देश की मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (38) ने दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दीप्ति का शव ड्रेसिंग रूम के पंखे से लटका हुआ मिला। दीप्ति का शव सबसे पहले उसके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा। हरप्रीत उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां दीप्ति को मृत घोषित कर दिया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया है। दीप्ति ने डायरी में लिखा,…
Author: Samachar Ambar
कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। टी-शर्ट में छपी तस्वीर में एक कुत्ते की फोटो और ‘RSS’ जैसा दिखने वाला अक्षर नजर आ रहा है। हालांकि पूरा ‘R’ साफ नहीं दिख रहा, इसलिए कई लोगों ने इसे ‘PSS’ भी बताया है। कामरा ने ये तस्वीर सोमवार यानी 24 नवंबर को सोशल मीडिया X पर पोस्ट की थी। फोटो अब वायरल हो रही है। कामरा ने पोस्ट में लिखा, ‘यह फोटो किसी कॉमेडी क्लब की नहीं है।’…
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। CJI सूर्यकांत भी इससे प्रभावित दिखे। उन्होंने बुधवार को SIR पर चल रही सुनवाई के दौरान इसका जिक्र किया। कहा कि मैं मंगलवार शाम को एक घंटा टहला। प्रदूषण की वजह से मेरी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा, हमें जल्द इसका हल निकालना होगा। दरअसल हुआ यह कि इलेक्शन कमीशन के एडवोकेट राकेश द्विवेदी ने CJI से खराब सेहत की वजह से सुनवाई से छूट मांगी। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह दिल्ली के मौसम की वजह…
कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि पार्टी हाईकमान इस समस्या को सुलझा लेंगे, जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता भी करेंगे। उन्होंने ANI से बातचीत में कहा, इधर, कर्नाटक बीजेपी ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का AI वीडियो जारी किया। इसमें शिवकुमार लैपटॉप में ऑनलाइन मुख्यमंत्री कुर्सी खरीद रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह इसे कार्ट में जोड़ते हैं, स्क्रीन पर “आउट ऑफ स्टॉक” लिखा आता है। साथ ही कैप्शन में लिखा- “DK शिवकुमार अभी।” उधर, कर्नाटक कांग्रेस के कई विधायकों ने कहा है कि नेतृत्व बदलने की अटकलों से…
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दहलाने की खतरनाक साजिश रचने वाले आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकिल की करतूतों से पर्दा उठना शुरू हो गया है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार इस आतंकी डॉक्टर को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम देर रात फरीदाबाद पहुँची। करीब चार घंटे तक चली इस गुप्त ऑपरेशन में एनआईए ने फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना और फतेहपुर तगा में करीब चार घंटे तक विभिन्न लोकेशनों पर शिनाख्त करवाई, जहाँ मुजम्मिल ने लगभग 3 टन (3000 किलोग्राम) से अधिक रासायनिक विस्फोटक जमा कर रखा था। एनआईए सूत्रों के अनुसार, जांच का मुख्य केंद्र मुजम्मिल द्वारा जुटाए गए…
ग्रेटर फरीदाबाद । आज सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक श्री सजन जी, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा गाँधी जी एवं श्रीमती अनुपमा तलवार जी (चेयरपर्सन सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र) तथा ट्रस्ट के अन्य गणमान्य ट्रस्टी एवं स्वयंसेवकों ने देवाश्रय गौ-अस्पताल का स्नेहपूर्ण एवं उद्देश्यपूर्ण भ्रमण किया। इस अवसर पर डा अंशु गुप्ता एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा ट्रस्ट के सभी सदस्यों का स्वागत सत्कार के उपरान्त गौ-सेवा से संबंधित वर्तमान कार्यप्रणाली, अस्पताल की सुविधाओं, संरक्षण और देखभाल व्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौक़े पर सजन जी, रेशमा गाँधी एवंम अनुपमा तलवार ने सभी गायों को अपने कर-कमलों…
फरीदाबाद । अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा देश के लोगों को संविधान के बारे में जागरुक करने के लिए 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देश के हर नागरिक को हो इसके लिए संविधान दिवस के अंतर्गत जिला फरीदाबाद के सभी स्कूलों और कॉलेजों सहित जिला स्तर पर बल्लभगढ़, सेक्टर- 2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स परिसर में बुधवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस थीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को संविधान दिवस के सफल आयोजन के…
फरीदाबाद । अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की अध्यक्षता में चिन्हित अपराध, अवैध खनन, एससी/एसटी एक्ट और एनकोर्ड (NCORD) मामलों की समीक्षा बैठक आज सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए एडीसी ने कहा कि नशा तस्करी और गंभीर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा कोई भी मामला बिना ठोस कारण के लंबित न रखा जाए। एडीसी सतबीर मान ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस द्वारा की जाने वाली चेकिंग की प्रत्येक रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से संलग्न कर प्रस्तुत किया जाए।…
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को खाने की चीजों में रंगों का इस्तेमाल की शिकायत करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा- भुने चने और दूसरे खाने-पीने की चीजों में गैर-कानूनी तरीके से ऑरामाइन नाम की खतरनाक डाई मिलाई जा रही है, जो कैंसर पैदा कर सकती है। लेटर में प्रियंका ने लिखा- ऑरामाइन डाई कपड़े और चमड़े में रंगने के लिए इस्तेमाल होती है, लेकिन कुछ लोग इसे खाने की चीजों में डालकर उन्हें चमकदार और रंगीन बना रहे हैं। यह फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट का उल्लंघन है। प्रियंका ने…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। सरमा ने कहा कि यह गैर इरादतन हत्या या आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि साफ-साफ मर्डर था। CM ने दावा किया कि एक आरोपी ने सिंगर की जान ली। वहीं अन्य लोगों ने हत्या में उसकी मदद की। असम विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जुबीन की मौत पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव लेकर आई थीं। जिस पर CM सरमा ने विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन जवाब दिया। CM ने बताया कि SIT ने अब तक…

