फरीदाबाद । हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज हरियाणा की पेपरलेस पंजीकरण प्रणाली की प्रगति और क्षेत्र-स्तरीय कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ एक विस्तृत वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। बैठक के उपरान्त उपायुक्त (डीसी ) विक्रम सिंह ने कहा कि जिले की सभी तीनों तहसीलों और पाँचों उप-तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तीनों तहसीलें — फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़ — तथा छह उप-तहसीलें — दयालपुर, तिगांव, मोहना, धौज और गौछी में ऑनलाइन रजिस्ट्री (Online Registry)…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चल रहे “सरदार@150 पदयात्राओं” अभियान के तहत आज जिला फरीदाबाद में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया। उनके साथ नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। लगभग 04 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सेक्टर- 29 चौक से प्रारंभ होकर ओल्ड फरीदाबाद मार्किट से सेक्टर- 16 एशिया मरिंगो…
फरीदाबाद । जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने गुरुवार को उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील का निरीक्षण किया तथा ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के संचालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रजिस्ट्री कराने आए नागरिकों से बातचीत कर उनके सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण पोर्टल में कई नई सुविधाएं एवं तकनीकी सुधार सफलतापूर्वक लागू किए गए हैं। इन सुधारों से नागरिकों को अधिक सहज, तेज…
दिल्ली ब्लास्ट की जांच कर रही एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है। न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का तुर्किये की राजधानी अंकारा में बैठे एक विदेशी हैंडलर के बीच सीधा संपर्क था। जांच में पता चला है कि वह अंकारा से ही आरोपियों की एक्टिविटी, फंडिंग और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने से जुड़ी पूरी कार्रवाई संभाल रहा था। प्लानिंग के लिए सेशन ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस हैंडलर की पहचान कोडनेम ‘उकासा’ (Ukasa) से हुई है। उकासा अरबी भाषा का शब्द है।…
देश में जनवरी 2009 में आधार कार्ड लागू हुआ था। हर नागरिक को आधार नंबर जारी करने की शुरुआत के 15 साल हो चुके हैं। इस दौरान 142 करोड़ से अधिक आधार कार्ड जारी हुए, लेकिन 8 करोड़ से ज्यादा धारकों की मौत के बावजूद 1.83 करोड़ कार्ड ही निष्क्रिय हो पाए हैं। करीब 6 करोड़ मृतकों के आधार अभी सक्रिय हैं। पश्चिम बंगाल में लगभग 34 लाख आधार कार्ड धारकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, उनके आधार कार्ड अब भी एक्टिव हैं। इससे बैंक फ्रॉड, फर्जी खातों और सरकारी योजनाओं के लाभ में गड़बड़ी जैसी आशंकाएं बढ़ गई…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता मुकुल रॉय की पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी। जस्टिस देबांगसु बसाक की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अंबिका रॉय की याचिकाओं पर फैसला दिया। मुकुल रॉय मई 2021 में भाजपा की टिकट पर विधायक बने थे लेकिन 11 जून 2021 को रॉय और उनके बेटे सुभ्रांशु TMC में शामिल हो गए थे। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी और उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में करीब 4 साल बाद घर वापसी की थी। इससे…
मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के 9 शहरों और मध्य प्रदेश के 8 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री रहा। दिल्ली में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। दिल्ली और हरियाणा में लोगों को सर्दी के साथ जहरीली हवा का भी सामना…
लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस में बुधवार से ऑपरेशन शुरू हो गया। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कल इसका उद्घाटन किया। उन्होंने खुद नोएडा के हिंडन एयरबेस से सी-130जे सुपर हरक्यूलिस (ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट) से उड़ान भरी और मुध-न्योमा एयरबेस में लैंडिंग की। उनके साथ पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भी थे। न्योमा एयरबेस 13,710 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है। यह चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है। इस एडवांस एयरबेस में 2.7 किलोमीटर का रनवे…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम के आदेशों की पालना करते हुए सभी जॉन के ज्वाइंट कमिश्नर, एसडीओ, जेई ,वरिष्ठ सफाई निरीक्षक, सभी सफाई निरीक्षक,सभी सहायक सफाई निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को सडक़ों पर कूड़ा फैलाने वाले लोगों पर चालान कर जुर्माना लगाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए है ताकि शहर को स्वच्छ बनाए रखा जा सके और लोगों को कूड़ा न फैलाने के लिए और शहर की स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जा सके। एनजीटी के आदेशों पर हरियाणा राज्य में सडक़ों के किनारे, नदियों, नालों, तालाबों, पंचायत या राजस्व भूमि, या पीडब्ल्यूडी…
फरीदाबाद। सेक्टर-24 प्लॉट नंबर 319-20 स्थित शिवा टेक्निक प्रा. लि. कंपनी में कार्यरत एक प्रवासी मजदूर धीरज चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर एसआईटी गठित कर पोस्टमार्टम कराने व कंपनी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। श्री शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि यह कंपनी प्रतिबंधित तकनीक और जहरीले रसायन (साइनाइट) का प्रयोग कर हीट ट्रीटमेंट कार्य करती है। जब मजदूर धीरज चौबे काम कर रहा था, तभी हीट ट्रीटमेंट के दौरान साल्ट…

