वज भेंट किया। राखी बांधने के बाद सीजेआई सूर्यकान्त ने सृष्टी गुलाटी को आशीर्वाद दिया। सृष्टि के लिए यह मुलाकात केवल एक यादगार तस्वीर नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जिसे वह जीवनभर अपने साथ संजोकर रखेगी। गौरतलब है कि फरीदाबाद की बेटी सृष्टि ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद की रहने वाली तीन साल आठ माह की सृष्टि देश की सबसे कम उम्र की…
चुनाव आयोग ने 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले जेन अल्फा और जेन-जी (Gen-Z) तक पहुंचने की कोशिशें फिर शुरू की हैं। आयोग का मकसद उन्हें जागरूक वोटर बनाना है, जो चुनावी प्रक्रिया से अच्छी तरह परिचित हों और भविष्य में लोगों को जागरूक करने वाले अभियानों की अगुआई कर सकें। आयोग के नए अभियान में देश की 4,123 विधानसभा सीटों के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को जोड़ा जाएगा। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली बच्चों के साथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल होंगे। आयोग 50 हजार चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) बनाने की योजना पर…

