राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को पीएम की तारीफ की। पवार ने कहा- भले ही हमारी राजनीतिक सोच पीएम नरेंद्र मोदी से अलग हो, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रधानमंत्री के रूप में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी राष्ट्रीय हित में सामूहिक रूप से काम करने का अवसर मिले, तब सभी को साझा उद्देश्य के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के सम्मान को लेकर मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए। पवार…
Author: Samachar Ambar
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) बनने के 5 दिन के भीतर इंस्टाग्राम पर इसके 56 लाख से ज्यादा और X पर करीब 1 लाख 21 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं। इनमें से 30 लाख लोग एक दिन में ही जुड़ चुके हैं। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ दरअसल, 15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की। इसके बाद महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर यह अकाउंट (प्लेटफॉर्म) बनाने का फैसला लिया। लोगों का इससे जुड़ना जारी…
पीएम मोदी ने आज इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पीएम मेलोनी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल को स्वागत किया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी को भारत आने का न्योता दिया। मोदी ने कहा कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। उसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की झलक और दोस्ती की सादगी दिखाई देती है।” वहीं मेलोनी…
नोएडा/फरीदाबाद। थाना सेक्टर-20, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। FIR संख्या 0163 दिनांक 11 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 131, 351(3) एवं सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 के अंतर्गत दर्ज की गई है। FIR में ग्राम गिझोड़, नोएडा निवासी दीपक चौहान पुत्र प्रकाश चौहान, ग्राम मामूरा निवासी मनीष चौहान तथा नोएडा निवासी पुनीत चौहान को नामजद आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से घरेलू हिंसा, मारपीट, जान से…
आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा मुख्य सचिव को ज्ञापन नई दिल्ली/फ़रीदाबाद। सुनील कुमार जांगड़ा, देशभर के पत्रकारों के हित में कार्यरत तथा देश के लगभग पच्चीस से तीस राज्यों में विस्तारित आइडियल पत्रकार संगठन की ओर से हाल ही में मुख्यमंत्री कार्यालय के मुख्य सचिव को राज्य के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। आइडियल पत्रकार संगठन दिल्ली सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन है तथा वर्तमान में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में पत्रकारों के हितों के लिए…
फरीदाबाद। 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके आश्रितों को न्याय देने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने माननीय जिला उपायुक्त महोदय से पीडि़त परिवारों को न्याय देने की अपील करते हुए माननीय उपयुक्त आयुष सिन्हा ने श्रम उपायुक्त फरीदाबाद को तत्परता से मृतक की पत्नी कंचन व माया को कम्पनशेषन एक्ट…
जनगणना को लेकर सख्त हुए नगर निगम कमिश्रर फरीदाबाद। नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जनगणना के दौरान परिवारों से संपूर्ण जानकारी से सबंधति सवाल ना पूछे जाने पर सख्ती दिखाई है। कमीश्नर ने कहा कि कुछ कर्मचारियों के द्वारा केवल 4-5 सवाल ही पूछ जा रहे है। उन्होंने कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाही की जायेगी। निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनगणना के कार्य को लेकर चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए है। लेकिन उनके पास जानकारी मिल रही है कि कर्मचारी इस कार्य के…
एनआईटी क्षेत्र में ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजित फरीदाबाद। विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कलेव में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और लोगों…
फरीदाबाद। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को सेक्टर-65 में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के डीएनडी फरीदाबाद सोहना एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट का निरीक्षण करने पहुंचे। यह एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली, गुरुग्राम समेत मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट दे रहा है। वे दिल्ली परिवहन निगम की एयरकंडीशन देवी बस सेवा से यहां पहुुंचे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) अधिकारियों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री के हावभाव अचानक तीखे हो गए। वे एनएचएआइ अधिकारियों से बोले कि मुझे ब्रिज बेयरिंग्स में गड़बड़ी की बात पता चली है, मैं इसे चेक करूंगा, यदि वे…
ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा।…

