Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शनिवार आज सेंट्रल पार्क सेक्टर-28 में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ पूर्व मंत्री और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निगम द्वारा आरंभ किए गए महत्त्वपूर्ण स्ट्रीट ब्यूटीफुल अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पहल शहर को स्वच्छ, आकर्षक और पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक सुदृढ़ कदम है। उन्होंने बताया कि इस…

Read More

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार 8 महीने के विरोध के बाद नए वक्फ संशोधन कानून को लागू करने पर राजी हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य की 8063 वक्फ संपत्तियों की जानकारी 6 दिसंबर 2025 तक केंद्र सरकार की UMID वेबसाइट पर अपलोड करें। वक्फ संशोधन कानून इस साल 4 अप्रैल को संसद के दोनों सदनों से पास हुआ था। तब पश्चिम बंगाल ने इसे अपने राज्य में लागू करने से मना कर दिया था। सीएम ममता बनर्जी ने 8 अप्रैल को एक रैली में कहा था कि जब तक पश्चिम बंगाल…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला तीसरी बार टल गया है। कोर्ट का यह तय करना है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट पर संज्ञान लें या नहीं। चार्जशीट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और दूसरे कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं के नाम हैं। ED ने इन नेताओं पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़ी फाइनेंशियल गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। यह कंपनी ही असल में नेशनल हेराल्ड अखबार पब्लिश करती थी। कोर्ट ने 14 जुलाई को बहस पूरी होने के बाद…

Read More

श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है। शनिवार शाम तक इसके और तेज होने की संभावना है। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण शनिवार को छुट्टी घोषित करते हुए सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे। श्रीलंका में दितवाह के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से…

Read More

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल के कुशल निर्देशन में निपुण प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। निपुण प्रदर्शनी के ओवरऑल इंचार्ज संदीप तेवतिया जिला एफ एल एन समन्वयक एवं महेश गौड़ एबीआरसी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 29 नवंबर को डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ उपायुक्त पलवल, बेलिना उप मंडल अधिकारी नागरिक होडल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं अध्यापकों द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। इससे पूरे जिले के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। निपुण प्रदर्शनी में मुख्य रूप से जिले के…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा, ‘झगड़ों में पड़ना भारत के स्वभाव में नहीं है, देश की परंपरा ने हमेशा भाईचारे और सामूहिक सद्भाव पर जोर दिया है।’ उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रवाद का कॉन्सेप्ट पश्चिमी व्याख्याओं से पूरी तरह अलग है। हमारी किसी से कोई बहस नहीं होती। हम झगड़ों से दूर रहते हैं। दुनिया के दूसरे हिस्से संघर्ष से भरे हालात में बने हैं। नागपुर में नेशनल बुक फेस्टिवल में भागवत ने कहा- एक बार जब कोई राय बन जाती है, तो उसके अलावा कुछ भी मंजूर नहीं होता। ऐसी राय…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद में आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, जब वर्षों से नीलम चौक के नाम से पहचाना जाने वाला यह प्रमुख चौराहा आधिकारिक रूप से ‘गुरु तेग बहादुर चौक’ के नाम से घोषित किया गया। यह निर्णय गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष में लिया गया है, जिसकी मुख्य राज्यस्तरीय समर्पित कार्यक्रम 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ था और जिसमें स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। यह जानकारी देते हुए भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने उपस्तिथ लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। केंद्रीय…

Read More

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह 10:15 बजे CM सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। एक घंटे बाद दोनों नेताओं ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सिद्धारमैया ने कहा- हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही भविष्य में होगा। हम साथ में मिलकर काम करेंगे। वहीं डीके शिवकुमार ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे और कोई ग्रुप नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के साथ हूं, कर्नाटक के विकास को प्राथमिकता देंगे। दरअसल दोनों नेताओं की ये मुलाकात हाईकमान के आदेश के बाद हुई…

Read More

फरीदाबाद । हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार को पलवल स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी संकल्प अभियान के तहत रेल यात्रियों से संपर्क करते हुए उन्हें अभियान के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया और उनसे स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी अभियान से संबंधित स्टीकर रेलवे स्टेशन पर चस्पा किए और नागरिकों को जागरूक किया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक विचार नहीं…

Read More

फरीदाबाद । जिला फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय के प्रत्येक सदस्य में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और युवाओं तथा परिवारों को इसका विरोध करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन सीही, बल्लभगढ़ ज़ोन, राजीव नगर फरीदाबाद, भाखरी ब्लॉक, दयालपुर, समयपुर…

Read More