बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हमले पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं, इसलिए हालात मुश्किल हैं। हिंदुओं को अगर बांग्लादेश में सुरक्षित रहना है तो एकजुट रहना होगा। दुनियाभर के हिंदुओं को उनकी मदद करनी चाहिए। भारत सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। उन्हें कुछ करना होगा। हो सकता है वे (सरकार) पहले से ही कुछ कर रहे हों। कुछ बातें बताई जाती हैं, कुछ नहीं बताई जा सकतीं। कभी नतीजे मिलते हैं, कभी नहीं मिलते। लेकिन कुछ तो करना ही होगा। हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है।…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी मार्केट में तीन दिन पूर्व हथियार की नोंक पर डेढ़ लाख की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन सेक्टर 30 में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने बताया कि चमन निवासी फरीदपुर ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह एनआईटी -3 स्थित एक विक्रेता के पास कन्फेशनरी का सामान फरीदाबाद में दुकानों पर सप्लाई व पैसे रिकवरी करने का काम करता है। 17 दिसंबर को सुबह वह दुकानों पर दिये…
फरीदाबाद। जिले में लगातार धुंध पडऩे के कारण आमजन का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। शनिवार को घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। जिसके चलते रोड़ पल चलने वाले वाहनों की गति भी धीमी रही। शहर के अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में धुंध काफी ज्यादा पड़ रही है। पिछले 4 दिनों के मुकाबले आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस सबसे कम रहा है। फरीदाबाद में सुबह 4 बजे से धुंध पडऩी शुरू हो गई। जिसके कारण विजिबिलिटी 10 मीटर दस मीटर तक ही सिमट कर रह गई। शहर में आज का सबसे कम तापमान…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर तथा अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में आज नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में निगम के टैक्स विभाग एवं वॉटर विभाग में कार्यरत सभी इंस्पेक्टरों को वॉटर रेट इंस्पेक्टर के कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक कैंप आयोजित कर पानी एवं सीवर कनेक्शनों को वैध कराने की प्रक्रिया को तेज करना है, ताकि शहर के सभी नागरिकों के पास अपने वैध पानी व सीवर कनेक्शन सुनिश्चित हो सकें। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फरीदाबाद नगर निगम के एडवाइजर अनिल मेहता…
फरीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर की जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन 20 दिसंबर, शनिवार को होटल शगुन गार्डन (नियर प्याली चौक), फरीदाबाद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की। बैठक में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला प्रभारी कमल यादव, बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, पूर्व विधायक पृथला टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नीरा तोमर, सीमा त्रिखा, हुकम सिंह भाटी, गोपाल शर्मा, विजय लोहिया, बलदेव अलावलपुर, विजेंद्र नेहरा, जिला महामंत्री…
फरीदाबाद । आज सतयुग दर्शन विद्यालय के प्रांगण में “Silver Jubilee Confluence Talent Fiesta–2025”” इंटर स्कूल कंपटीशन” का भव्य, गरिमामय एवं बहुआयामी आयोजन किया गया। यह उत्सव न केवल विद्यालयीय परंपराओं का उत्सव था, बल्कि विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को उजागर करने वाला एक प्रेरणास्पद सांस्कृतिक–शैक्षिक महोत्सव भी सिद्ध हुआ। इस विशाल प्रतिभा संगम में फ़रीदाबाद शहर के 22 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने उत्साह, उमंग एवं आत्मविश्वास के साथ सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और प्रतिस्पर्धात्मक गरिमा और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय सांस्कृतिक परम्परा के अनुरूप दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे समस्त…
असम के होजाई जिले में शनिवार सुबह हाथियों का एक झुंड सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में सात हाथियों की मौत हो गई और एक हाथी का बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी पटरी से उतर गए। यह हादसा सुबह 2:17 बजे चांगजुराई गांव के पास हुआ। शुरुआत में आठ हाथियों के मारे जाने की सूचना थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि एक हाथी का बच्चा जिंदा है और गंभीर रूप से घायल है। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की खबर…
मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्षी सांसदों के महाभियोग प्रस्ताव का देश के 36 पूर्व जजों ने विरोध किया है। इससे पहले 56 पूर्व जज भी इस प्रस्ताव पर विरोध जता चुके हैं। दरअसल, जस्टिस स्वामीनाथन ने 1 दिसंबर को मंदिर और दरगाह से जुड़े मामले में हिंदुओं के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद 9 दिसंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा समेत इंडिया गठबंधन के 107 सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया था। जजों ने 4 पूर्व CJI दीपक मिश्रा, रंजन गोगोई, ए.एस बोबड़े, डीवाई चंद्रचूड़ का भी पत्र में जिक्र करते हुए…
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को ऑफ-ड्यूटी पायलट ने एक यात्री से मारपीट की। इस घटना के बाद यात्री ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए हादसे की जानकारी शेयर की। साथ ही पायलट के कपड़ों और अपने चोटिल चेहरे की तस्वीर भी पोस्ट की। घटना के सामने आते ही सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल को सस्पेंड कर दिया है। एयरलाइन ने एक बयान में कहा है कि पायलट ड्यूटी पर नहीं था। वह दूसरी फ्लाइट का पैसेंजर था। हमने उसे हटा दिया है,…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर बन रहे रतले हाइड्रो प्रोजेक्ट पर खतरा मंडरा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक प्रोजेक्ट में काम कर रहे 29 मजदूरों के टेरर लिंक मिले हैं। ये कर्मचारी देश विरोधी और क्रिमिनल एक्टिविटी में शामिल थे। पुलिस ने कंपनी से इन कर्मचारियों को काम पर रखने के फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है। ऐसे लोग प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। कंपनी को ऐसे मजदूरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। 850 मेगावॉट क्षमता वाला यह प्रोजेक्ट नेशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPCL) और…

