Author: Samachar Ambar

बल्लभगढ़। मानसिक बीमारियों की जागृति के साथ-साथ मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को कानूनी सेवा प्राधिकरण के बारे में भी जागरूक होना आवश्यक है। टीएफवाईसी.0 के क्रम में उप सिविल सर्जन डॉ. मान सिंह के मार्गदर्शन में डीएमएचपी टीम द्वारा गवर्नमेंट हॉस्पिटल (जीएच ) बल्लभगढ़ में एक लक्षित हस्तक्षेप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएमओ डॉ. टीसी गडवाल ने शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए की। फिर प्रीति यादव (मनोवैज्ञानिक) ने रोगियों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया। एम्स के…

Read More

फरीदाबाद। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन (एएचपीसी) वर्कर यूनियन के बैनर तले खेड़ी कलां सब डिवीजन में हुई आम सभा में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। यूनियन की सक्रियता से प्रभावित होकर, करीब 30 कर्मचारियों ने पुरानी यूनियन छोड़कर एएचपीसी वर्कर यूनियन का दामन थामा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शब्बीर अहमद गनी ने घोषणा की कि लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में 26 नवंबर को एसीएस पावर के पंचकूला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार एचकेआरएन…

Read More

फरीदाबाद । भारत सरकार के केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तबसे देश भर के सभी राज्यों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज गांव अनंगपुर और गांव भाकरी में लगभग 01 करोड़ 50 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेलों के निर्माण कार्य का विधिवत तरीके से गांव के बुजुर्गों से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री…

Read More

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन सईद, डॉ. आदिल अहमद और मुफ्ती इरफान अहमद को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 10 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है। दरअसल इस केस में NIA ने कुल 6 आरोपियों को अरेस्ट किया था। हालांकि ये पहले जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों की पुलिस की गिरफ्त में थे। NIA ने अब आरोपियों को अपनी कस्टडी में लिया है। उधर जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को कश्मीर टाइम्स अखबार के जम्मू ऑफिस पर छापा मारा। जहां से AK राइफल के…

Read More

बल्लभगढ़ में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य एकता सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा सेक्टर-3 से प्रारंभ होकर तिगांव रोड स्थित अंबेडकर चौक आडिटोरियम तक पहुंची, जहाँ एकता, सद्भावना और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंज उठा। इस कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी, बल्लभगढ़ के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता राघव सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के साथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर सैनिक पब्लिक…

Read More

दिल्ली में सेंट कोलंबा स्कूल के छात्र के सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक के पैरेंट्स ने गुरुवार को आरोप लगाया कि स्कूल के टीचर ने बच्चे का अपमान किया था। पिता प्रदीप पाटिल का कहना है कि शौर्य के क्लासमेट्स के अनुसार 18 नवंबर को स्कूल में स्टेज पर डांस प्रैक्टिस के दौरान शौर्य फिसलकर गिर गया था। एक शिक्षक ने उसे डांट दिया। बेटे के रोने पर एक अन्य शिक्षक ने कहा- रो लो जितना रोना है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। पिता ने बताया कि घटना के समय प्रिंसिपल मौजूद थीं, पर किसी को नहीं रोका।…

Read More

अमेरिका भारत को 100 जेवलिन मिसाइल सिस्टम (FGM-148) और 216 एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल स्मार्ट तोपगोला (M982A1) बेचेगा। इनके लिए दोनों देशों के बीच में 92.8 मिलियन डॉलर (करीब 775 करोड़ रुपए) की डील हुई है। अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) ने बुधवार को बताया कि इस बिक्री के लिए जरूरी मंजूरी और डिटेल्स अमेरिकी संसद कांग्रेस को भेज दी गई है। DSCA ने कहा- हथियार भारत को मौजूदा और भविष्य के खतरों से निपटने में मदद करेंगे। FGM-148 जेवलिन एक पोर्टेबल एंटी-टैंक मिसाइल है। इसे टैंकों, बख्तरबंद वाहनों, बंकरों को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। मिसाइल टारगेट की…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल की बिल मंजूरी की डेडलाइन तय करने वाली याचिकाओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि गवर्नरों के पास विधानसभाओं से पास बिलों (विधेयकों) पर रोक लगाने की पूरी पावर है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘गवर्नर्स के पास 3 ऑप्शन हैं। या तो मंजूरी दें या बिलों को दोबारा विचार के लिए भेजें या उन्हें प्रेसिडेंट के पास भेजें।’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिलों की मंजूरी के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की जा सकती। अगर देरी होगी तो हम दखल दे सकते हैं। यह मामला…

Read More

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जब पढ़े-लिखे आतंकवादी बन जाते हैं तो वे ओवरग्राउंड वर्कर्स से ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों और इंजीनियरों के लिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होना अब एक ट्रेंड बन गया है। ये लोग सरकारी पैसों का इस्तेमाल करके पढ़ाई करते हैं फिर एंटी नेशनल एक्टिविटी में शामिल हो जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में शरजील इमाम के भड़काऊ भाषणों के वीडियो पेश किए। वीडियो में शरजील इमाम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)…

Read More

दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर शक के घेरे में है। यूनिवर्सिटी से जुड़े 10 लोग दिल्ली ब्लास्ट के बाद से लापता हैं। उनके फोन भी बंद है। एजेंसी को शक है कि ये सभी ब्लास्ट में शामिल हो सकते हैं, जो ग्राउंड वर्कर का काम कर रहे थे। वहीं जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि लाल किले के सामने विस्फोटक से भरी कार उड़ाने वाला आतंकी डॉ. उमर नबी अपने जैसे कई और सुसाइडल बॉम्बर तैयार करने की साजिश रच रहा था। इसके…

Read More