सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मंदिर में चढ़ा हर एक रुपया भगवान की संपत्ति है और इका उपयोग किसी को-ऑपरेटिव बैंक की आर्थिक हालत सुधारने के लिए नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट केरल के को-ऑपरेटिव बैंकों की याचिकाओं की सुनवाई कर रहा था, जिसमें बैंकों ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। SC ने ये याचिकाएं खारिज कर दीं। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि बैंक तिरुनेल्ली मंदिर देवस्वम् को एफडी की रकम दो महीने के भीतर लौटाएं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने सुनवाई की। CJI ने बैंकों…
Author: Samachar Ambar
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार शुक्रवार को बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। इधर दूसरी एयरलाइन के किराए में उछाल देखने को मिला है। यात्रियों को ऑप्शनल फ्लाइट्स की तलाश में सामान्य से दोगुनी कीमत पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं। बुकिंग साइट MakeMyTrip के अनुसार, 6 दिसंबर को दिल्ली से बेंगलुरु…
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद केंद्र सरकार शुक्रवार को बैकफुट पर आ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। इंडिगो का दावा है कि इस नियम की वजह से पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी और पूरा ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इसे दुरुस्त करने समय लगेगा। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के…
फरीदाबाद । देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का फरीदाबाद से ऐतिहासिक और विशेष संबंध रहा है। वे फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और शहर की संरचना, औद्योगिक ढांचे और बुनियादी आवश्यकताएं तय करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। महापौर ने कहा कि शहर में डॉ. प्रसाद के योगदान को स्थायी रूप से संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम ठोस पहल करेगा। उन्होंने कहा डॉ.…
फरीदाबाद । जिला परिषद फरीदाबाद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (HSRLM) ग्रामीण विकास विभाग द्वारा फरीदाबाद में सरस आजीविका मेला–2025 का आयोजन आगामी 22 दिसंबर से 05 जनवरी 2026 तक एचएसवीपी ग्राउंड, सेक्टर–12 फरीदाबाद में किया जाएगा। यह मेला प्रतिवर्ष ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वंय सहायता समूहों (Self Help Groups) द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों से स्वंय सहायता समूहों की महिलाएँ…
अमेरिकी संसद के 44 सांसदों ने बुधवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो को चिठ्ठी लिखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इन सांसदों का आरोप है कि पाकिस्तान में सेना सरकार चला रही है। देश में आम लोगों के अधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन हो रहा है। विदेश में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों को भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर धमकियां दी जा रही हैं। यह चिठ्ठी डेमोक्रेटिक महिला सांसद प्रमिला जयपाल और सांसद ग्रेग कासर के नेतृत्व में लिखी गई है। इसमें…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले विधायक हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गुरुवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी जानकारी दी। मेयर ने कहा कि पार्टी सांप्रदायिक राजनीति में विश्वास नहीं करती। TMC से निकाले जाने के बाद हुमायूं ने कहा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी की घोषणा करूंगा। विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारूंगा। मैं उन दोनों (TMC और भाजपा) के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा। मुर्शिदाबाद जिले में 28 नवंबर को कई जगहों…
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को कहा कि राज्य सरकारों या राज्य चुनाव आयोगों की तरफ से नियुक्त कर्मचारियों को SIR की ड्यूटी निभानी होगी। अगर किसी के पास ड्यूटी से छूट मांगने का कोई खास कारण है, तो राज्य सरकार उनकी अपील पर विचार करके उनकी जगह दूसरे कर्मचारी को नियुक्त कर सकता है। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी SIR सहित दूसरे वैधानिक कामों को करने के लिए बाध्य हैं। राज्य सरकारों का भी कर्तव्य है कि वे चुनाव आयोग (EC) को कर्मचारी उपलब्ध कराएं। कोर्ट ने…
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। दिल्ली भाजपा ने X पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी है। दिल्ली भाजपा ने बताया कि स्वराज कौशल का 73 साल की उम्र में 4 दिसंबर को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। स्वराज कौशल देश के इतिहास में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले शख्स थे। 1990 में उन्हें मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 37 साल थी। इसके अलावा कौशल 1998…
एविशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों की वजह से देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इससे इंडिगो के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। पुणे एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर ने बताया कि आठ घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के दोनों फ्लोर यात्रियों से भरे हैं। तीन पैसेंजर्स बेहोश भी हो गए। एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट कैंसिलेशन का कोई मैसेज…

