तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ और एक्टर विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी स्थित उप्पलम के एक्सपो ग्राउंड (न्यू पोर्ट) में विशाल रैली की। इस दौरान तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर घुसने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति ने दावा किया कि उसके पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। इसने बताया कि वह एक निजी सुरक्षा अधिकारी है, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण अपनी टीम के साथ नहीं जा पाया। जब पत्रकारों ने पूछा कि वह किसे सुरक्षा दे रहा है, तो व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरी तरफ, एक्टर…
Author: Samachar Ambar
संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर प्रधानमंत्री का माला पहनाकर सम्मान किया गया। पीएम ने बैठक में कहा, ‘मैं फालतू पेपरवर्क और 30-40 पेज के फॉर्म का कल्चर खत्म करना चाहता हूं। हमें नागरिकों के दरवाजे पर सर्विस देनी होगी, बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा।’ पीएम ने इंडिगो संकट पर कहा- लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियम और कानून अच्छे हैं, लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए लोगों…
भारत की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। 2011 में देश में 60 साल से ऊपर की आबादी 10.16 करोड़ थी, जो 2036 तक बढ़कर 22.74 करोड़ हो जाएगी। यानी बुजुर्गों की आबादी का हिस्सा कुल जनसंख्या में 8.4% से बढ़कर 14.9% हो जाएगा और हर 7 में 1 भारतीय सीनियर सिटीजन होगा। ये जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में दी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे देश में बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है, उसके सामने स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक निर्भरता और डिजिटल सुविधाओं का उपयोग जैसी चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।…
राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर मंगलवार को चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं जानते वे इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं। शाह के बयान को प्रियंका गांधी के बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है। एक दिन पहले लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा था- वंदे मातरम् गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। आज इस पर बहस क्यों हो रही है? मैं बताती हूं- क्योंकि बंगाल का चुनाव आ रहा। मोदी जी उसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। शाह ने संबोधन…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष आयोजनों की जानकारी देने के लिए विद्या भारती हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष डॉ. देवप्रसाद भारद्वाज ने श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आरएसएस द्वारा समाज निर्माण एवं व्यक्ति निर्माण के लिए निर्धारित पांच प्रमुख परिवर्तन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भारद्वाज ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से आरएसएस समाज परिवर्तन के महायज्ञ को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और समाज को संगठित करने में आने वाली चुनौतियों का समाधान संत समाज के सहयोग से…
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार आज पीडब्ल्यूडी फरीदाबाद और नगर निगम बल्लभगढ़ के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने मोहना रोड एलिवेटेड पुल निर्माण के दौरान आमजन को हो रही मूलभूत सुविधाओं में अवरोधों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीवर और पानी की लाइनों का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर सीवर लाइन से जुड़े सभी कनेक्शनों को जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि कुछ कॉलोनियों में लंबे…
फरीदाबाद । जिलाधीश आयुष सिन्हा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 08 व 09 दिसंबर को एचसीएमएस के डॉक्टर्स की स्ट्राइक के मद्देनजर फरीदाबाद जिले में सिविल अस्पताल, उप-मंडल अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक, सीएचसी और पीएचसी के 200 मीटर के दायरे में 5 या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि आशंका है कि ऐसी हड़ताल से ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट आ सकती है और इससे सार्वजनिक शांति में बाधा, अशांति और आम जनता को असुविधा हो सकती…
फरीदाबाद । पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्र्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने सोमवार को आईएमटी चंदावली स्थित आईएमटी एक्सपो ग्राउंड में आयोजित आईएमटी एक्सपो-2025 का अवलोकन कर उद्योगपतियों से आईएमटी चंदावली और पृथला विधानसभा क्षेत्र की सभी कंपनियों मे स्थानीय युवाओं के लिए 50 प्रतिशत रोजगार योग्यता के आधार पर देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती बेराजेगारी युवाओं के समक्ष एक बडी समस्या है और भाजपा सरकार में युवा सरकारी नौकरियों से एक तरह से वंचित हो गए हैं। ऐसे में युवाओं के समक्ष उद्योग ही रोजगार का सबसे बडा साधन है। इसलिए स्थानीय कंपनियों में तो अपने…
गोवा के नाइट क्लब में रविवार रात आग लगने से हुई 25 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने क्लब चेन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गोवा पुलिस ने क्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बिना जरूरी दस्तावेजों और लाइसेंस के क्लब चलाया जा रहा था। इधर, सोमवार को मामले में पांचवी गिरफ्तारी की गई। दिल्ली से क्लब के ऑपरेशन मैनेजर भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया…
केरल के एर्नाकुलम सेशन कोर्ट ने सोमवार को 2017 में साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस से गैंगरेप मामले में मलयालम एक्टर दिलीप को बरी कर दिया। जज हनी एम. वर्गीस ने कहा कि दिलीप एक्ट्रेस से उत्पीड़न मामले में शामिल नहीं थे। दिलीप के साथ तीन अन्य आरोपियों को भी अदालत ने बरी कर दिया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी सुनील एन.एस. उर्फ़ ‘पल्सर सुनी’ सहित छह आरोपियों को दोषी ठहराया। इन पर घटना को अंजाम देने का आरोप था। कोर्ट 12 दिसंबर को दोषियों के खिलाफ फैसला सुनाएगी। दिलीप ने कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से कहा- मेरी छवि…

