कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने से पहले राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से सलाह ली जानी चाहिए। जनगणना के सवालों में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है। तेलंगाना और बिहार जैसी प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।…
Author: Samachar Ambar
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ‘जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में सौंपने’ वाले बयान पर मंगलवार को सफाई आई। गडकरी के ऑफिस ने कहा, ‘उन्होंने अपने ट्रस्ट से जुड़े सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की बात कही थी।’ ऑफिस ने कहा कि उनके बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में गडकरी के इस बयान को उनके राजनीति से रिटायरमेंट लेने से जोड़ दिया गया था। गडकरी का यह बयान 23 अगस्त का है। उन्होंने पुणे में कहा था, ‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता। जब कर सकता था, तब किया। नई…
फरीदाबाद । मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और हरियाणा में संगठन निर्माण की प्रक्रिया पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। फरीदाबाद में देरी नहीं हो रही, बल्कि मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस समितियों से लेकर जमीनी स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत, जवाबदेह, पारदर्शी और जनता से सीधे जुड़ा बनाना है। यह बातें शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं। श्री उमंग सिंघार ने कहा कि…
फरीदाबाद। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरीदाबाद में तलाशी अभियान चलाया। सोमवार सुबह फरीदाबाद में सेक्टर-15 और सेक्टर-8 स्थित एक्सपोर्ट कारोबारियों के घरों पर ईडी की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार सेक्टर-15 के एक मकान नंबर 972 में रहने वाले नमन अग्रवाल, सेक्टर 8 के मकान नंबर 389 में रहने वाले विनोद अग्रवाल के घर पर छामेमारी की गई है। हालांकि, ईडी की ओर से इन घरों से बरामदगी या कार्रवाई की अलग-अलग जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। ईडी की जांच मेसर्स जंबूद्वीप एक्सपोट्र्स एंड इम्पोट्र्स लिमिटेड से…
फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग की रिव्यू मीटिंग कर राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। नागर ने मीटिंग से अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने डिपो होल्डरों से सरकार की योजनाओं को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लागू करने का आह्वान किया। नागर ने कहा कि डिपो होल्डर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उनका व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति…
नई दिल्ली/फरीदाबाद । सुनील कुमार जांगड़ा, सेवा,समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के विशिष्ट व्यक्तित्वों को 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा रहे। कार्यक्रम में स्वामी अमित देव जी महाराज, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर विद्यागिरी जी महाराज, कीर्ति चक्र नरेंद्र नाथ धार दूबे, सतीश राम कुमार गोयल, डॉ. एस.एम. रहेजा, डॉ. आर.के. मिढ़ा, मानवेन्द्र सिंह रावत, अधिवक्ता डी. राजेश्वर राव, एडवोकेट दुष्यंत नायक, एडवोकेट परवीन डबास एवं एडवोकेट रोहित मलिक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में भारत प्रेम रत्न से डॉ.…
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई। तीसरी मंजिल पर स्थित इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें 3 नवजातों की मौत हो गई। 36 को बचाया गया। अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के मुताबिक, NICU के तीन कंपार्टमेंट में से एक में 9 नवजात भर्ती थे। आग इसी हिस्से में फैली, जिसमें 3 बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बाकी 6 बच्चों को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इन छह बच्चों की मौजूदा स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी…
मुंबई में ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों ने सोमवार को सरकार के मराठी बोलने वाले नियम के विरोध में 3 दिन की हड़ताल बुलाई है। गैर मराठी भाषी ड्राइवरों का कहना है कि इससे उन पर ज्यादा बोझ पड़ेगा। उम्रदराज ड्राइवरों का कहना है कि 19 अगस्त को ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि ड्राइवरों को पहले नोटिस देकर 3 महीने में मराठी सीखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी मराठी नहीं सीखने पर लाइसेंस और बैज सस्पेंड किया जाएगा। ड्राइवरों ने कहा कि कई प्रदर्शनकारी मराठी सीखने और टूटी-फूटी मराठी बोलने की कोशिश कर रहे हैं। उनका दावा है कि…
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा हो रही है। प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को 4km और काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 2 किमी लंबी लाइन लगी है। महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर के बाहर 3km लंबी लाइन है। उज्जैन में शाम को बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। यहां पुलिस के…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने संसद की संयुक्त समिति के सामने इसे “राक्षसी” और “असंवैधानिक” पहल बताया। पूर्व गृह और वित्त मंत्री ने कहा कि एक देश, एक चुनाव के तहत पूरे देश में चुनाव कराने का प्रस्ताव “बिना सोचे-समझे” किया गया काम है। सूत्रों के मुताबिकांग्रेस नेता ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से जुड़े दोनों विधेयक असंवैधानिक हैं। हर विधानसभा और संसद का कार्यकाल पांच साल के लिए होता है, इसलिए उसका कार्यकाल घटाना संविधान के मूल ढांचे का सीधा उल्लंघन…

