Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद द्वारा 21 दिसंबर को जिला कार्यकारिणी बैठक का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यकारिणी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त करने, आगामी संगठनात्मक रणनीति व कार्यक्रमों पर विचार, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाने हेतु विस्तृत कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। श्री रामपाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में…

Read More

फरीदाबाद । इनर व्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल की ओर से आज सेक्टर 14 में नेत्रहीन जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कर गया। इसमें चार जोड़ों ने विवाह बंधन में बंद कर फेरे लिये ।इस खास अवसर पर इनर व्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली ने कहा कि कन्यादान महादान होता है और किसी दूसरे की कन्या को अपनी कन्या मानकर कन्यादान करना उससे भी बहुत बड़ा कार्य होता है और इनर व्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल ऐसे कार्यों में लगातार आगे रहा है। इस मौके पर क्लब प्रेसिडेंट रेनू ठक्कर ने बताया कि इस बार say no to plastic मुहिम को…

Read More

फरीदाबाद । भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज वीरवार को उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकरी, पाली, बदरौला, कुरैशीपुर, सोतई, मच्छगर सहित अन्य कई स्कूलों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों में उन्होंने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह न करने की शपथ भी दिलाई गयी। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने…

Read More

फरीदाबाद । गत दिवस फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 8वीं कार्यकारणी बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री पंकज पूजन रामपाल मुख्य अतिथि एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश दुग्गल एवं हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग के फरीदाबाद आर ओ श्री संदीप सिंह वरिष्ठ अतिथि के रूप उपस्थित रहे। इस मौके पर पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार सभी वर्गो के विकास हेतु प्रयासरत है, जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाएं एवं नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। आपने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के विकास हेतु सरकार द्वारा सभी विभागों को…

Read More

एक्टर और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने गुरुवार को कहा कि डीएमके और प्रॉब्लम्स अच्छे दोस्तों की तरह हैं, दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते। अब यह लड़ाई अच्छाई और बुराई के बीच है। विजय गुरुवार को तमिलनाडु के ईरोड में रैली को संबोधित कर रहे थे। ये 27 सितंबर को करूर में हुई भगदड़ के बाद तमिलनाडु में विजय की यह पहली पब्लिक रैली थी। करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हुई थी, इसको लेकर विजय पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। रैली में करीब 35,000 लोग शामिल हुए। हालांकि रैली के दौरान एक…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में भ्रष्ट आचरण को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार का जिक्र किए बिना कहा कि रिटायरमेंट से ठीक पहले जजों का बाहरी कारणों से प्रभावित होकर ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने बुधवार को कहा- कुछ जजों में रिटायरमेंट से चंद दिनों पहले बहुत ज्यादा आदेश पारित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। वे आदेश ऐसे सुनाते हैं, जैसे मैच के अंतिम ओवर में छक्के मार रहे हों। सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी मध्य प्रदेश…

Read More

संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तल्खी देखने को मिल रही है। इस बीच गुरुवार को दोनों पक्षों के नेताओं के बीच हंसी मजाक भरी बातचीत देखी गई। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में प्रश्नकाल के दौरान चंडीगढ़–शिमला हाईवे से जुड़ा पूरक प्रश्न उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जून से अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने का समय मांग रही हैं। प्रियंका ने कहा, इस पर गडकरी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “आप प्रश्नकाल के बाद आ जाइए। कभी…

Read More

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। हंगामे के बीच बिल ध्वनि मत से पास हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मनरेगा का नाम पहले पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब…

Read More

रोजगार गारंटी स्कीम ‘मनरेगा’ से महात्मा गांधी का नाम हटाने के विवाद के बीच सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि बंगाल की रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा। राज्य में रोजगार गारंटी योजना ‘कर्मश्री’ 2024 में शुरू की गई थी। इसका मकसद ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों को आजीविका देना है। अब इसका नाम ‘महात्मा गांधी कर्मश्री’ योजना हो सकता है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने गुरुवार को बिजनेस और इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कहा कि यह कदम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में लिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने…

Read More

फरीदाबाद। शहर के मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित मोदी चौक पर आज सुबह बेखौफ बदमाशों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। माचिस और टॉफी की सप्लाई करने वाले एक सेल्समैन से तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय मुजेसर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदपुर निवासी चमन सेल्समैन का…

Read More