Author: Samachar Ambar

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। यह ‘बीजेपी आयोग’ बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बंगाल में चुनौती दी गई, तो वे पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी। ममता बोनगांव में एंटी-SIR रैली में को संबोधित कर रही थीं। ममता ने दावा किया कि यदि राज्य के मतुआ-बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोग नागरिकता (संशोधन) अधिनियम – CAA के तहत स्वयं को विदेशी घोषित करते हैं, तो उन्हें तुरंत मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। अगर SIR का मकसद अवैध बांग्लादेशियों को हटाना है, तो…

Read More

अयोध्या का राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराने लगी। PM भावविभोर हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। ध्वजारोहण से पहले PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा और आरती की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। PM ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आर्मी के एक पूर्व ईसाई अफसर की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपनी बर्खास्तगी को चुनौती दी थी। अफसर पर आरोप था कि उसने अपने तैनाती स्थल पर रेजिमेंट की धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से इनकार किया था। इसके बाद आर्मी ने उसे बर्खास्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने अफसर को आर्मी के लिए मिस फिट माना और हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यह आचरण गंभीर अनुशासनहीनता है और सेना जैसी संस्था में इसे बर्दाश्त…

Read More

फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा ‘मेरा पसंदीदा श्लोक’ ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन…

Read More

फरीदाबाद- वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स में बैडमिंटन खिलाड़ियों और बच्चों का उत्साह देखने लायक था। योनैक्स के सहयोग से आयोजित रैकेट डोनेशन ड्राइव में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और डेनमार्क के महान शटलर पीटर गेड पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों तक बैडमिंटन रैकेट और ट्रेनिंग किट पहुंचाना था, जिनमें खेल प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधनों का अभाव है। साइना नेहवाल ने वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स स्थित योनैक्स शो-रूम का दौरा किया और बच्चों को रैकेट और ट्रेनिंग किट भेंट की।अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने को सभी बेताब दिखे,…

Read More

फरीदाबाद । एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा 44वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ट्रस्ट का मानना है कि बच्चे समाज का अभिन्न अंग हैं और वे ही भारत का भविष्य हैं। बच्चों का चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण ही उनके भविष्य को आकार दे सकता है। इसी  उद्देश्य की पूर्ति के लिए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न निःशुल्क कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों द्वारा…

Read More

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया। धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से…

Read More

तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज…

Read More

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। रविवार को पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की अब तक की सबसे कम था। दक्षिण कश्मीर का शोपियां सबसे ठंडा रहा, जहां पारा -5.1 डिग्री तक गिर गया। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में रविवार को पारा माइनस 16°C पहुंच गया। इंद्र धारा झरने का पानी जम गया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। इधर मध्य प्रदेश और राजस्थान…

Read More

स्वदेशी युद्धपोत INS माहे सोमवार को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया। यह माहे-क्लास का पहला पनडुब्बी रोधी (एंटी सबमरीन) और उथले पानी (जहां पानी की गहराई कम हो) में चलने वाला युद्धपोत है, जो तटीय इलाकों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में हुए समारोह में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। द्विवेदी ने तीनों सेनाओं की संयुक्त ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा- सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी शक्ति सिनर्जी है। ऑपरेशन सिंदूर इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह जहाज उथले पानी में ऑपरेशन, तटीय इलाकों में गश्त, समुद्री…

Read More