Author: Samachar Ambar

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को बताया कि 5 दिसंबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए आयोजित डिनर में शामिल हुआ था। वहां का माहौल बहुत अच्छा और दिलचस्प था। रूसी डेलिगेशन के साथ बातचीत करके मजा आ गया। थरूर ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस डिनर में लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं मिला था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने थरूर के डिनर में जाने पर सवाल उठाए। खेड़ा ने कहा कि बड़े नेताओं को न बुलाया जाए और थरूर को बुलाया जाए तो…

Read More

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। बंगाल के अलग-अलग जिलों से आए लोगों में कोई अपने सिर, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली तो कोई रिक्शा या वैन से ईंट लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था। कार्यक्रम को लेकर बेलडांगा समेत आसपास का इलाका…

Read More

हुमायूं कबीर बोले- मस्जिद निर्माण रोकने की साजिशें रची गईं कार्यक्रम से पहले हुमायूं कबीर ने शनिवार को कहा था कि हिंसा भड़काकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन मैं बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखूंगा। कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। हम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे। हाईकोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक से इनकार किया था कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा- कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद…

Read More

इंडिगो संकट के बीच सरकार ने शनिवार को एयरलाइन्स के मनमाने किराए पर रोक लगा दी है। सरकार ने कहा कि सभी एयरलाइन्स फेयर कैप यानी अधिकतम किराया सीमा से ज्यादा कीमत पर टिकट नहीं बेच सकती। सरकार ने बताया कि यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। इस कदम का मकसद एयरफेयर में अनियमितता रोकना, बाजार में प्राइसिंग डिसिप्लिन बनाए रखना और संकट में फंसे यात्रियों का शोषण रोकना है। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी।…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों की प्रगति का आकलन करना था। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में समाधान शिविरों, सीएम विंडो, जनसंवाद एवं एसएमजीटी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक निपटान सुनिश्चित करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने विभिन्न विभागों के…

Read More

फरीदाबाद। जिला सेशन कोर्ट ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाले पिता भगत सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आशा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर धारा 103 BNS के तहत 20 हजार रुपये और धारा 120 बी के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला एडिशनल सेशन जज सुरेंद्र कुमार की अदालत ने दो साल तक चले मुकदमे के बाद सुनाया। इस संवेदनशील मामले में कुल 19 गवाह पेश किए गए। किसी प्रत्यक्षदर्शी के न होने के बावजूद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों, वीडियो क्लिप, प्रत्यक्ष…

Read More

फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में संपत्ति विरुद्ध अपराधों में बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने वाहन चोरी, साधारण चोरी, सेंधमारी, लूट और स्नैचिंग के मामलों में 1250 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया और 432 वाहन व 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की। पुलिस की तत्परता के चलते संपत्ति अपराधों में पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वाहन चोरी के 1501 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की…

Read More

फरीदाबाद। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने निगम क्षेत्र में पानी और सीवर कनेक्शन से संबंधित मामलों को लेकर सभी जोन के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में क्षेत्रीय और कर अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और सभी जोन के पानी कनेक्शन इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित और अवैध पानी व सीवर कनेक्शनों को नियमित (वैध) बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि निगम जल्द ही शहर के विभिन्न हिस्सों में कैंप (शिविर) आयोजित करेगा। इन शिविरों में नागरिक अपने लंबित या अवैध कनेक्शन वैध करवा सकेंगे। यह…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के बेहिसाब इस्तेमाल पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा- हमें न्यायपालिका में AI और ML टूल्स के बुरे असर की जानकारी है, लेकिन इन मुद्दों को न्यायिक निर्देशों के बजाय प्रशासनिक स्तर पर निपटाया जा सकता है। याचिका कार्तिकेय रावल ने दाखिल की। उन्होंने AI जनरेटेड कंटेंट और न्यायिक प्रोसेस में इसके गलत उपयोग से वाले खतरों से सुरक्षा की मांग की थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साइंस एंड टेक्नोलॉजी…

Read More

सिगरेट-पान मसाला जैसे प्रोडक्ट पर सरकार अब एक्स्ट्रा टैक्स लगाएगी। एक्स्ट्रा टैक्स से आने वाले पैसे को नेशनल सिक्योरिटी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी। लोकसभा में शुक्रवार को हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद पान मसाला जैसी चीजें महंगी हो जाएंगी। बिल पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त मंत्री ने बिल पेश करते हुए कहा कि सेस किसी भी आवश्यक वस्तु पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली हानिकारक वस्तुओं…

Read More