Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। शहर का विकास और सभी के साथ से सुशासन के लिए काम करना हमारा मूल मंत्र है। तिगांव में भी हम शहरों जैसी सुविधाएं देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मैं और राजेश नागर मिलकर फरीदाबाद का विकास करने में लगे हैं, लेकिन इसमें आप सबका भी भरपूर सहयोग हमें चाहिए क्योंकि कुछ लोग अफवाह फैला कर शहर का विकास रोकना चाहते हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कही। वह ज्ञापन देने पहुंची 84 पाल की सरदारी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर भी मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर…

Read More

हरियाणा में रोहतक की रहने वाली डॉ. प्रियंका शर्मा को जम्मू कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हिरासत में लिया। प्रियंका से आतंकी माड्यूल में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई। प्रियंका अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। डॉ. आदिल भी इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था। पूछताछ के बाद प्रियंका को छोड़ दिया गया। प्रियंका का मोबाइल टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। प्रियंका हरियाणा के झज्जर में सरकारी डॉक्टर है। वह MD करने के लिए स्टडी लीव पर 2023 से अनंतनाग…

Read More

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है। अब सुरक्षा एजेंसियों की जांच में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल और लेडी डॉ. शाहीन की मोबाइल की कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रांसफर पेमेंट्स से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि आतंकियों ने अपने मकसद में कामयाब होने के लिए मदद के नाम पर कई लोगों के रुपए बांटे। उनकी पूरी साजिश का केंद्र फरीदाबाद का धौज व फतेहपुर तगा गांव और नूंह जिला रहा। इस व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल ने करीब 200 लोगों को किसी न किसी…

Read More

शीतलहर ने मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा और बिहार-झारखंड में ठंड बढ़ गई है। बीते चौबीस घंटे में 2° से 3° सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया है। राजस्थान के सीकर फतेहपुर में 5° और सीकर में 5.4° सेल्सियस दर्ज किया है। मध्य प्रदेश के 4 जिलों में पारा 10° डिग्री के नीचे चल रहा है। रीवा और नौगांव में पारा 7° के आसपास चल रहा है। इधर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा शून्य या उससे नीचे दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.6° रिकॉर्ड किया गया।…

Read More

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा रविवार को कहा, ‘आतंकवाद 1989-90 में कश्मीर से शुरू हुआ और धीरे-धीरे मुंबई, पुणे, दिल्ली तक फैल गया है। भारत पिछले 30 साल से आतंकवाद से चुनौती झेल रहा है। अब इस पर कठोर और असरदार एक्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा- हर आतंकी घटना में दो चीजें बेहद अहम होती हैं। यह पता लगाना कि वारदात किसने और क्यों की और ऐसे हमलों को दोबारा होने से रोकने के उपाय। हर मुद्दे को युद्ध और शांति के चश्मे से नहीं परखा जा सकता। आतंकवाद पर सख्ती जरूरी है, लेकिन देश के विकास के…

Read More

गुजरात के भावनगर में शनिवार को शादी से एक घंटे पहले एक युवती की उसके मंगेतर ने हत्या कर दी। घटना प्रभुदास झील के टेकरी चौक के पास स्थित घर में हुई। वारदात के बाद आरोपी घर में तोड़फोड़ कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी साजन बरैया और पीड़ित सोनी हिम्मत राठौड़ करीब डेढ़ साल से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के परिवार ने शुरुआत में शादी का विरोध किया लेकिन इसके बावजूद दोनों ने सगाई कर ली थी और ज्यादातर रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। डीएसपी आरआर सिंघल ने बताया कि…

Read More

फरीदाबाद । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी.टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में…

Read More

फरीदाबाद ।  वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते  16 नवंबर को सुबह 7 बजे से 17 नवंबर रात्री 10 बजे तक सूरजकुंड की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर 2 दिन हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा फरीदाबाद गुड़गांव सड़क मार्ग पर हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा। पाली चौक से एमवीएन -मानव रचना- अनगंपुर चौक – सूरजकुंड गोल चक्कर से पहलादपुर और शूटिंग रेंज के रास्ते दिल्ली जाने- आने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा । बड़खल चौक से अनखीर गोल चक्कर- सिद्धदाता आश्रम- एमवीएन – मानव रचना – अनगंपुर चौक से सूरजकुंड गोल चक्कर के रास्ते दिल्ली आने जाने वाला हैवी व्हीकल प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक नियमों…

Read More

बिहार चुनाव का रिजल्ट के बाद भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा ने निलंबन को लेकर चिट्ठी भी जारी कर दी है। इसमें पूछा है कि, आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में है। ये अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। आपको पार्टी से निलंबित करते हुए पूछा जा रहा है कि क्यों ना आपको निष्कासित कर दिया जाए। 7 दिन में जबाव दें। आरके सिंह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे लगातार पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी कर रहे…

Read More

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, अलवर, फतेहपुर (सीकर) समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे, जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश में लगातार शीतलहर चल रही है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर संभाग के शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे है। इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल सबसे ठंडा रहा। यहां पहली बार पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 8 डिग्री…

Read More