जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बहन और बड़े भाई के पैर छुए। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। शपथ के बाद CJI सूर्यकांत ने PM मोदी समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। वे पूर्व CJI बीआर गवई से गले मिले। इस समारोह में ब्राजील समेत सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज भी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहली…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अफगानिस्तान का एक विमान उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गया। गनीमत रही कि इस रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। घटना रविवार दोपहर 12:06 बजे की है, लेकिन सोमवार सुबह मीडिया में आई। अफगानिस्तान की एरियाना एयरलाइंस की यह फ्लाइट FG 311 काबूल से आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक, विमान को रनवे 29 Left (29L) पर लैंडिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन पायलट ने गलती से इसे रनवे 29 Right (29R) पर…
दिल्ली में इंडिया गेट पर रविवार देर शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने “माड़वी हिड़मा अमर रहे” जैसे नारे लगाए। उन्होंने पोस्टरों पर भी “माड़वी हिड़मा को लाल सलाम” जैसे नारे लिखे थे। एक प्रदर्शनकारी के पोस्टर पर लिखा था “बिरसा मुंडा से लेकर माड़वी हिड़मा तक, हमारे जंगलों और पर्यावरण का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान भीड़…
फरीदाबाद। आतंकी गतिविधियों के खुलासे के बाद पूरा पुलिस प्रशासन सकते में है। थाना इंचार्ज अपने-अपने इलाकों में गहन जांच कर रहे हैं। सबसे ज़्यादा मस्जिदों और मदरसों की जांच की जा रही है। रविवार को डबुआ थाना इंचार्ज रणधीर सिंह और उनकी टीम डबुआ कॉलोनी में 33 फुट रोड पर गए। उन्होंने दो मस्जिदों और एक मदरसे की जांच की। जांच के दौरान, एक मस्जिद में दो थैलियों में सफेद पाउडर मिला। पुलिस को शक था कि यह अमोनियम नाइट्रेट हो सकता है। जांच करने पर पता चला कि यह सफेदी के लिए इस्तेमाल होने वाला चूना था। यह…
फरीदाबाद । आज चौकी इंचार्ज सेक्टर-28 व उनकी टीम द्वारा सेक्टर 29 हनुमान पार्क में जनता को जागरूक करने व जन-सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस-पब्लिक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें पॉकेट के गणमान्य निवासियों द्वारा जन समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया जैसे 1) पुलिस द्वारा नियमित गश्त की जाए। 2) बिना नंबर प्लेट व ज्यादा शोर मचाने वाले दोपहिया वाहनों पर नियंत्रण। 3) किरायेदारों का सत्यापन। इत्यादि अनेकों मुद्दों पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी सुझावों एवं समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा सभी सेक्टरवसियों से अनुरोध किया कि आप…
फरीदाबाद। जिले में हरियाली, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़े स्तर पर आज हरित अभियान की शुरुआत की गई है। यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेंट्रल पार्क, आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खड़गटा और मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद एक समय सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और जीवंत शहर हुआ करता था, लेकिन औद्योगिक विस्तार के बीच उसकी सांस्कृतिक पहचान कहीं…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बॉयकॉट के बावजूद 20वीं G20 समिट के पहले दिन शनिवार को सदस्य देशों ने साउथ अफ्रीका के बनाए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बताया कि सभी देशों का अंतिम बयान पर सहमत होना बेहद जरूरी था, भले ही अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ। वहीं, ट्रम्प ने आखिरी सेशन में 2026 की मेजबानी लेने के लिए एक अमेरिकी अधिकारी को भेजने की बात कही थी। रॉयटर्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी अध्यक्षता ने अमेरिकी अधिकारी को मेजबानी सौंपने के प्रस्ताव को नकार दिया। अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा आज G20…
तमिलगा वेत्री कझगम TVK के फाउंडर, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना पॉलिटिकल कैंपेन फिर से शुरू किया। हालांकि यह एक इनडोर इवेंट था। इवेंट में करीब 2000 लोगों को QR-कोड वाले पास से एंट्री दी गई। इवेंट को आसानी से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। वेन्यू पर पार्टी वर्कर पीली ड्रेस में दिखाई दिए, इन्हें रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को मैनेज करने और रेगुलेट करने की ट्रेनिंग दी है। इसके अलावा जहां भी जरूरी था, वहां टिन की चादरें लगा दी गईं ताकि बिना इजाजत के लोग अंदर न आ सकें।27 सितंबर…
xदिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में शामिल सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच 40 लाख रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। फंडिंग जमात की तरफ से हुई थी। इसी पैसे से सामान खरीदने में हुए खर्च को लेकर उमर और मुजम्मिल की बीच तनाव था। NIA टीम यूनिवर्सिटी के पास की मस्जिद के मौलवी इश्तियाक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसे ही जमात के जरिए कई लाख रुपए मिले थे, जिसका इस्तेमाल मुजम्मिल ने ब्लास्ट के लिए सामान खरीदने में किया था। सूत्रों के मुताबिक इन्हीं पैसों में हेरफेर को लेकर मुजम्मिल…
बीजेपी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आरोपों को गलत बताया है। पार्टी नेता मोहसिन रजा ने सोमवार को कहा कि मदनी और उनका परिवार वर्षों से मुसलमानों को गुमराह करता आया है और भेदभाव की राजनीति करके सिर्फ अपना फायदा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मदनी ने मुस्लिम समाज के नाम पर कई साल तक फायदे लिए, लेकिन समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया। वहीं, बीजेपी नेता यासिर जिलानी ने कहा कि भारत मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित और अच्छी जगह है। हिंदू यहां उनके “बड़े भाई” की तरह साथ खड़े हैं।…

