प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं। पीएम मोदी बोले- 5 देशों की इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों…
Author: Samachar Ambar
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। इन दिनों रास्ते में सामान्य जगहों पर 6 से 8 फीट और हिमस्खलन वाले इलाकों में 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी है। बालटाल मार्ग पर 9 किमी और नुनवान-पहलगाम मार्ग…
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को वैकुंठवासी जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि स्मृतिशेष दिवस के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन फरीदाबाद महानगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी और अमृता अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने किया। शुक्रवार को दिन में धूप की तपन शुरु होने से पहले ही सुबह श्रद्धालुगणों का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सबसे पहले वैकुंठवासी स्वामी…
फरीदाबाद। पिछले शुक्रवार रात को सेक्टर तीन स्थित प्रजनन एवं स्वास्थ्य शिशु केन्द्र (एफआरयू 2 ) में एक महिला की पार्किंग के अंधेर में हुई डिलिवरी होने की शर्मनाक घटना घटित हुई। जिसके लिए विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराते हुए बर्खास्त कर दिया। इसके खिलाफ डाक्टरों सहित सभी श्रेणियों के कर्मचारियों ने लामबंद हो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प रही। मेल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स एंड सुपरवाइजर एसोसिएशन हरियाणा की तालमेल कमेटी की नेता आशा शर्मा, जिला चेयरमैन जितेन्द्र मोर, प्रधान सबिता,एमपीएचई के प्रधान श्यामबीर सिंह,…
फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाबाद की राजनीति गरमा गई। जैसे ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस कार्रवाई की सूचना मिली, सैकड़ों की संख्या में लोग सेक्टर-22 स्थित निवास और सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही का विरोध किया। जानकारी के अनुसार मुजेसर अंडरपास निर्माण को लेकर आजाद नगर क्षेत्र में चल रही तोडफ़ोड़ कार्रवाई के चलते गुरुवार को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक आजाद नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन…
फरीदाबाद। आजाद नगर और मुजेसर रेलवे फाटक इलाके में रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर शुक्रवार बड़े स्तर पर तोडफ़ोड़ की गई। प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अंडरपास और सडक़ चौड़ीकरण परियोजना के रास्ते में आ रहे अवैध कब्जों को हटाया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और रेलवे विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से दुकानों, मकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि 150 से अधिक अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई मुजेसर रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरपास के…
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने एक 11 वर्षीय मास्टर विवान की जान सफलतापूर्वक बचाई। सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए इस बच्चे को अन्य अस्पतालों ने केस की कॉम्प्लेक्सिटी के कारण इलाज देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसे बेहद क्रिटिकल हालत में यथार्थ अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को एक्यूट एब्डॉमेन की स्थिति में पाया गया, जो ब्लंट एब्डॉमिनल ट्रॉमा के कारण हुआ था। जांच में जेजुनल परफोरेशन (नियर पैंक्रियास), ट्रॉमैटिक हर्निया जिसमें ट्रांसवर्स कोलन शामिल था, और पायोपेरिटोनियम (पेट में पस और ब्लड जमा होना) जैसी…
12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होगा। चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। रिटायर हो रहे सदस्यों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा समेत 24 सांसद शामिल हैं। इन सभी सीटों से मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा, दो रिक्त सीट पर भी उपचुनाव होगा। ये सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के नेता सीवी षणमुगम के इस्तीफे…
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम कुमार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम कुमार चर्चा में आ गए थे। बिक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। पीएम…
एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव को सुरक्षित रखने को भी कहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने CBI जांच के लिए सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था। उधर, ट्विशा के पति समर्थ…

