फरीदाबाद। जिला प्रशासन प्रदेश की पहली स्टेट ऑफ द आर्ट हाई-टेक ई-लाइब्रेरी को जल्द ही जनता के लिए समर्पित करने जा रहा है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में निर्माणाधीन यह अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी तेजी से तैयार हो रही है और जनवरी 2026 तक संचालन के लिए पूरी तरह सक्षम हो जाएगी। यह पहल प्रदेश में आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के नए युग की शुरुआत साबित होगी, जिससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध होंगे। डीसी विक्रम सिंह ने सोमवार को एचएसआईआईडीसी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ-साथ अमृता हॉस्पिटल, मानव रचना यूनिवर्सिटी…
Author: Samachar Ambar
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने सोमवार आज बल्लभगढ़ में विकास कार्यों को गति देते हुए, सेक्टर-3 में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। करीब 25 लाख रुपये की लागत से आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) से बनने वाली यह सड़क सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन रोड को बायपास गुरुग्राम कैनाल रोड से जोड़ेगी। विधायक मूलचंद शर्मा ने बाबा बालक नाथ मंदिर के पास स्थानीय निवासियों के हाथों नारियल तुड़वाकर कार्य का मुहूर्त किया। यह सड़क जिला योजना स्कीम फंड से बनवाई जाएगी, जिसके बनने के बाद खाटू श्याम मंदिर वाली रोड पर लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी।…
दिल्ली आतंकी ब्लास्ट मामले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में 8 जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने कश्मीर में मौलवी इरफान अहमद, डॉ. आदील, डॉ. मुजम्मिल, आमिर राशिद और जसीर बिलाल और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शाहीन के घर पर धावा बोला। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, NIA की छापेमारी शोपियां के नादिगाम गांव, पुलवामा के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा, संबूरा और कुलगाम में की गई। इसके अलावा डॉ. उमर नबी के साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश के घर पर भी छानबीन की गई। उस पर हमास की तरह भारत में…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाई। अदालत ने वायु प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार ठहराने पर आपत्ति जताई। सुप्रीम कोर्ट ने एमसी मेहता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पराली जलाना नया नहीं है। 4-5 साल पहले कोविड और लॉकडाउन के दौरान भी पराली जलाई जा रही थी फिर भी आसमान साफ और नीला दिखाई देता था, अब क्यों नहीं? चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस बागची की बेंच ने कहा कि पराली जलाने से जुड़ी बहस को राजनीतिक या अहंकार…
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिेगेशन (CBI) को देशभर से सामने आए डिजिटल अरेस्ट के मामलों की पैन इंडिया जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। सोमवार को सुनवाई के दौरान SC ने सभी राज्यों को डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच में CBI की मदद करने के भी निर्देश दिए। CJI सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा- डिजिटल अरेस्ट तेजी से बढ़ता साइबर क्राइम है। इसमें ठग खुद को पुलिस, कोर्ट या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो/ऑडियो कॉल के जरिए पीड़ितों, खासकर सीनियर सिटिजन को धमकाते हैं और उनसे पैसे वसूलते हैं। CJI सूर्यकांत की बेंच ने रिजर्व…
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। दोनों सदनों में SIR और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष चर्चा के लिए अड़ा है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को बताया कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष से अपील कि वह इस पर कोई समय सीमा न थोपें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा करा सकती है। यह बहस गुरुवार-शुक्रवार को हो सकती है। पीएम मोदी खुद इसमें हिस्सा…
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक कुत्ता लेकर संसद परिसर में पहुंच गईं। इस घटना पर बीजेपी सांसदों ने कड़ा विरोध जताया है। रेणुका चौधरी से जब पूछा गया कि वे कुत्ते को संसद क्यों लाई हैं, तो उन्होंने कहा- सरकार को जानवर पसंद नहीं हैं। इसमें क्या हर्ज है? उन्होंने कहा, संसद की सिक्योरिटी कंसर्न को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘कौन सा प्रोटोकॉल। कहीं कोई कानून बना है क्या। मैं रास्ते में आ रही थी। वहां स्कूटर और कार वाले का टक्कर हुआ। उसके आगे ये छोटा पिल्ला निकलकर सामने…

