कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजीकर रेप मर्डर केस को दबाने के आरोपों की जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने CBI की 3 सदस्यीय SIT बनाने का आदेश दिया। जिसकी अगुवाई CBI के पूर्वी क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर करेंगे। SIT को 25 जून तक रिपोर्ट देनी होगी। हाईकोर्ट ने CBI को उस रात की पूरी घटनाक्रम की दोबारा जांच करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने CBI को जरूरत पड़ने पर किसी से भी पूछताछ करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह आदेश पीड़ित के माता पिता की तरफ से लगाई याचिका पर दिया। पिछले साल 17 मार्च को…
Author: Samachar Ambar
छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार शाम 5 बजे तक 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी इस पार्टी के X पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। हालांकि, X अकाउंट गुरुवार करीब 12 बजे ब्लॉक हो गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा…
तमिलनाडु में विजय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में गुरुवार को फिर विवाद हो गया। कांग्रेसी विधायक राजेश कुमार ने शपथ के दौरान ‘कामराज अमर रहें’, ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ कहा। इस पर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टोक दिया। गवर्नर ने कहा- ये आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है। वहीं, दूसरा विवाद तमिल गीत बजाने को लेकर भी हुआ। समारोह में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ सबसे आखिर में बजाया गया। पिछली सरकारों में ये हमेशा पहले बजाया जाता था। तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें 23 विधायकों ने…
एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें फ्लाइट के पिछले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग से ठीक पहले विमान ‘वेक टर्बुलेंस’ की…
फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा एक माह में दो बार पैट्रोलियम पदार्थ के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी कांग्रेसी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस…
फरीदाबाद। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज , के. आर. मंगलम विश्वविद्यालय में 20 मई 2026 को प्रो0 जे0 एस 0 यादव की अगुवाई में विश्व मधुमक्खी दिवस बड़े उत्साह एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि एवं खाद्य सुरक्षा में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना तथा विद्यार्थियों एवं किसानों के बीच मधुमक्खियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में सतत कृषि उत्पादन एवं पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए मधुमक्खियों की संख्या सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. राबिया बसरी, सहायक प्राध्यापक, कीट विज्ञान…
फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र, एन.एच.-5 ब्लाक ई फरीदाबाद में प्रयाग संगीत समिति द्वारा आयोजित गायन, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में लगभग 55 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वाद्य यंत्रों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा के परीक्षक के रूप में आदरणीय श्री सुबोध पांडे जी उपस्थित रहे। साथ ही सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्रधानाचार्य दीपेन्द्र कांत ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को…
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बसंतपुर सेहतपुर रोड पर सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से उनके घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है, जिससे उनका जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय निवासी सुशांत ने बताया कि कॉलोनियों में हर रात करीब 10 बजे बिजली काट दी जाती है और सुबह छह बजे थोड़ी देर के लिए ही सप्लाई आती है। लगातार हो रही कटौती के कारण लोग रात में सो तक नहीं पा रहे हैं। पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है और लोगों…
अहमदाबाद में निकोल इलाके की एक ज्वैलरी शोरूम की सेल्स गर्ल हर्षिदा शेट्टी 10 दिनों बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गई। हर्षिदा 11 मई 2026 को शोरूम से 1.66 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चुराकर फरार हो गई थी। पुलिस पूछताछ में हर्षिदा ने बताया कि उसने ब्वॉयफ्रेंड मयूर माली के साथ मिलकर चोरी का ये प्लान बनाया था। वारदात के बाद दोनों अहमदाबाद से दिल्ली और वहां से उत्तर भारत के कई राज्यों में छिपकर रहे। ब्वॉयफ्रेंड ही गहने लेकर भाग निकला हर्षिदा ने बताया कि वे एक होटल में ठहरे हुए थे। तीन दिन पहले जब वह नहाने…
पश्चिम बंगाल सरकार ने OBC आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया है। राज्य में OBC आरक्षण 17% से घटाकर 7% कर दिया गया है। नई लिस्ट के मुताबिक अब सिर्फ 66 जातियां OBC आरक्षण के दायरे में रहेंगी। धर्म आधारित वर्गीकरण की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है। सरकार का कहना है कि यह फैसला कलकत्ता हाईकोर्ट के 2024 के आदेश के आधार पर लिया गया है। कोर्ट ने 2010 से 2012 के बीच OBC सूची में 77 अतिरिक्त जातियों को जोड़ने की प्रक्रिया को अवैध और असंवैधानिक बताया था। हालांकि 2010 से पहले OBC कैटेगरी में शामिल जातियों का…

