फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने निगम आयुक्त धीरेंद्र प्रताप खटखटा पर लगाया कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप संघ कल 3 दिसंबर को आम सभा बुलाने का किया ऐलान निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव कर देंगे। हड़ताल का नोटिस संघ ने मीटिंग का बहिष्कार करने के बाद तुरंत प्रभाव से नगर निगम के सभी विभागों के नेताओं की आपातकालीन बैठक बीके चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में बुलाई और जिला कमेटी की बैठक में निगम आयोग के द्वारा किए जा रहे हैं शोषण और मांगों की अनदेखी के खिलाफ आंदोलन करने का लिया गया फैसला निगम आयुक्त ने आज…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अटाली गांव में बिना मान्यता प्राप्त डिग्री के चिकित्सा गतिविधियां संचालित किए जाने पर एक क्लीनिक को सील किया गया है। सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त शिकायत में बताया गया था कि अटाली गांव में संजय नामक व्यक्ति स्वयं को डॉक्टर बताकर क्लीनिक चला रहा है और बिना किसी विधिक पात्रता के लोगों को उपचार प्रदान कर रहा है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर जोखिम उत्पन्न हो रहा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने कौराली सीएचसी के एसएमओ डॉॅ. राजेश की अध्यक्षता…
फरीदाबाद । 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आयुष सिन्हा ने आज जिला उपायुक्त फरीदाबाद के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह मानेसर नगर निगम के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह यमुनानगर में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य पदों पर कार्यरत रहे है। श्री सिन्हा ने 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय सातवीं रैंक प्राप्त की थी। शिमला में जन्मे और पले-बढ़े श्री सिन्हा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), गोवा से…
नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। मई 2025 में शुरू हुए इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नेवी के खिलाफ मजबूत तैनाती की। इसके कारण पाकिस्तान नौसेना अपने जहाज बंदरगाहों से बाहर नहीं निकाल सकी और अरब सागर के पास मकरान तट तक ही सीमित होकर रह गई।’ नेवी चीफ ने कहा कि बीते 7-8 महीने से पश्चिमी अरब सागर में हमारे ऑपरेशन लगातार जारी है। इससे चलते पाकिस्तान की ओर जाने वाले व्यापारी जहाजों के रूट कम हुए हैं। उनकी बीमा राशि महंगी हुई है। इसके चलते पड़ोसी देश…
कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि जब हाईकमान कहेगा, तब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा। उन्होंने यह बात ‘शिवकुमार को कब CM बनाया जाएगा’ से जुड़े सवाल पर कही। सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों राज्य सरकार को एकजुट होकर चला रहे हैं। इससे पहले दोनों ने मंगलवार को फिर साथ में ब्रेकफास्ट किया। ये 4 दिन में दूसरी बार है जब दोनों की साथ में नाश्ते पर मीटिंग हुई। सिद्धारमैया मंगलवार सुबह शिवकुमार के घर पहुंचे, जहां उनका स्वागत डीके शिवकुमार और उनके भाई, पूर्व सांसद डीके सुरेश ने…
चेन्नई में मंगलवार सुबह ब्लू लाइन की एक मेट्रो ट्रेन अचानक तकनीकी खराबी के चलते दो स्टेशन के बीच में ही रुक गई। यह घटना सेंट्रल मेट्रो और हाईकोर्ट स्टेशन के बीच हुई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में अचानक बिजली चली गई और वे कोच में अंधेरे में फंस गए। यात्री 10 मिनट तक ट्रेन में रहे। इसके बाद अफसरों ने उनसे पैदल चलकर नजदीक के हाईकोर्ट स्टेशन तक जाने को कहा, यह दूरी लगभग 500 मीटर है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग रेलिंग पकड़कर सुरंग में पैदल चलते दिखाई दिए। चेन्नई मेट्रो रेल ने बताया कि…
सभी मोबाइल फोन में साइबर सिक्योरिटी एप ‘संचार साथी’ को प्री-इंस्टॉल करने के दूरसंचार विभाग (DoT) के आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार की सफाई आई। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये कंपलसरी नहीं है। चाहे तो यूजर इसे डिलीट कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने एक दिसंबर को स्मार्टफोन कंपनियों को आदेश दिया था कि वे स्मार्टफोन में सरकारी साइबर सेफ्टी एप को पहले से इंस्टॉल करके बेचें। इसके लिए 90 दिन का समय दिया था। इस फैसले का कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया है। देश भर के राज्य भवन का नाम अब लोक भवन होगा। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन के नाम से जाना जाएगा। न्यूज एजेंसी PTI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी। PMO के अफसरों ने कहा, ‘सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है। सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं। ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है।’ इससे पहले केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था। पीएम का आधिकारिक निवास भी रेस कोर्स रोड…
फरीदाबाद। एमआई सोशल फाउंडेशन ने अपनी चार वर्षीय रोटी बैंक सेवा के लाभार्थियों को दानदाताओं से सीधे रूबरू कराने के उद्देश्य से देवेंद्र कुमार बालवीर पाठशाला के प्रांगण में एक सम्मेलन आयोजित किया। इस पहल से दानदाता संतुष्ट हुए कि उनके दान का सही उपयोग हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत एमआई की प्रार्थना के विस्तृत विवेचन और गायन से हुई। इसके उपरांत, सचिव वीर देवेंद्र होलकर और बुजुर्ग सदस्यों ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस सम्मेलन में पाठशाला के बच्चों और उनके अभिभावकों को भी शामिल किया गया। मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया…
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला इस वर्ष 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 39 वें संस्करण में उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम स्टेट का विशेष दर्जा दिया गया है, जबकि मिस्र पहले ही पार्टनर कंट्री के रूप में चुना जा चुका है। मेघालय को पहली बार यह सौभाग्य मिला है, वहीं यूपी इससे पहले 2018 में थीम स्टेट रह चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव मेला परिसर में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। नोडल अधिकारी हरविंद्र सिंह यादव के अनुसार, पहली बार 127 दुकानों को स्थायी संरचनाओं के रूप में विकसित किया जा…

