फरीदाबाद। मानवता और पुलिस-जन सहयोग का बेहतरीन उदाहरण शुक्रवार को सामने आया, जब ज़ोन-10 के एएसआई कन्हैया लाल ने रोहतक से आई एक युवती की बड़ी परेशानी को तत्काल दूर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रोहतक निवासी अंजलि UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पद पर चयनित होने हेतु परीक्षा देने फरीदाबाद आई थी। परीक्षा स्थल पर दस्तावेज़ दिखाने की अनिवार्यता के कारण आधार कार्ड का होना आवश्यक था, लेकिन अंजलि घर से निकलते समय अपना आधार कार्ड रोहतक स्थित घर पर भूल आई। इससे वह परीक्षा से वंचित…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। दूरसंचार विभाग भारत सरकार संचार मंत्रालय की फरीदाबाद टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाने पर आज मनोज भड़ाना ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर 28 स्थित कार्यालय जाकर उनका व पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी का फूलों का गुलदस्ता देकर आभार जताया। कृष्णपाल गुर्जर ने भी मनोज भड़ाना को मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि मनोज भड़ाना भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री एवं ओबीसी मोर्चा(मेवला मंडल) के पूर्व महामंत्री भी रह चुके है। इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मनोज भड़ाना इस…
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा के मुरारी बिहार क्षेत्र में लगभग 42 लाख रुपये से अधिक की लागत से आरएमसी से बनने वाली 6 गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विधायक पं० मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य लगातार जारी हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ क्षेत्र में सीवर लाइन, पानी की लाइन, सड़कों समेत सभी आवश्यक सुविधाओं का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य हुए हैं और आगे…
फरीदाबाद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर नगर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा स्थापित जनकल्याणकारी स्टॉलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉल संचालकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा नागरिकों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं से सक्रिय रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । मेयर प्रवीण जोशी ने सूचना,…
पंजाब के पूर्व CM व BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। कैप्टन ने कहा कि राहुल गांधी ने उन पर एक मंत्री को बर्खास्त करने का दबाव डाला। उन्होंने इनकार किया तो राहुल गांधी ने कहा कि अगर उन्होंने कार्रवाई नहीं की तो मैं ट्वीट कर मंत्री को बर्खास्त करने की बात कह दूंगा। इसके बाद कैप्टन ने मंत्री को बताया तो मंत्री ने 5 मिनट में इस्तीफा दे दिया। वहीं कैप्टन ने यह भी कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले सरकार नहीं बना सकती। उसे अकाली दल से गठबंधन करना ही होगा। वर्ना 2027 तो…
IIM नवा रायपुर में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया है। समापन समारोह में PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए डायल 112 की तरह देशभर में एक प्लेटफॉर्म बनाया जाए। कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्कूली बच्चों से कॅरियर और परीक्षा को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही PM मोदी ने नए स्पीकर हाउस एम-1 में पीएम केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और सरकारी स्कूलों के 30 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इसके पहले सुबह उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का मौका मिला, जो कल अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर…
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनाव हो रहा है। वोटिंग सुबह 7:30 बजे शुरू हुई, शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा। इसी साल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद सीएम रेखा गुप्ता की यह पहली परीक्षा है। वहीं आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाने के बाद वापसी की उम्मीद करेगी। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 143 मतदान केंद्रों के 580 बूथों पर मतदान किया जा रहा है। ये उपचुनाव ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल,…
1 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस मीटिंग में विपक्ष के सभी सीनियर लीडर शामिल हुए। पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा- हम विपक्षी पार्टियों की बात सुनेंगे। यह विंटर सेशन है, हम उम्मीद करते हैं कि सब लोग ठंडे दिमाग से काम करेंगे और गरमागरम बहस से बचेंगे। पार्लियामेंट में एक सार्थक चर्चा होगी, कोई डिस्टर्बेंस नहीं होगा। अगर हम ठंडे दिमाग से काम करेंगे, तो यह देश के लिए फायदेमंद होगा और पार्लियामेंट सेशन आसानी से चलेगा। SIR मुद्दे पर रिजिजू ने कहा- मैं यह…
साइक्लोन दितवाह के चलते बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में रविवार को दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मयिलादुथुराई में करंट लगने से 20 साल के युवक की जान चली गई। राज्य सरकार में मंत्री के रामचंद्रन ने बताया कि तटीय इलाकों में 234 झोपड़ियों/कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 149 जानवरों की मौत हो गई है। खेती के काम वाली करीब 57,000 हेक्टेयर जमीन पानी में डूब चुकी है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन दितवाह रविवार शाम को तमिलनाडु और पुडुचेरी…
बल्लभगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर शनिवार आज बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पहुँचे। यहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम लोगों से मुलाकात की और उन्हें देश में बने सामानों को प्राथमिकता से खरीदने की अपील की। मंत्री राजेश नागर और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वदेशी अपनाओ के स्टिकर भी लगाए, ताकि यात्री और नागरिक भारतीय वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित हों। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री की…

