गुजरात के भावनगर में शनिवार को शादी से एक घंटे पहले एक युवती की उसके मंगेतर ने हत्या कर दी। घटना प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास स्थित घर में हुई। वारदात के बाद आरोपी घर में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी साजन बरैया और पीड़ित सोनी हिम्मत राठौड़ करीब डेढ़ साल से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के परिवार ने शुरुआत में शादी का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद दोनों ने सगाई कर ली थी और ज्यादातर रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। डीएसपी आरआर सिंघल ने बताया कि…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी.टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में…
फरीदाबाद । वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से 17 नवंबर रात्री 10 बजे तक सूरजकुंड की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर 2 दिन हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा फरीदाबाद गुड़गांव सड़क मार्ग पर हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा। पाली चौक से एमवीएन -मानव रचना- अनगंपुर चौक – सूरजकुंड गोल चक्कर से पहलादपुर और शूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जाने- आने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा । बड़खल चौक से अनखीर गोल चक्कर- सिद्धदाता आश्रम- एमवीएन – मानव रचना – अनगंपुर चौक से सूरजकुंड गोल चक्कर के रास्ते दिल्ली आने जाने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक नियमों…
बिहार चुनाव का रिजल्ट के बाद भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा ने निलंबन को लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है। इसमें पूछा है कि, आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में है। ये अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। आपको पार्टी से निलंबित करते हुए पूछा जा रहा है कि क्यों ना आपको निष्कासित कर दिया जाए। 7 दिन में जबाव दें। आरके सिंह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे लगातार पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी कर रहे…
हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, अलवर, फतेहपुर (सीकर) समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे, जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश में लगातार शीतलहर चल रही है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल सबसे ठंडा रहा। यहां पहली बार पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 8 डिग्री…
कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि अब किसी भी अपराध में आरोपी नाबालिग (juvenile) भी एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ बालिग आरोपियों को ही गिरफ्तारी से पहले जमानत लेने का हक था। तीन जजों की डिवीजन बेंच ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस एक्ट तब लागू होता है जब नाबालिग पकड़ा जाता है और उसे जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया जाता है। लेकिन अग्रिम जमानत तो गिरफ्तारी से पहले का अधिकार है, ताकि किसी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुरक्षित रहे। यह फैसला जस्टिस जय सेनगुप्ता, जस्टिस तीर्थंकर घोष और जस्टिस बिवास पटनायक की बेंच ने…
भाजपा ने बिहार में NDA की जीत का शुक्रवार को दिल्ली हेडक्वार्टर में जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम ने 42 मिनट के भाषण में कहा, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। इस दौरान कांग्रेस, आरजेडी, पश्चिम बंगाल, केरल तमिलनाडु चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है। पीएम शाम 6…
चुनाव की शुरुआत से कांग्रेस और RJD ने SIR, वोट चोरी और नीतीश कुमार की सेहत को मुद्दा बनाया। वोट चोरी के मुद्दे पर वोटर अधिकार यात्रा निकाली। इसमें भीड़ तो जुटी, लेकिन वोट में नहीं बदली। प्रचार की पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी ने संभाली। वोटर अधिकार यात्रा के बाद राहुल गायब हो गए। तेजस्वी यादव ने नीतीश को अचेत मुख्यमंत्री बोलकर उनकी सेहत पर सवाल उठाए। उन्हें दिमागी तौर पर बीमार बताया, लेकिन नीतीश ने 25 दिन में 181 रैलियां करके इन बातों को झुठला दिया। हर दिन एवरेज 7 सभाएं कीं और 8 घंटे प्रचार किया। वादों की बात…
सेक्टर 28 स्थित द्रोणाचार्य किंग्डम्स किड्स में आज 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति अवार्डी एवं भाजपा मजदूर मोर्चा के जिला संयोजक श्री शैलेंद्र नंबरदार ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल बाल कल्याण अधिकारी श्री कमलेश शास्त्री ने की। दोनों अतिथियों ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उन्हें संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना समाज का मुख्य दायित्व है। मुख्य अतिथि श्री शैलेंद्र नंबरदार ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में आने…
फरीदाबाद। मंडलायुक्त संजय जून की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नोडल अधिकारी, लाइसन ऑफिसर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलायुक्त ने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों की सुविधा प्रशासन की…

