Author: Samachar Ambar

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा वर्ष 2026 तक प्रदूषण में 40 प्रतिशत तक कमी लाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे हासिल करने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। इसके लिए शहर के रोड नेटवर्क के समग्र विकास, डोर-टू-डोर कचरा संग्रह व्यवस्था को और मजबूत करने, औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण मानकों के सख्त अनुपालन तथा सार्वजनिक परिवहन और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण एवं विध्वंस कचरे, नगर ठोस अपशिष्ट और लिगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए आवश्यक अवसंरचना का…

Read More

फरीदाबाद। जिला उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बुधवार आज प्रशासनिक कार्यशैली में और अधिक पारदर्शिता और सक्रियता लाने के उद्देश्य से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी ) एवं आधार कार्ड केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। डीसी ने केंद्र पर पहुँचकर न केवल फाइलों और कंप्यूटरों की जांच की, बल्कि कर्मचारियों की उपस्थिति और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने परिवार पहचान पत्र से जुड़े पंजीकरण, संशोधन और सत्यापन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें समय पर अनाज आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को समय पर और पूरा मिले, इसका ख्याल रखा जाए। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 4000 नए राशन डिपो का आवंटन होगा, जिससे लोगों को राशन समय पर वितरित करने में और मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को जल्द संपन्न किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके लिए लोगों से आवेदन पत्र…

Read More

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपने दावे पर बुधवार को माफी मांगने से इनकार कर दिया है। चव्हाण ने कहा, ‘मैं माफी नहीं मांगूंगा… मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और मेरे पास माफी मांगने का कोई कारण नहीं है।’ उन्होंने एक दिन पहले था कि मई में पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष में भारतीय सेना को पहले दिन ही हार का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा सेना का अपमान करना अब कांग्रेस की पहचान बन गया है। यह सिर्फ पृथ्वीराज चव्हाण…

Read More

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सड़क हादसे के बाद मदद नहीं मिलने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की सड़क पर पत्नी 15 मिनट तक लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई रुका नहीं। इस दौरान कई गाड़ियां उनके पास गुजर गईं। इस दौरान उसका पति तड़प-तड़पकर मर गया। यह घटना 13 दिसंबर की है। इस मामले की जानकारी और CCTV फुटेज अब सामने आए हैं। पीड़ित दक्षिण बेंगलुरु के बालाजी नगर के रहने वाले हैं। बेंगलुरु में रहने वाले 34 साल के वेंकटरमनन की पत्नी रूपा रमनन ने मीडिया को बताया कि शनिवार सुबह करीब…

Read More

दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के चलते भाजपा सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नियम लागू कर दिया है। यानी अब सभी दफ्तरों में सिर्फ आधे कर्मचारी जाएंगे। आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह नियम गुरुवार से लागू होंगे। कुछ सेक्टरों, जैसे हेल्थकेयर, फायर सर्विस, जेल प्रशासन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे जरूरी सेवाएं देने वाली संस्थानों को नियम से छूट दी गई है। कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में 16 दिनों तक ग्रेडेड…

Read More

भारत के 11वें राष्ट्रपति के लिए भाजपा ने साल 2002 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति पद ऑफर किया था। पूर्व PM वाजपेयी के करीबी अशोक टंडन ने अपनी किताब ‘अटल संस्मरण’ में इसका खुलासा किया है। इस किताब के मुताबिक भाजपा ने वाजपेयी से कहा था, ‘पार्टी चाहती है कि आपको राष्ट्रपति भवन चले जाना चाहिए। आप प्रधानमंत्री पद लाल कृष्ण आडवाणी को सौंप दीजिए।’ हालांकि, वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को साफ ठुकरा दिया। टंडन के अनुसार, वाजपेयी ने कहा था- मैं इस तरह के किसी कदम के पक्ष में नहीं…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को जर्मनी में कहा, ‘मैन्युफैक्चरिंग मजबूत अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ होती है। दुर्भाग्य से भारत में मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट आ रही है। विकास को तेज करने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करना होगा। मैन्युफैक्चरिंग का इकोसिस्टम बनाना होगा।’ राहुल गांधी प्रोग्रेसिव एलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर आज जर्मनी पहुंचे। ये एलायंस दुनियाभर की 117 प्रगतिशील राजनीतिक पार्टियों का एक प्रमुख समूह है। राहुल ने पहले दिन म्यूनिख स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी BMW के मुख्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने विभिन्न कारों और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी ली। राहुल देर…

Read More

फरीदाबाद । भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लौच तथा गांव घरोड़ा बल्लभगढ़ सहित आसपास के अन्य इलाकों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। साथ ही कैंडल मार्च भी निकाला गया। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी हेमा कौशिक ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं…

Read More

फरीदाबाद । एनसीआर क्षेत्र में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के प्रावधानों के मद्देनजर उपायुक्त द्वारा 12 नवंबर को जारी किए गए आदेश अभी भी प्रभावी हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवी तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित की जानी चाहिए। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि फरीदाबाद जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अंतर्गत कक्षा…

Read More