दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली दंगा साजिश मामले में 7 साल से जेल में बंद आरोपी उमर खालिद को 3 दिन की अंतरिम जमानत दी। जमानत 1 जून सुबह 7 बजे से 3 जून शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। खालिद को इसके लिए 1 लाख रुपए का निजी मुचलका भरना होगा। हाईकोर्ट ने कहा- उमर को पहले भी पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए अंतरिम जमानत मिल चुकी है। उन्होंने अदालत की शर्तों का पालन किया था। वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है, लेकिन उनकी मां की मेडिकल स्थिति को देखते हुए सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया गया।…
Author: Samachar Ambar
देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। AQI वेदर के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहरों में पारा 47°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। यह सभी शहर भारत के हैं। इनमें 13 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे ज्यादा गर्म रहा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश के 35 शहरों में गुरुवार को रात का पारा 30°C से ऊपर रहा। बिहार के पटना और गयाजी में गर्मी के कारण 22 से 26 मई तक 5वीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं।…
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले दो भारतीय पर्वतारोहियों की उतरते समय मौत हो गई। यह जानकारी शुक्रवार को नेपाल अभियान संचालक संघ के महासचिव ऋषि भंडारी ने दी। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार तिवारी और संदीप अरे नामक पर्वतारोही एवरेस्ट से उतरते समय बुरी तरह थक गए थे। इससे उनकी सांसें फूल गई थीं। एवरेस्ट फतह कर लौट रहे थे भंडारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ऋषि भंडारी के मुताबिक संदीप आरे ने बुधवार को, जबकि अरुण तिवारी ने गुरुवार को शाम करीब 5:30 बजे एवरेस्ट को फतह किया था। अरुण तिवारी की मौत हिलेरी स्टेप के…
NCERT बुक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने पहले दिया फैसला बदल दिया है। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि जिन तीन शिक्षाविदों ने विवादित हिस्सा लिखा। उन्हें हटा दिया जाए और दोबारा काम न दिया जाए। अब शुक्रवार को तीनों शिक्षाविदों की याचिका पर कोर्ट ने आदेश बदलते हुए कहा कि केंद्र, राज्य, यूनिवर्सिटी और सरकारी फंड पाने वाले संस्थान इस मामले में खुद फैसला लें। मामले में जिन 3 शिक्षाविदों का नाम आया था। उनमें प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार शामिल हैं।…
फरीदाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि आज फरीदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक व उनकी टीम ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से साफ करके उस पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले बलजीत कौशिक व उनकी टीम दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंची और वहां पर स्व. राजीव गांधी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए और श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद एवं प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात…
फरीदाबाद। मां की डांट से नाराज होकर नहर में कूदे 19 वर्षीय युवक का शव 20 घण्टे बाद गुरुवार सुबह नहर से ढंूढने में एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। एसडीआरएफ की टीम को सेक्टर-37 और खेड़ी पुल की तरफ जाने वाली नहर के बीच बने कठपुलिया के नीचे युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देकर उसकी पहचान कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुलदीप अपने परिवार के साथ रहता था।…
बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाइयों (यूनिट I, II एवं III) द्वारा गोद लिए गए गांव चंदावली में “आतंकवाद विरोधी दिवस रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को आतंकवाद के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शांति, एकता, सद्भावना और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आतंकवाद विरोधी संदेशों और नारों से युक्त तख्तियां लेकर गांव में जागरूकता फैलायी। नारेबाजी एवं जनसंपर्क के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को हिंसा के विरुद्ध एकजुट रहने तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित…
फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जून-2026 माह के लिए पात्र बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को रियायती दरों पर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से फोर्टिफाइड सरसों तेल वितरित किया जाएगा। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र बीपीएल/एएवाई परिवार को प्रति माह दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। एक लीटर तेल 30…
फरीदाबाद । भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड-30 के अंतर्गत सेक्टर-28 में नेशनल हाईवे से लगती सड़क पर लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर पाइप लाइन निर्माण कार्य का स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर विधिवत शुभारंभ कराया। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बरसात के मौसम में नेशनल हाईवे से सटी इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा…
NEET पेपर लीक में CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ मनोज शिरुरे ने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदे थे। सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी आज सामने आई है। इस मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है। NEET पेपर लीक में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से 3 और हरियाणा से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। उधर, इस…

