Author: Samachar Ambar

एविएशन सेक्टर में इंडिगो एयरलाइन की मोनोपॉली (एकतरफा दबदबा) अब जांच के दायरे में आ गई है। देश में निष्पक्ष कारोबार पर नजर रखने वाली संस्था कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) जांच कर रही है कि क्या देश की सबसे बड़ी एयरलाइन ने मोनोपॉली बनाए रखने के लिए प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन किया है। इंडिगो संकट कॉम्पिटिशन एक्ट की धारा 4 का खुला उल्लंघन माना जा रहा है। इसके मुताबिक कोई कंपनी अपनी धाक के बल पर मनमानी कीमत नहीं वसूल सकती और सेवाओं को मनमाने तरीके से संचालित कर कस्टमर्स को ब्लैकमेल नहीं कर सकती। कॉम्पिटिशन कमीशन अंदरूनी…

Read More

केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में विजय मिली है। 2020 में तिरुवनंतपुरम के स्थानीय निकाय चुनावों में LDF ने 52 वार्ड जीते थे। भाजपा-नेतृत्व वाले NDA को 33 वार्ड मिले थे और UDF ने 10 वार्डों में जीत हासिल की थी। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ माना जाता है। केरल के 1,199 स्थानीय निकायों…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने आज सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित गुर्जर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि गुर्जर संस्कृति को यह मेला अंतरराष्ट्रीय पहचान देगा। उन्होंने इस आयोजन से समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मेला में हमारी संस्कृति का प्रदर्शन किया गया है, जिसमें कपड़ों का पहनावा, गहनों का स्टाइल, नित्य प्रति की जीवन शैली, पशुओं के प्रति प्रेम आदि का प्रदर्शन किया गया है, जिसे आज की नई पीढ़ी यहां देख सकेगी। उन्होंने कहा कि आज की भौतिक…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता हरपाल वासी कैली ने बताया कि उनका रिकवरी वैन का काम है। 10 दिसंबर को उनके पार्टनर का लड़का प्रतीक हिसाब करने के लिए कैली बाय पास स्थित उनके ऑफिस आया था। वहां प्रतीक और शिकायतकर्ता के ड्राइवर पप्पू (शिकायतकर्ता की मौसी का लड़का) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रतीक धमकी देकर वहां से चला गया।…

Read More

फरीदाबाद। शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार  को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला फरीदाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर उपायुक्त आयुष सिन्हा और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसी के अधिकारियों के साथ 7वीं अंतर-एजेंसी समन्वय बैठक आयोजित हुई। 2026-27 बजट को बनाया जाएगा अधिक टिकाऊ और नागरिक-अनुकूल शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी ने वर्ष 2026-2027 के बजट संबंधी प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में शहरी बुनियादी ढाँचे के सुदृढ़ीकरण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता और जल प्रबंधन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा शहरी परिवहन सुधारों पर विशेष जोर दिया…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को करूर भगदड़ मामले में पहले दिए गए अपने निर्देश को बदलने से इनकार कर दिया। अदालत ने निर्देश दोहराते हुए कहा कि CBI जांच की निगरानी करने वाले सुपरवाइजरी कमेटी के सदस्य तामिलनाडु के मूल निवासी नहीं होंगे। मामले की सुनवाई जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने की। विजय की पार्टी TVK की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लुथरा ने CBI जांच के आदेश पर आपत्ति जताई थी, लेकिन कोर्ट ने कोई बदलाव नहीं किया। सुनवाई के दौरान जस्टिस महेश्वरी ने कहा, “हम चाहते हैं कि सब कुछ निष्पक्ष हो।” सुप्रीम…

Read More

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में फ्लाइट कैंसिल को लेकर जारी संकट के बीच लगातार एक्शन हो रहा है। DGCA ((नागरिक उड्डयन नियामक) ने शुक्रवार को एयरलाइन की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। इधर इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स आज लगातार दूसरे दिन DGCA के सामने पेश होंगे। इससे पहले गुरुवार को पीटर से अधिकारियों ने करीब 2 घंटे की पूछताछ की थी। इसमें ऑपरेशंस, क्रू मैनेजमेंट, रिफंड, मुआवजे से जुड़े सवाल-जवाब किए गए। वहीं बेंगलुरु एयरपोर्ट से शुक्रवार को इंडिगो की 54 फ्लाइट कैंसिल हुई…

Read More

गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ आग मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार (11 दिसंबर) को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। थाई पुलिस अब दोनों को बैंकॉक के सुवर्णभूमि एयरपोर्ट ले गई है। यहां दोनों को भारतीय एजेंसियां अपनी कस्टडी में लेंगी। इसके बाद उन्हें सुआन फू इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा। पासपोर्ट रद्द होने के कारण भारतीय दूतावास इनके लिए इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करेगा। चूंकि, थाईलैंड से गोवा के लिए सीधी उड़ान नहीं…

Read More

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश के ज्यादातर बड़े शहर जहरीली हवा की चपेट में हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं।’ राहुल ने कहा, ‘यह एक अहम मुद्दा है। मुझे पूरा यकीन है कि सरकार और हमारे बीच इस मामले पर एक सहमति होगी। इस सदन में मौजूद हर सदस्य इस बात से सहमत होगा कि प्रदूषण के कारण देश के लोगों को जो नुकसान हो रहा है, उस पर हम सभी मिलकर…

Read More

देश में 2027 में पहली बार जनगणना डिजिटली होगी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग में इसके लिए 11,718.24 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके मुताबिक एक व्यक्ति की जनगणना पर सरकार के करीब 97 रुपए खर्च होंगे। दरअसल 2011 की जनगणना में भारत की आबादी लगभग 121 करोड़ थी। अगर इसे आधार माना जाए तो 1 व्यक्ति की गणना करने में करीब 97 रुपए खर्चा (11,718.24 करोड़ रुपए/121 करोड़ आबादी) आएगा। अगर 150 करोड़ अनुमानित जनसंख्या मानी जाए तो प्रति व्यक्ति 78 रुपए खर्च होगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 30 लाख कर्मचारी डिजिटल जनगणना…

Read More