फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। हरियाणा कौशल निगम में लेवल वन, लेवल 2 और लेवल 3 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। सरकार ने हरियाणा के ऐसे परिवारों को नौकरी देने का निर्णय लिया है जिनके परिवार के सदस्य की 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में हरियाणा या हरियाणा से बाहर मौत हुई है। नौकरी हरियाणा में ही दी जाएगी। जिला फरीदाबाद से प्रभावित परिवार 17 दिसंबर शाम 5 बजे…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद ने आईआईटी दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित क्रिएटिव लीग के फाइनल में अपने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न श्रेणियों में भाग लेने वाली स्कूल की छात्र टीमों ने नवाचार, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से भरपूर सराहना प्राप्त की। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण जूनियर रोबोक्वेस्ट टीम रही। कक्षा VI-C के छात्र अर्श शर्मा, चिन्मय चौधरी और अनमोल राठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ टीम को दुबई की प्रतिष्ठित शैक्षिक यात्रा का अवसर…
दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और 5 अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। ED ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में दाखिल चार्जशीट एक व्यक्ति की निजी शिकायत से जुड़ी है, न कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अनुसूचित अपराध से जुड़े FIR पर। ऐसे में इस पर सुनवाई करना संभव नहीं है। नेशनल…
पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने इस्तीफा दे दिया है। 13 दिसंबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉलर लियोनल मेसी के कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और अव्यवस्था की घटना के बाद उन्होंने सीएम ममता को इस्तीफे की पेशकश की थी। जो मंगलवार को स्वीकार हुआ। नया खेल मंत्री बनाए जाने तक ममता खुद ये पद संभालेंगी। TMC सांसद कुनाल घोष ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि अरूप बिस्वास ने सीएम बनर्जी को पत्र लिखकर उन्हें खेल मंत्री के दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने इस्तीफे की एक कॉपी भी अपनी पोस्ट में…
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। इसको लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि गाड़ी की वैध PUC (Pollution Under Control Certificate) यानी प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना 18 दिसंबर से डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। दिल्ली में दूसरे राज्यों के BS-6 गाड़ियों के अलावा सभी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है। कंस्ट्रक्शन पर पूरी तरह रोक लगाई है, कंस्ट्रक्शन का समान ले जा रहे वाहनों के चालान किए जाएंगे। सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्लीवासियों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार हर दिन हवा की गुणवत्ता…
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को खत्म करने की कोशिश महात्मा गांधी के विचारों का सीधा अपमान है। दरअसल, मोदी सरकार मनरेगा को खत्म करके कर उसकी जगह ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘विकसीत भारत-जी राम जी’ स्कीम ला रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बिल लोकसभा में पेश किया। मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने की जीवित मिसाल है। यह योजना करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए जीवन रेखा रही है और कोरोना महामारी…
गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाइलैंड से दिल्ली लाया गया है। भारतीय सुरक्षा अधिकारी दोनों भाइयों के साथ मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की एक टीम ने दोनों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा। ट्रांजिट रिमांड की इजाजत मिलते ही पुलिस दोनों को लेकर गोवा जाएगी। सौरभ और गौरव लूथरा बिर्च नाइट क्लब के मालिक हैं। क्लब में 6 दिसंबर को…
फरीदाबाद। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ कैली बाईपास रोड स्थित बनाई गई अवैध कॉलोनी में मकानों व दुकानों पर टाउन एंड कंट्री प्लानर विभाग (डीटीपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। डीटीपी के अनुसार, लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में यहाँ कॉलोनी बसाई जा रही थी, जिसके अधिकतर इलाके में अवैध रूप से दुकान और मकान निर्मित हो चुके थे। टाउन एंड कंट्री प्लानर (डीटीपी) यजन चौधरी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि कैल गाँव इलाके में अवैध रूप से कॉलोनी काटी गई थी, जिनमें मकान और दुकानें बनाई गई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी…
फरीदाबाद । डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 से 20 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में 5 वर्ष, 10 वर्ष और 16 वर्ष के बच्चों को आवश्यक टीकाकरण सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए ड्रॉप आउट या छूटे हुए (लेफ्ट आउट) लाभार्थियों को शामिल करना है। डीसी आयुष सिन्हा ने विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन बच्चों और…
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत आज सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह अभियान मुख्यमंत्री की “जन-सेवा, समर्पण और समाधान” की सोच को जमीन पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। शिविर में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। डीसी आयुष…

