Author: Samachar Ambar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से असम विरोधी काम किया। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को खुली छूट दी और यहां की डेमोग्राफी बदली। इससे ये हुआ कि पूरे असम की सुरक्षा और पहचान दांव पर लग गई। पीएम ने कहा- मोदी कांग्रेस की गलतियां सुधार रहा है। आज हिमंता जी की सरकार मेहनत से असम के संसाधनों को देश विरोधी लोगों से मुक्त करा रही है। अवैध घुसपैठियों को पहचानकर उन्हें बाहर किया जा रहा है। मोदी दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे। उन्होंने गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ…

Read More

फरीदाबाद। नेशनल हाईवे नंबर-19 पर देर रात एक अनियंत्रित काली स्कॉर्पियो ने भारी तांडव मचाया। ओल्ड मेट्रो स्टेशन के पास घटित इस भीषण दुर्घटना में नशे में धुत एक चालक ने तेज रफ्तार के साथ पहले एक मर्सिडीज बेंज और फिर एक थार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि टक्कर लगते ही लग्जरी गाड़ियों के टायर तक निकल गए और बोनट के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही एक मर्सिडीज कार को पीछे…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में ग्रिड-इंडिया के लगभग 40 इंजीनियर ट्रेनी के लिए 11-सप्ताह का इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 दिसंबर से 6 मार्च 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य नवनियुक्त अभियंता प्रशिक्षुओं को विद्युत क्षेत्र, विशेषकर पारेषण प्रणाली एवं ग्रिड संचालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल तथा प्रबंधन दक्षताओं से सुसज्जित करना है, ताकि वे भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी और सुरक्षित ढंग से निर्वहन कर सकें। इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एनपीटीआई के महानिदेशक डॉ. हेमंत जैन, ग्रिड-इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) परेश…

Read More

फरीदाबाद। बाढ़ से बचाव एवं संभावित आपदा की स्थिति से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने शुक्रवार आज यमुना नदी के किनारे बसे किदावली गांव, ददसिया रोड स्थित रेनीवेल तथा बुढ़िया नाला के पुल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं, जलस्तर की निगरानी, तटबंधों की स्थिति एवं राहत कार्यों की तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रेनीवेल की कार्यप्रणाली, जल आपूर्ति क्षमता, मशीनरी की स्थिति और रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। डीसी ने अधिकारियों…

Read More

फरीदाबाद। गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के अद्वितीय शौर्य और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में वीर बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में एक भावुक सैंड आर्ट शो (रेत कला) और जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के जरिए बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीबी प्रोडक्शन के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सरवन…

Read More

देश के आधे से ज्यादा राज्य इस समय कड़ाके की सर्दी के साथ भीषण कोहरे की चपेट में हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश के 4 शहरों में गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। MP का शिवपुरी 4 डिग्री और इंदौर में 4.1 डिग्री तापमानके साथ सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के फतेहपुर और नागौर में तापमान 4.3 और 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इससे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिल्ली, पंजाब,…

Read More

VB-G RAM G बिल पास होने के साथ संसद का सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। इस पर बिल पर लोकसभा में 18 घंटे और राज्यसभा में 14 घंटे चर्चा हुई। दोनों ही सदन में विपक्ष ने बायकॉट कर दिया। TMC सांसद, संसद के मकर द्वार पर रातभर से धरने पर बैठे रहे। बीच-बीच में हम होंगे कामयाब गाना भी गाया। सत्र खत्म होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में चाय पर चर्चा हुई जिसमें पीएम मोदी-प्रियंका समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान सभी ठहाका लगाते हुए दिखे।शुक्रवार को बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट…

Read More

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में CBI फिलहाल TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लोकपाल की ओर से चार्जशीट फाइल करने की मंजूरी को रद्द कर दिया है। यह मंजूरी 12 नवंबर को दी गई थी। जस्टिस अनिल क्षतरपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने कहा- ‘हमारा मानना है कि लोकपाल ने इस मामले में गलती की है।’ कोर्ट ने लोकपाल से कहा है कि वह लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम की धारा 20 के तहत एक महीने के भीतर कानून के अनुसार दोबारा फैसला करे। सुनवाई के…

Read More

जय कॉर्प लिमिटेड के निदेशक आनंद जयकुमार जैन से जुड़े 2 हजार 434 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में छापेमारी की है। इनमें रायपुर, मुंबई, नासिक और बेंगलुरु समेत 30 से अधिक ठिकाने शामिल हैं। जांच एजेंसी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाशी ले रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक बिल्डर के ठिकानों पर ED ने छापा मारा है। 2 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम में 5 अधिकारी और 5 सुरक्षाकर्मी शामिल हैं, जो ऑफिस में जांच के साथ-साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। एजेंसी को शक है कि…

Read More

बिहार में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) नेता इल्तिजा मुफ्ती ने धमकी दी है। इल्तिजा ने श्रीनगर में कहा- आपको (नीतीश) कोई हक नहीं बनता कि आप हमारे नकाब या हिजाब को हाथ लगाए। अगली बार हमारे हिजाब को हाथ लगाया तो हम मुसलमान औरतें ऐसा सबक सिखाएंगी कि जिंदगी भर भूलेंगे नहीं। PDP नेता ने कहा- नीतीश कुमार ने जो हरकत की, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इल्तिजा ने कोठीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बिहार CM के…

Read More