फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बुधवार आज सेक्टर-22 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में शीतकालीन फूलों के पौधों का भव्य वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पार्क पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को लगभग 5 लाख शीतकालीन फूलों के पौधे वितरित किए गए। इन पौधों का उद्देश्य घरों के आंगन, पार्कों और सड़कों के डिवाइडरों पर रंग-बिरंगे फूल खिलाना है, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण और भी सुंदर…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। शहर के कई रिहायशी इलाकों में लगातार मिल रही बंदरों के आतंक की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम अब हाई अलर्ट पर है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 40 उपद्रवी बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है, जिससे शहर के कई हिस्सों के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। निगम ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बंदरों की धरपकड़ से लोगों को मिली राहत निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) में राजनीतिक खींचतान के चलते चुनाव परिणाम आए सात महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सदन में अभी तक सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो पाया है। सत्ताधारी भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण पैदा हुए इस गतिरोध का सीधा खामियाजा शहर के विकास कार्यों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि इन दो पदों के बिना फाइनेंस कमेटी का गठन अटका हुआ है। नगर निगम एक्ट के अनुसार, सदन की बैठक हर तीन माह में आयोजित होनी चाहिए। हालांकि, दोनों महत्वपूर्ण पद खाली होने के कारण स्थानीय पार्षद…
फरीदाबाद। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक स्थित बाबा उदय वाटिका में सगाई के कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करीब 15 से 20 युवकों ने समारोह में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना 2 दिसंबर की रात की है। सुभाष कॉलोनी, हरी विहार के रहने वाले महावीर कुमार के घर उनके बेटे शिवम की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। महावीर कुमार के अनुसार, रात करीब…
फरीदाबाद। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं फरीदाबाद विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष की जयंती पर अरावली गोल्फ क्लब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों को बड़ी संख्या में फूलों वाले पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि उनका संकल्प फरीदाबाद को एक ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने का है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की अनूठी पहल के तहत 17 करोड़ से अधिक फूलों के पौधे शहर में बांटे जा रहे हैं। आने वाले समय में शहर को स्वच्छ और हरा…
पश्चिम बंगाल में 32000 प्राइमरी टीचर्स की नौकरी अब नहीं जाएगी। कलकत्ता हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने बुधवार को 2023 का फैसला पलट दिया। जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस रीताब्रत कुमार मित्रा की बेंच ने कहा कि 9 साल बाद नौकरी खत्म करने का प्राइमरी टीचरों और उनके परिवारों पर बहुत बड़ा असर पड़ेगा। 2023 में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की सिंगल बेंच ने 2016 में भर्ती हुए टीचरों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। इस भर्ती के खिलाफ कुछ कैंडिडेट ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। पिटीशनर्स का आरोप था कि प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड ने सिलेक्शन प्रोसेस…
केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन पर ‘संचार साथी’ एप के प्री-इंस्टॉलेशन (पहले से डाउनलोड) के फैसले को वापस ले लिया है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने कहा कि संचार साथी एप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरकार ने मोबाइल बनाने वाली कंपनी के लिए प्री-इंस्टॉलेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे तक 1.40 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं। दो दिन में अपनी मर्जी से एप डाउनलोड करने वालों की संख्या में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है। उधर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि संचार साथी एप…
देश के कई एयरपोर्ट में बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। बेंगलुरु एयरपोर्ट में 42 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली में चेक इन प्रोसेस को मैन्युअल कर दिया गया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ने दुनियाभर में बड़ी सर्विस आउटेज की रिपोर्ट दी है। इससे एयरपोर्ट पर IT सर्विस पर असर पड़ा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने इस खबर को झूठ बताया है। कंपनी ने कहा कि विंडोज पर कोई टेक्निकल समस्या नहीं…
केंद्र सरकार दो फेज में जातीय जनगणना कराएगी। गृह मंत्रालय ने 4 जून को बताया था कि पहले फेज की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। इसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा। इसमें देश के बाकी राज्यों में जनगणना शुरू होगी। गृह मंत्रालय ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि जातियों की गणना के साथ-साथ जनसंख्या जनगणना भी कराने का फैसला लिया गया है। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को आधिकारिक राजपत्र में पब्लिश किया जा सकता है। केंद्र ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय…
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह नौ महीने की गर्भवती सुनाली खातून और उसके 8 साल के बच्चे को बांग्लादेश से वापस लाए। अदालत ने कहा कि कानून को कभी-कभी इंसानियत के आगे झुकना होता है। यह फैसला उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें बांग्लादेश डिपोर्ट किए गए परिवार को वापस भारत लाने की मांग की गई थी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। दरअसल सुनाली खातून और परिवार के 5 लोगों को बांग्लादेशी होने का शक में जून में दिल्ली से हिरासत में…

