Author: Samachar Ambar

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को X पर एक पोस्ट में वीर सावरकर अवॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा- मैं ये अवॉर्ड लेने नहीं जा रहा हूं। मुझे इसके बारे में केरल में रहते हुए मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आयोजकों ने बिना पूछे मेरा नाम घोषित किया है। ऐसे में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, अवॉर्ड देने वाले NGO ने थरूर के दावे को गलत बताया। दि हिंगरेज रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (HRDS) इंडिया के संस्थापक अजी कृष्णन ने दावा किया कि…

Read More

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आगामी जर्मनी यात्रा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की विदेश यात्रा को लेकर उनकी आलोचना की है। कंगना रनोट, संजय जायसवाल समेत कई भाजपा सांसदों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ‘LoP’ का मतलब ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ होता है। वे लीडर ऑफ पार्टींइंग (पार्टी करने वाले नेता हैं)। संसद सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, फिर भी राहुल 15…

Read More

यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित किया। यूनेस्को ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची जारी की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के सांस्कृतिक प्रतीक भी शामिल हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है।’ भारत की 15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य भी शामिल हैं। ये फैसला उस समय आया है, जब दिल्ली में UNESCO की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज…

Read More

गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत मामले में क्लब के 4 मालिकों में से एक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी का नाम अजय गुप्ता है। वह दिल्ली का रहने वाला है। गोवा पुलिस ने बुधवार को उसे दिल्ली से ही हिरासत में लिया। गोवा पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है। इस दौरान उसे उसे दवाएं लेने की…

Read More

इंडिगो संकट पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने पूछा कि जब एयरलाइन फेल हो गई थी, तब सरकार ने क्या किया। फ्लाइट्स की टिकट की कीमतें 4-5 हजार रुपए से बढ़कर 30,000 रुपए तक कैसे पहुंच गईं। अन्य एयरलाइंस ने इसका फायदा कैसे उठाया। आपने क्या कार्रवाई की? आपने ही स्थिति को इस हाल तक पहुंचने दिया। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेदेला की डिवीजन बेंच जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई कर रही थी। इसमें मांग की गई थी कि इंडिगो संकट की स्वतंत्र न्यायिक जांच की जाए और…

Read More

फरीदाबाद, मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार मिशन ने अपने ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संक्षिप्त परिचर्चा से हुई, जिसमें मानवाधिकारों के महत्त्व, संरक्षण तथा प्रत्येक नागरिक की ज़िम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया। मानव अधिकार मिशन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा “मानवाधिकार केवल क़ानूनी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हर इंसान की गरिमा, सुरक्षा और स्वतंत्रता की नींव हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम समाज में कमजोर, वंचित और पीड़ित वर्गों की आवाज़ बनें। मानवाधिकार…

Read More

फरीदाबाद। जिले में जल शक्ति अभियान 2025 (कैच द रेन) और जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक एवं केंद्र से आए उच्च स्तरीय निरीक्षण दल के प्रमुख पंकज कुमार ने की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने निदेशक को जिले में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाब पुनरुद्धार, पाइप्ड जलापूर्ति और जल जीवन मिशन के लक्ष्य पूर्ति से संबंधित विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान, निदेशक पंकज कुमार ने…

Read More

फरीदाबाद। डॉ. सुखान्त मजुमदार, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री, भारत सरकार ने देशभर के सभी फाइनलिस्टों को वर्चुअली संबोधित करते हुए युवाओं को भारत के भविष्य के समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 के सॉफ़्टवेयर एडिशन का दूसरा और अंतिम दिन था। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS) इस सरकारी पहल के तहत हरियाणा का एकमात्र नोडल सेंटर रहा। देशभर के छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, डॉ. सुखान्त मजुमदार ने प्रधानमंत्री का उल्लेख करते हुए कहा, “भारत की युवा शक्ति हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। उनका…

Read More

फरीदाबाद। विगत  7-8 दिसंबर की रात को मेडीचैक अस्पताल NIT फरीदाबाद के सामने रोड से गाडी हटाने को लेकर अधिवक्ता के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा मारपीट की गई थी, जिस मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनील भाटिया निवासी NIT फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7-8 दिसंबर की रात को वह अपने दोस्तो के साथ मेडीचैक अस्पताल के सामने से जा रहे थे। मेडीचैक अस्पताल के सामने एक वैगनार गाडी रास्ते में खडी थी। जिसमें 3 से 4 व्यक्ति…

Read More

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस दिया है। यह नोटिस उस याचिका पर आया है, जिसमें दावा किया गया कि सोनिया गांधी का नाम 1980–81 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से जोड़ा गया था। इसके अलावा याचिका में मजिस्ट्रेट के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें सोनिया गांधी के खिलाफ दायर शिकायत को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को भी नोटिस जारी किया है और पूरे केस का रिकॉर्ड (TCR) मंगाया है। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। इस दौरान सोनिया और राज्य सरकार…

Read More