तेलंगाना के नलगोंडा में 48 साल की स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रूपा के आखिरी फोन कॉल में ‘बाबू’ शब्द के इस्तेमाल से 2 छात्रों का सुराग मिला। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चोरी के इरादे से प्रिंसिपल के घर घुसे थे। रूपा रेड्डी कोंडामल्लेपल्ली के नागार्जुन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल और डायरेक्टर थीं। 12 अगस्त की सुबह वह अपने घर में मृत मिली थीं। उनके शरीर पर चाकू से 27 वार किए गए थे। आरोपियों के पास से रूपा का मोबाइल और ढाई लाख रुपए…
Author: Samachar Ambar
बुलडोजर एक्शन हाई कमीशन की मेन बिल्डिंग तक नहीं हुआ। मेन गेट, सफेद दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला बड़ा प्रवेश द्वार सुरक्षित रहा। परिसर के कुछ हिस्सों में कांटेदार तार भी लगे दिखाई दिए। तोड़फोड़ के बाद वीजा सेक्शन के सर्विस काउंटर दिखाई दे रहे थे। वहां ‘विंडो 1’, ‘पाकिस्तान पासपोर्ट ऑनली’ और ‘विंडो-5 / कलेक्शन ऑफ वीजा एप्लीकेंट्स’ जैसे बोर्ड लगे थे। काउंटरों के आसपास टूटी फेंसिंग और कंस्ट्रक्शन सामान पड़े थे। दोनों देशों के बीच अमेरिकी राजदूत की कश्मीर पर टिप्पणी को लेकर भी तनाव बढ़ा है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान 19 अगस्त…
गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाने का फैसला हैरान करने वाला और देशविरोधी है। 1937 में कांग्रेस ने जो फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था। उस फैसले से दो-राष्ट्र सिद्धांत को मजबूती मिली और आगे चलकर देश का विभाजन हुआ। शाह के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा था। यह हमारे लिए भावनात्मक मुद्दा है। BJP स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा…
तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में में लाया गया था। सज्जन कुमार दिसंबर 2018 से जेल में बंद थे। 7 साल 8 महीने जेल में रहने के बाद आज उनका निधन हो गया। दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगों के एक केस में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। दंगों से जुड़े एक केस में बरी हो गए थे, दो में उन्हें सजा सुनाई गई थी। दिल्ली कैंट की पालम…
फरीदाबाद। नशे के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और गति देते हुए सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद ने ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस लाइन सेक्टर-30, फरीदाबाद में आयोजित परेड के दौरान नशा मुक्त हरियाणा अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग सेल की ओर से जिले में लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।…
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय फरीदाबाद पर आज 14 वे दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संघ के सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने की संचालन ऑडिटर लक्ष्मण परचा ने किया हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर प्रदेश के सफाई एवं सीवर कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने तथा पिछले 14 दिनों से चल रही हड़ताल का तत्काल समाधान करवाने की अपील की है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने निर्णय लिया है कि 20 अगस्त से प्रदेश के शहरों के बाजारों में…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने राजस्व विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों, सीएम विंडो, जनसंवाद एवं समाधान शिविर के मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रत्येक लंबित मामले में जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के दौरान डीसी आयुष सिन्हा पेंडिंग एवं री-ओपन शिकायतों, एटीआर, म्यूटेशन तथा संपत्ति संबंधी मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया के तहत नोटिस, जांच अथवा अन्य कार्रवाई आवश्यक है,…
फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में अनंगपुर पहाड़ और खडिय़ा खान के जंगल में अवैध कच्ची शराब तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री उडऩ दस्ता की टीम ने बुधवार को छापेमारी कर मौके से दो आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान जंगल में शराब बनाने की भ_ी चालू हालत में मिली। मुख्यमंत्री उडऩ टीम के अधिकारी सतबीर ने बताया कि टीम को अनंगपुर क्षेत्र के जंगल में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी। टीम ने इसकी जानकारी सूरजकुंड थाना पुलिस को दी और पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। टीम को जंगल…
युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। डॉ. रेड्डी के मुताबिक 300 साल पहले एक अकाल पड़ा था जिसने जीन्स को बदल दिया था। अकाल का असर लोगों की आने वाली पीढ़ियों के शरीर पर पड़ा। इसी वजह से दक्षिण एशियाई लोगों में कम उम्र में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा है। डॉ. रेड्डी ने कहा कि जब उन्होंने देश में…
सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET परीक्षा सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें सेंध लगाना मुश्किल है। पेपर तैयार करने से लेकर एग्जाम सेंटर में पहुंचाने तक पूरी प्रक्रिया को बेहद गोपनीय रखा जाता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से UPSC जैसा मजबूत परीक्षा सिस्टम बनाने को कहा। कोर्ट ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी समझने वाले अधिकारियों को शामिल करना चाहिए। साथ ही अनुभवी अधिकारियों के बार-बार ट्रांसफर से बचने की सलाह दी। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट, FAIMA और अन्य की याचिकाओं पर…

