महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर 26/11 हमलों की 17वीं बरसी के मौके पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पाकिस्तान जानता है कि वह सीधे युद्ध में भारत को नहीं हरा सकता, इसलिए उसने पहलगाम आतंकी हमला और दिल्ली ब्लास्ट किया। CM ने कहा- मुंबई में 26 नवंबर 2008 (26/11) को आतंकवादी हमला भारत की संप्रभुता पर हमला था। अगर तब हमने ऑपरेशन सिंदूर करने का साहस दिखाया होता, तो आज कोई हम पर हमला करने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन हमने उस समय वह साहस नहीं…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लागू की गई पेपरलेस एवं ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गहन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त संजय जून ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया को लागू करने के दौरान सामने आ रही तकनीकी समस्याओं, प्रक्रियागत चुनौतियों और अन्य व्यावहारिक दिक्कतों का विस्तृत विवरण…
बल्लभगढ़ । अग्रवाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 11 से 13 नवम्बर को महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में अनेक पुरस्कार अपने नाम कर सफलता का परचम लहराया। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा आयोजित इस इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में अग्रवाल कॉलेज ने थिएटर सेक्शन में सभी पुरस्कार अपने नाम कर लिए। हिन्दी और संस्कृत दोनों नाटक में प्रथम पुरस्कार जीतने के साथ साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार भी अपने नाम किया । अग्रवाल कॉलेज की इस उपलब्धि पर शनिवार को महाविद्यालय द्वारा इन विजयी प्रतिभागियों के स्वागत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…
-हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ बघौला ने दान की 12 एकड़ जमीन -देश में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली का बघौला होगा 13 वां परिसर पलवल: हरियाणा में पलवल जिला स्थित गांव बघौला केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बनाया जाएगा | इसकी कवायद शरू कर दी गई है| हरियाणा संस्कृत विद्यापीठ ने अपनी 12 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय के नाम दान कर दी गई है। शिक्षाविदों की मानें तो इससे हरियाणा व आसपास के राज्यों के युवाओं मे संस्कृत भाषाके प्रति रूचि बढ़ेगी और वह पीएचडी आदि उपाधि लेकर अपना करियर सवांरेंगे | इससे संस्कृत के क्षेत्र में शोध और विकास भी आसान होगा। संस्कृत…
फरीदाबाद। सी. दास फाउंडेशन, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं स्वच्छं भारतम चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने शनिवार को एनआईटी पांच के केसी-बीके रोड पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल सड़क और डिवाइडर की साफ-सफाई करना था, बल्कि हरियाली को बढ़ावा देकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना भी रहा। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों और संस्था के सदस्यों ने डिवाइडर की गहन सफाई की, वहां उगी अनावश्यक घास-फूस की निराई-गुड़ाई की गई तथा पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए खाद डाली गई। टीम द्वारा डिवाइडर पर पहले से मौजूद सुख चुके और क्षतिग्रस्त पौधों को हटाकर…
तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सहयोगी दल DMK के साथ सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर बनाई गई है और गठबंधन की रूपरेखा पर दोनों दलों के बीच बातचीत का नेतृत्व करेगी। तमिलनाडु–पुडुचेरी के कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडनकर को कमेटी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा TNCC अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई, कांग्रेस विधायक दल के नेता एस. राजेश कुमार सहित अन्य दो सदस्य भी कमेटी में शामिल हैं। TNCC ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। पिछले कुछ हफ्तों…
ट्रेन के एसी कोच में बैठी एक महिला के इलेक्ट्रिक केतली में नूडल्स बनाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सेंट्रल रेलवे ने शनिवार को इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सबसे पहले सरिता लिंगायत के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लाखों बार देखा गया। कई यूजर्स ने रेलवे अधिकारियों को टैग करते हुए इससे गंभीर खतरा बताते हुए नाराजगी जताई। वीडियो क्लिप में…
दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क, हैंडलर्स की चेन और कई को-ऑर्डिनेटेड हमलों की तैयारी का खुलासा किया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया मॉड्यूल का हर आरोपी एक अलग हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था। मुजम्मिल का हैंडलर अलग था, जबकि ब्लास्ट करने वाला उमर दूसरे हैंडलर को रिपोर्ट कर रहा था। दो खास हैंडलर मंसूर और हाशिम एक सीनियर हैंडलर इब्राहिम के अंडर काम कर रहे थे, जो मॉड्यूल की पूरी एक्टिविटीज को सुपरवाइज कर रहा था। ये सभी हैंडलर लेयर्स में काम कर रहे थे। इधर, दिल्ली…
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी के साथ व्हाइट हाउस में हुई मीटिंग की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान एक-दूसरे पर तीखे हमले करने के बावजूद डेमोक्रेटिक भावना को बनाए रखा गया। दोनों अमेरिकी नेताओं का एक वीडियो शेयर करते हुए थरूर ने X पर लिखा- चुनाव में सभी पार्टियां अपनी-अपनी विचारधार के साथ जोश से लड़ें, बिना किसी रोक-टोक के। लेकिन एक बार जब चुनाव खत्म हो जाए तो देश के हित के लिए एक-दूसरे के साथ सहयोग करना सीखें। मैं भारत में भी ऐसा…
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को ISI कनेक्शन वाले एक बड़े इंटरनेशनल हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हाईटेक हथियार मंगवाकर लॉरेंस, गोगी जैसे गैंगस्टरों को सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, उन्हें इनपुट मिला था कि कुछ तस्कर दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले हैं। इसके बाद रोहिणी एरिया में ट्रैप बिछाकर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से तुर्की और चीन में बने 10 हाई-टेक पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस…

