पीएम मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I को दुनिया के सामने रखा। इस रॉकेट की ऊंचाई 26 मीटर यानी करीब 85 फीट है। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है। पीएम ने रॉकेट के अलावा कंपनी के नए इनफिनिटी कैंपस का भी इनॉगरेशन किया। इस कैंपस में कई लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग का काम किया जाएगा। कैंपस तेलंगाना के हैदराबाद में बना है। कंपनी का…
Author: Samachar Ambar
जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों में शुक्रवार को पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी (JeI) से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर रेड की। पुलिस ने तलाशी के दौरान कई डॉक्यूमेंट्स समेत मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में सुरक्षा अभियान के तहत शोपियां, पुलवामा, श्रीनगर, बारामूला और कुलगाम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने वेरिफिकेशन किया और कई लोगों से पूछताछ भी की। वहीं जम्मू पुलिस ने आतंकी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तान समेत कई विदेशी…
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुनवाई की। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है। मुझे बताइए कि हम क्या आदेश दे सकते हैं, जिससे हवा तुरंत साफ हो जाए। CJI ने कहा- दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के बिगड़ने के कई कारण हैं। इस क्षेत्र के एक्सपर्ट्स और साइंटिस्ट्स ही इसका हल निकाल सकते हैं। समस्या हम सबको पता है। समाधान ढूंढने की जरूरत है। प्रदूषण का कोई एक कारण है, यह सोचना बहुत बड़ी गलती हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की…
सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी राय में मुख्यमंत्री बदलने की कोई जरूरत नहीं है। सिद्धारमैया ही पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री रहेंगे। पता नहीं बार-बार नेतृत्व बदलने की बात क्यों उठाई जा रही है। पहले कभी पावर शेयरिंग पर कोई बात हुई थी या नही, इसके बारे में मुझे नहीं पता। हाईकमान का फैसला ही अंतिम फैसला होता है। दिल्ली जाकर लॉबिंग करना पहली बार नहीं है, पहले भी अलग-अलग पार्टियों में ऐसा होता रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ है।…
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सोशल मीडिया के कंटेंट से जुड़े दो मामलों पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा- सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले एडल्ट कंटेंट के लिए किसी न किसी को जिम्मेदार लेनी ही होगी। केंद्र सरकार इसके लिए 4 हफ्ते में रेगुलेशन बनाए और कानून SC/ST एक्ट की तरह सख्त हों। वहीं दिव्यांगों से जुड़े दूसरे मामले में इंडियाज गॉट लेटेंट’ के होस्ट और यूट्यूबर समय रैना को आदेश दिया कि वे अपने शो में दिव्यांग लोगों की सफलता की कहानियां दिखाएं, ताकि उनकी मदद के लिए फंड इकठ्ठा किया जा सके। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में…
फरीदाबाद। पत्रकारिता जगत से जुड़े मनोज तोमर अपने संघर्ष और साहस के लिए पहचाने जाते हैं और अब एक बार फिर उन्होंने जीवन की कठिन परीक्षा को जीतकर नई कहानी लिखी है। दस दिन पहले हुए सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जब वे घर लौटे, तो माहौल भावनाओं और कृतज्ञता से भरा हुआ था। यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, बल्कि मां-बेटे के अटूट रिश्ते और मातृत्व की विराट शक्ति का जीवंत प्रमाण भी बना। मनोज तोमर की मां जयंती देवी ने बिना पल भर सोचे अपनी किडनी अपने बेटे को डोनेट कर दी। मनोज तोमर ने घर लौटने के…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में 25 लाख की लूट के मामले के कार्रवाही करते हुए 24 घंटे में ही अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध द्वितीय वरुण कुमार दहिया ने प्रैस वार्ता कर जानकारी दी कि रोहित कंसल निवासी एमवीएन एथेंस सोसाइटी नजदीक सिही गेट बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीए का काम करता है, 24 नवंबर को वह सोहना रोड सेक्टर 25 की लालबत्ती के पास से अपनी स्कूटी पर घर आ रहा…
फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के तत्काल बाद देश के प्रधानमंत्री के नाम 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार फरीदाबाद सुमेर सिंह को सौंपा गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सवेरे सभी घटकों के सैकड़ो सदस्य सेक्टर 12 में राजस्थान भवन के सामने एकत्रित हुए यहां पर एक सभा आयोजित की गई। इस सभा और प्रदर्शन की अध्यक्षता एटक के बेचू गिरी इंटक के हुकम चंद बेनीवाल, एचएमएस के आर डी यादव, सीटू के निरंतर पराशर, आई सी टी यू के कामरेड…
फरीदाबाद। सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा और वोट की पवित्रता को बचाने का संकल्प भी दिलवाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह की बहन बिमला देवी के निधन पर भी कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा…
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को SIR के खिलाफ दायर तमिलनाडु, बंगाल और केरल की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा- SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दल जानबूझकर डर का माहौल बना रही हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने केरल सरकार की याचिका पर केंद्र और राज्य चुनाव आयोग को 1 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। वहीं पश्चिम बंगाल की याचिका पर 9 दिसंबर को सुनवाई होगी। इसी दिन चुनाव आयोग राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी करेगा। इसपर आपत्ति आने पर…

