Author: Samachar Ambar

अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किमी दूर दांता तालुका के पाडलिया गांव में शनिवार दोपहर 500 लोगों ने वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पत्थरबाजी की। गुलेल चलाए और तीरों से भी पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया। भीड़ ने पुलिस और वन विभाग के सरकारी वाहनों में भी आग लगा दी। टीम गांव में पौधारोपण करने पहुंची थी। इसी दौरान गांव वालों ने टीम हमला कर दिया। हमले के दौरान वन विभाग के वाहनों में आग लगा दी गई और सरकारी वाहनों के टायर काट दिए गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए…

Read More

अगले हफ्ते से देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा। इसके असर से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ों से बादल हटते ही तापमान तेजी से गिरेगा। तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक नीचे जा सकता है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाएं यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य भारत तक पहुंचेंगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ जाएगी। इधर,…

Read More

अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में कस्टडी की मांग करते हुए कुछ कॉन्स्टेबलों को चोट लगने और मेसी के मैदान में आने पर भीड़ को मैनेज करने में हुई दिक्कतों का हवाला दिया था। दरअसल, 13 दिसंबर को स्टेडियम से मेसी के जल्दी निकल जाने के बाद फैंस भड़क गए।…

Read More

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने ‘वोट छोड़ गद्दी छोड़’ रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी किया है। ये लोग नेहरू-पटेल के बीच दरार पैदा करते हैं।गांधी-नेहरू अंबेडकर पर हमला बोलते हैं। इन गद्दारों को आपको हटाना होगा। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- आज न्यायालय पर दबाव है। सारी मीडिया अंबानी-अडानी की है। कांग्रेस…

Read More

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा जनवरी–2026 माह के लिए बीपीएल/एएवाई परिवारों को फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत पीपीपी में सत्यापित वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक वाले प्रत्येक पात्र बीपीएल/एएवाई परिवार को प्रति माह 2 लीटर सरसों तेल प्रदान किया जाएगा। डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा सरसों तेल की अधिकतम कीमत ₹300 प्रति 2 लीटर निर्धारित की गई है, जबकि लाभार्थियों को यह तेल ₹30 प्रति लीटर तथा ₹100 प्रति 2 लीटर की रियायती दर पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम…

Read More

फरीदाबाद । जिलाधीश आयुष सिन्हा ने बताया कि यूपीएससी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित संयुक्त सेक्शन ऑफिसर्स (ग्रेड-बी) एलडीसीई-2025 तथा संयुक्त स्टेनोग्राफर्स (ग्रेड-बी एवं ग्रेड-टी) एलडीसीई (वर्ष 2019, 2020 व 2021) के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए फरीदाबाद जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। ये परीक्षाएं जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 12:30 से सायं 4:30 बजे तथा 14 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए जिला मजिस्ट्रेट…

Read More

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका घर है, जहां की गलियों में खेलते हुए, बुजुर्गों की उंगली पकड़कर चलना उन्होंने सीखा। ऐसे में इस क्षेत्र के विकास के प्रति उनका दायित्व और भी अधिक बढ़ जाता है। यह संबोधन देते हुए हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एव नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज वार्ड नंबर 31, बाढ़ मोहल्ला (वाल्मीकि बस्ती) में महार्षि वाल्मीकि सामुदायिक भवन पुनः निर्माण एवं बस्सा पाड़ा में आरएमसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कॉलोनी निवासियों से विधिवत तरीके से नारियल तुड़वाकर किया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने…

Read More

भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया है कि पिछले 5 सालों में करीब 9 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी है। राज्यसभा में जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कहा- 2011 से 2024 के बीच लगभग 21 लाख भारतीयों ने विदेशी नागरिकता अपनाई। 2021 के बाद नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में बड़ा उछाल देखने को मिला। जहां कोरोना महामारी के वर्ष 2020 में यह आंकड़ा घटकर 85 हजार के करीब रह गया था, वहीं इसके बाद यह संख्या 2 लाख के आसपास पहुंच गई। सरकार ने…

Read More

महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का नाम अब पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना होगा। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने योजना का नाम बदलने और काम के दिनों की संख्या बढ़ाने वाले बिल को मंजूरी दे दी। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि काम के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी। महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी स्कीम को MGNREGA (मनरेगा) या NREGA (नरेगा) के नाम से जाना जाता है। यह सरकार की एक खास स्कीम है जिसका मकसद ग्रामीण इलाकों में परिवारों की रोजी-रोटी की सुरक्षा बढ़ाना है। इसके…

Read More

SIT ने आलंद वोट चोरी मामले में एडीशनल चीफ मोट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) कोर्ट में शनिवार को 22 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जांच में पूर्व BJP विधायक सुभाष गुट्टेदार और उनके बेटे हर्षानंद को मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में सुभाष गुट्टेदार के पर्सनल सेक्रेटरी टिप्परुद्र, कलबुर्गी के तीन डेटा सेंटर ऑपरेटर – अकरम पाशा, मुकरम पाशा और मोहम्मद अशफाक और पश्चिम बंगाल के बापी आद्या पर भी मामले में शामिल होने का आरोप है। SIT की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 विधानसभा चुनाव से पहले 5,994 वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश हुई। इसके…

Read More