फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के मुख्यालय सेक्टर-23 के परिसर में भारी संख्या में बिजली कर्मचारी इक_ा हुए। प्रदेश के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइजर का स्पष्ट आरोप है कि अधीक्षण अभियन्ता बिजली कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखी करते हैं व उनके कामों को जानबूझकर लटकाए रखते हैं। जिसकी वजह से कर्मचारियों को अधिकारियों के समक्ष दफ्तरों के कई कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। अपने कर्मचारियों इन सभी ज्वलनशील मुद्दों को लेकर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी.292) सर्कल वर्कर्स कमेटी फरीदाबाद ने पूर्व में अधीक्षण अभियन्ता जितेंदर सिंह ढुल को एक…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की क्राईम एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विकाश निवासी घोड़ी पलवल हाल सेक्टर-3 फरीदाबाद को वाल्मिकी मंदिर सेक्टर 3 फरीदाबाद के पास से एक देसी पिस्टल, एक देशी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध थाना सेक्टर.8 में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की किसी के…
फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् चेयरमैन अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् की 32वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री व उत्तरी क्षेत्रीय परिषद के वाइस. चेयरमैन नायब सिंह सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, लद्दाख के उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता, चंडीगढ़ के प्रशासक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यहां उन्होंने अंत्रोली इलाके में बने रहे देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान पीएम ने ट्रैक मशीन में बैठकर पूरे कॉरिडोर का जायजा लिया। पीएम यहां 35 मिनट तक रुके और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा- अपने हर अनुभव को इस भावना के साथ दर्ज करें कि मैं अपने देश के लिए काम कर रहा हूं। देश को कुछ नया देने रहा हूं। यह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत उपयोगी है। इस…
केरल और राजस्थान में एसआईआर को लेकर काम के तनाव में दो बीएलओ के खुदकुशी की खबर है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक केरल के कन्नूर में एक सरकारी स्कूल में स्टाफ अनीश जॉर्ज (44) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुनाव के लिए BLO बनाए गए थे। परिजन का आरोप है कि अनीश ने यह कदम SIR से जुड़ी काम की टेंशन के चलते उठाया। दूसरी ओर, जयपुर में SIR कार्यक्रम से परेशान BLO ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कालवाड़ के धर्मपुरा निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ (48) सरकारी टीचर थे। उनकी जेब से मिले…
पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि 10 नवंबर को लाल किले पर हुआ विस्फोट देश भर में बढ़ती असुरक्षा की भावना और जम्मू-कश्मीर में केंद्र की नीतियों की विफलता को दिखाता है। महबूबा ने कहा- आपने दुनिया को बताया कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है, लेकिन कश्मीर की परेशानी लाल किले के सामने गूंज रही हैं। आपने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा करने के बजाय, आपकी नीतियों ने दिल्ली को असुरक्षित बना दिया है। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास…
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (SMVDIME) में MBBS एडमिशन को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोमवार को कई हिंदू संगठनों ने एक साथ विरोध प्रदर्शन किया और एडमिशन वाली सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट तुरंत रद्द करने की मांग की। इस साल संस्थान को 50 MBBS सीटें मिली हैं। 2025-26 के पहले बैच में 42 मुस्लिम, 7 हिंदू और एक सिख छात्र का नाम सीट अलॉटमेंट लिस्ट में है। हिंदू संगठनों का कहना है कि सीट बंटवारे में भेदभाव किया गया है। इसमें हिंदू छात्रों की अनदेखी की गई है। इसके…
आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि फिल्म तो शुरू भी नहीं हुई थी, बस 88 घंटे का ट्रेलर दिखा था। अगर पाकिस्तान फिर मौका देता है तो हम उन्हें बताने में पीछे नहीं हटेंगे कि जिम्मेदार देश पड़ोसियों से कैसे पेश आते हैं। आर्मी चीफ दिल्ली में चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत प्रगति की बात करता है, इसलिए जो लोग आतंक फैलाते हैं, उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं। जनरल द्विवेदी ने कहा कि असली ताकत वही होती है…
फरीदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार 17 नवंबर 2025 को फरीदाबाद हरियाणा में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य, संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं। भारत सरकार, राज्य सरकारों और संघ राज्य क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की मेजबानी में आयोजित की जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के उत्तरी राज्यों के…
ग्रेटर फरीदाबाद । विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की दोनों ब्रांचों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित भव्य स्पोर्ट्स मीट का आज शानदार आगाज़ हुआ। खेलों के इस विशाल आयोजन ने क्षेत्र में उत्साह, जोश और खेल भावना का अद्वितीय माहौल बना दिया। स्पोर्ट्स मीट में करीब 5 से 6 हजार दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे कार्यक्रम एक बड़े उत्सव का रूप लेता दिखाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के लोकप्रिय मंत्री श्री राजेश नागर , उनके साथ मेयर प्रवीन बत्रा जोशी एवं विशिष्ट अतिथि श्री संदीप दहिया xen Hsvp ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम…

